भोपाल जिला न्यायालय ने सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले राहुल ठाकुर के परिजनों को ₹93.41 लाख की क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया है। जानें क्या था पूरा मामला।

भोपाल की एक जिला अदालत ने सड़क दुर्घटना के एक पुराने मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए पीड़ित परिवार के पक्ष में निर्णय दिया है। प्रधान जिला न्यायाधीश मनोज कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने फाइनेंस कंपनी में कार्यरत एक युवक की मृत्यु पर उसके परिजनों को 93 लाख 41 हजार रुपये की क्षतिपूर्ति राशि प्रदान करने के आदेश जारी किए हैं।
यह मामला 27 अगस्त 2024 का है। लालघाटी, बैरागढ़ निवासी 27 वर्षीय राहुल ठाकुर, जो बजाज फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे, अपनी मोटरसाइकिल से बरेली से हरसिली की ओर जा रहे थे। रात्रि करीब 9:30 बजे एन.एच. 45 पर ग्राम हरसिली के पास पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने राहुल की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिजनों की ओर से अधिवक्ता आर.के. हिंगोरानी और सनी हिंगोरानी ने न्यायालय में मृत्यु का दावा पेश किया। पुलिस ने दुर्घटना के बाद संबंधित मोटरसाइकिल चालक, उसके मालिक और इफको टोकियो इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एमपी नगर) के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत की थी।
सुनवाई के दौरान बीमा कंपनी और मोटरसाइकिल मालिक की ओर से दलील दी गई कि दुर्घटना के लिए स्वयं राहुल ठाकुर जिम्मेदार थे, इसलिए इस दावे को खारिज किया जाना चाहिए। हालांकि, न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलीलों और उपलब्ध साक्ष्यों पर विचार करने के बाद विपक्ष के दावों को नकार दिया। अदालत ने माना कि दुर्घटना लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के कारण हुई और अब बीमा कंपनी, वाहन स्वामी व चालक को संयुक्त रूप से हर्जाने की राशि का भुगतान करना होगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने 150 पुलिस निरीक्षकों (TI) को डीएसपी (DSP) के पद पर पदोन्नत किया है। 10 सितंबर 2026 को जारी आदेश और नई पदस्थापना की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने 2004 बैच के अनुभवी आईपीएस अधिकारी इरशाद वली को सागर रेंज का नया आईजी नियुक्त किया है। जानिए उनके अब तक के करियर, अनुभव और सागर में उनकी चुनौतियों के बारे में विस्तार से।
मध्य प्रदेश STF ने भोपाल में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले इंटरनेशनल नेटवर्क का खुलासा किया है। एक ही पते से 70 से अधिक संदिग्ध पासपोर्ट जारी होने और असम-पश्चिम बंगाल कनेक्शन की पूरी खबर पढ़ें।
रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।