राजधानी भोपाल में आम लोगों के लिए एसी ई-बसें शुरू हो गई हैं। शुरुआती चरण में 3 रूटों पर 10 बसें चलाई जा रही हैं, जिनका किराया सामान्य लाल बसों के बराबर है। जानिए पूरा अपडेट।

सार्वजनिक परिवहन तंत्र
तीन प्रमुख रूटों पर कुल 10 ई-बसों का संचालन
भोपाल। स्टार समाचार वेब
राजधानी भोपाल के सार्वजनिक परिवहन तंत्र को एक नया और आधुनिक आयाम मिल गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए अब एसी इलेक्ट्रिक बसों (AC E-Buses) का संचालन शुरू कर दिया गया है। टिकटिंग सॉफ्टवेयर की सफल टेस्टिंग और खाली बसों के ट्रायल रन के बाद, ये अत्याधुनिक बसें गुरुवार सुबह से आम जनता के लिए सड़कों पर उतर आई हैं। फिलहाल पहले चरण के तहत तीन प्रमुख रूटों पर कुल 10 ई-बसों का संचालन किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को सफर करने में काफी आसानी हो रही है।
वर्तमान में ई-बसों को शहर के महत्वपूर्ण मार्गों पर उतारा गया है। इनमें चिरायु हॉस्पिटल से डीबी मॉल मेट्रो स्टेशन वाया बैरागढ़ चिचली, चिरायु हॉस्पिटल से डीबी मॉल मेट्रो स्टेशन, और कोच फैक्ट्री तक के रूट शामिल हैं। इन अलग-अलग रूटों पर तय समयानुसार बसें दौड़ रही हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए इनका ठहराव पुराने और मौजूदा बस स्टॉप पर ही रखा गया है, ताकि लोगों को बस पकड़ने में किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। हालांकि, अभी बसों की टाइमिंग पूरी तरह से फिक्स नहीं की गई है, जिसे आने वाले दिनों में और व्यवस्थित किया जाएगा।
यात्रियों के लिए सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि इन एसी ई-बसों का किराया शहर में पहले से चल रही सामान्य लाल सिटी बसों के बराबर ही रखा गया है। एसी सफर होने के बावजूद यात्रियों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं चुकाना पड़ रहा है। ई-बसों का न्यूनतम किराया 6 से 7 रुपए के बीच है, जबकि अधिकतम किराया 40 रुपए तय किया गया है। किफायती और आरामदायक सफर होने के कारण पहले ही दिन से यात्रियों का अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है।
उल्लेखनीय है कि भोपाल में दो साल पहले तक लगभग 368 सिटी बसें चलती थीं, जिनकी संख्या घटकर अब 50 से भी कम रह गई थी। ऐसे में ई-बसों के आने से पब्लिक ट्रांसपोर्ट को एक नई मजबूती मिलेगी। जानकारी के अनुसार, भोपाल को कुल 30 ई-बसों की सौगात मिली है, जिनमें से पहले फेज में 10 बसें चलाई जा रही हैं। दूसरे फेज में 10 और बसें जोड़ी जाएंगी। आगामी 15 अगस्त को प्रदेश स्तर पर इन बसों का आधिकारिक लोकार्पण किया जाएगा, जिसके बाद सभी 30 ई-बसें भोपाल की सड़कों पर पूरी क्षमता के साथ दौड़ने लगेंगी।
राजधानी भोपाल में आम लोगों के लिए एसी ई-बसें शुरू हो गई हैं। शुरुआती चरण में 3 रूटों पर 10 बसें चलाई जा रही हैं, जिनका किराया सामान्य लाल बसों के बराबर है। जानिए पूरा अपडेट।
सुशासन और त्वरित समाधान का दावा करने वाली सीएम हेल्पलाइन खुद शिकायतों के बोझ तले दबती नजर आ रही है। मध्य प्रदेश के नगर निगमों और नगर पालिकाओं में बुनियादी सुविधाएं इस कदर बदहाल हैं कि प्रदेश का समग्र प्रदर्शन गिरकर डी रेटिंग पर आ गया है।
दतिया उपचुनाव के लिए मतदान में जिले के दो लाख 20 हजार 410 मतदाता आज वोट डाल रहे हैं। मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। दतिया विधानसभा के मतदाताओं को ढाई साल बाद ही दोबारा प्रतिनिधि चुनने का मौका इस उपचुनाव के कारण मिल रहा है।
कांग्रेस ने चुनाव आयोग से दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े और एसपी मयूर खंडेलवाल की शिकायत की है। पार्टी ने फोन न उठाने, पक्षपात और बाहरी लोगों को शरण देने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष मतदान की मांग की है।
मध्यप्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं पर महंगाई की मार! FCPPA सरचार्ज 3.77 प्रतिशत हुआ, जिससे बिल ₹35 से ₹87 तक बढ़े। जानिए बिजली संकट और बढ़ती मांग की पूरी जानकारी।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि एससी/एसटी एक्ट की एफआईआर और चार्जशीट रद्द होने पर पीड़ित वित्तीय मुआवजे के हकदार नहीं हैं। जानिए इस मामले की पूरी डिटेल।
ग्रीष्माकलीन मूंग की खरीदी का कोटा बढ़ाने, खाद की ई-टोकन व्यवस्था को समाप्त करने और दस घंटे निर्बाध बिजली की आपूर्ति जैसी विभिन्न मांगों को लेकर भोपाल में डेरा जमाकर बैठे किसानों से बात कर समाधान निकालने का जिम्मा राज्य सरकार ने चार मंत्रियों को दिया है।
मध्यप्रदेश में रीवा शहर के पॉश इलाके में बीती देर रात अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शांति विहार में कांग्रेस एसटी (अधिसूचित जनजाति) प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित कोल की तीन अज्ञात बदमाशों ने चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी।
दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को तय समय पर धुआंधार चुनाव प्रचार का शोर थम गया। अब पूरा चुनावी मुकाबला साइलेंट मोड में आ चुका है, जहां दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों- भाजपा-कांग्रेस का पूरा ध्यान घर-घर व्यक्तिगत संपर्क, जातीय समीकरण साधने और बूथ मैनेजमेंट पर केंद्रित हो गया है।
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर का देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट यात्री सुविधाओं के मामले में एक बार फिर देश के शीर्ष 10 हवाई अड्डों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है। हालांकि कभी देश में नंबर-1 रहने वाला यह एयरपोर्ट शीर्ष स्थानों को हासिल करने में अब भी पीछे दिख रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह