रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
स्टायपेड बढ़ाने की मांग को लेकर श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के सभी इंटर्न डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल का दूसरा दिन रहा। बुधवार को किसी भी इंटर्न ने काम नहीं किया। कॉलेज के बाहर एकत्र होकर प्रदर्शन करते रहे। इन छात्रों की मांगों और हड़ताल का मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने भी समर्थन किया है। उन्होंने काली पट्टी बांधकर काम किया। भोपाल में हुए छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध भी किया। हड़ताल पर गए इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और यहां तक कि जम्मू-कश्मीर जहां पूरे देश में एमबीबीएस इंटर्न का मानदेय सबसे कम था, वहां सरकार ने बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि इसी विषय को लेकर भोपाल के सभी इंटर्न डॉक्टर गांधी मेडिकल कॉलेज और हमीदिया अस्पताल परिसर से शांतिपूर्ण तरीके से मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे थे। उसी दौरान पुलिस वहाँ आ पहुँची और बिना किसी कारण के बल प्रयोग, लाठीचार्ज और वाटर कैनन से डॉक्टरों को घायल कर दिया। जबकि तब तक डॉक्टरों ने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया था जिससे बल प्रयोग की जरूरत पड़े। इस घटना से आज पूरे प्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों में भारी नाराजगी है और हम सड़क पर उतरकर अपना विरोध व्यक्त कर रहे हैं।
इंटर्न डॉक्टरों की मांगें
हमारी स्टाइपेंड 14,337 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये की जाए। भोपाल में जो पुलिस ज्यादती हुई है, उस पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। जो डॉक्टर घायल हुए हैं, उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। इंटर्न डॉक्टर का कहना है कि वह अस्पताल में बहुत मेहनत करते हैं। ओपीडी संभालने से लेकर वार्ड के कई महत्वपूर्ण कार्य, 24 घंटे ड्यूटी करते हैं। डॉक्टरों ने ओपीडी सेवाएं पूरी तरह स्थगित कर दी हैं। उनका कहना है कि हमारी मांगों को अनसुना किया गया तो रेजिडेंट डॉक्टर और कंसलटेंट भी हमारे साथ ओपीडी सेवाएं बंद कर कर सकते हैं।

रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।
बांधवगढ़ से आया हाथी ई-5 गोरसरी पहाड़ के आसपास मौजूद है। आक्रामक व्यवहार को देखते हुए मैहर प्रशासन सतर्क है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा, कुमकी हाथियों से रेस्क्यू की तैयारी।
प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री और सहायता राशि वितरित की। उन्होंने दीनदयाल रसोई में भोजन की गुणवत्ता परखी और पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया।
सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला ने गोबरांव बायपास के पास बीएलएस 108 एंबुलेंस का औचक निरीक्षण किया। चालक-ईएमटी से जानकारी लेकर मरीज के परिजन से फीडबैक लिया और नि:शुल्क, सुरक्षित सेवा के निर्देश दिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह