भोपाल के कोहेफिजा में शत्रु संपत्ति विवाद गहराया। रियाज मंजिल और खसरा नंबर 42 की जांच के बाद रहवासियों को नोटिस जारी। जानिए क्या है पूरा मामला और इसके वैधानिक पहलू।

भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्लाह खान और उनकी दूसरी पत्नी आफताब जहां बेगम से जुड़ी संपत्तियों को लेकर वर्षों पुराना 'शत्रु संपत्ति' विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। न्यायालय सहायक अभिरक्षक शत्रु संपत्ति एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़), भोपाल द्वारा 16 सितंबर 2026 से कोहेफिजा क्षेत्र के रहवासियों को कारण बताओ सूचना-पत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सामने आए एक नोटिस के अनुसार, ग्राम कोहेफिजा के खसरा क्रमांक 42/10 (रकबा 0.0320 हेक्टेयर) से जुड़े संबंधित व्यक्ति को 24 सितंबर को अपने पक्ष में दस्तावेज और साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह पूरा विवाद मुख्य रूप से 'रियाज मंजिल' से जुड़ा हुआ है, जिसका ऐतिहासिक संबंध नवाब हमीदुल्लाह खान की दूसरी पत्नी आफताब जहां बेगम से माना जाता है। अमिताभ अग्निहोत्री की शिकायत पर की गई जांच के आधार पर रियाज मंजिल को भारत के शत्रु संपत्ति अभिरक्षक कार्यालय की 29 अप्रैल 2024 की फाइल के अनुसार शत्रु संपत्ति घोषित किया गया है। इसके अलावा, संबंधित खसरे के कॉलम 12 में 'शत्रु संपत्ति जांच' की प्रविष्टि दर्ज करते हुए शत्रु संपत्ति अधिनियम, 1968 (Enemy Property Act, 1968) की धारा 12 का हवाला दिया गया है। जून 2026 में भोपाल कलेक्टर के निर्देशों के बाद इस जांच का दायरा केवल रियाज मंजिल तक सीमित न रहकर मेपल हाउस, नानी की हवेली और नवाब परिवार से जुड़ी अन्य संपत्तियों तक फैलने के संकेत मिले हैं।
जांच के दायरे में केवल कोठी और मकान ही नहीं, बल्कि आफताब जहां बेगम के नाम से दर्ज रहीं सैकड़ों एकड़ जमीनें भी शामिल हैं। वर्ष 1959 के राजस्व रिकॉर्ड में बेहटा और बोरबन में बड़ी मात्रा में भूमि दर्ज होने का दावा किया गया है। आरोप है कि कालांतर में पावर ऑफ अटॉर्नी और कथित फर्जी हस्ताक्षरों के आधार पर हिबानामे के जरिए इन जमीनों की खरीद-फरोक्त की गई। इनमें बेहटा की 30.55 एकड़ जमीन की वर्ष 1994 की बिक्री को लेकर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) से जांच की मांग भी उठाई गई है।
इस पूरी कार्रवाई के पीछे केंद्र सरकार का एक बड़ा वैधानिक कदम है। केंद्र सरकार द्वारा 25 अप्रैल 2024 को जारी अधिसूचना के तहत देशभर के जिलाधिकारियों को पदेन उप-अभिरक्षक (Deputy Custodian), एसडीएम को पदेन सहायक अभिरक्षक (Assistant Custodian), और तहसीलदारों को पदेन निरीक्षक नियुक्त किया गया है। फरवरी 2026 में संसद के उच्च सदन (राज्यसभा) में भी इसकी आधिकारिक जानकारी दी गई थी। यही कारण है कि भोपाल में एसडीएम स्तर पर शुरू की गई यह कार्रवाई किसी आम राजस्व जांच के बजाय शत्रु संपत्ति अधिनियम के सख्त कानूनी दायरे के तहत संचालित हो रही है।
कोहेफिजा, खानूगांव, बैरागढ़, बोरबन और बेहटा क्षेत्रों के हजारों नागरिकों के मन में अपनी संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर अनिश्चितता का माहौल है। हालांकि, जानकारों का मानना है कि केवल नोटिस मिलने मात्र से क्षेत्र की सभी जमीनें शत्रु संपत्ति नहीं हो जातीं। प्रत्येक संपत्ति की वैधता उसके मूल स्वामित्व, पुराने राजस्व रिकॉर्ड, विक्रय-पत्रों की श्रृंखला और अभिरक्षक के वास्तविक आदेश पर निर्भर करेगी। यह आवश्यक है कि प्रशासन प्रभावित नागरिकों के सामने 29 अप्रैल 2024 के मूल आदेश और संपत्ति-सूची को पूरी पारदर्शिता के साथ रखे, ताकि लोग अफवाहों और अनिश्चितता से बच सकें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के 2,790 होमगार्ड जवानों के लिए त्योहारों के इस मौसम में बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। 2018 की विशेष भर्ती के दौरान दूसरे जिलों में पदस्थ किए गए जवानों को अब अपने गृह जिले लौटने का अवसर मिलने जा रहा है। सरकार ने जवानों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए होमगार्ड नियम, 2016 के प्रावधानों में एक बार के लिए विशेष छूट देने का निर्णय लिया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर शहर में एक आवारा कुत्ते ने दहशत फैला दी है। कुत्ते ने महज 6 घंटे के भीतर 26 लोगों को काटकर घायल कर दिया। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक यह आवारा कुत्ता मुख्य बाजार में घूम-घूमकर राहगीरों और वाहन चालकों पर हमला करता रहा।
मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के सभी विभागों में वर्षों से लंबित पड़े अनुकंपा नियुक्ति के मामलों का त्वरित समाधान करने के लिए एक विशेष अभियान चलाने का बड़ा निर्णय लिया है। हाल ही में सरकार द्वारा चलाई गई पदोन्नति प्रक्रिया के फलस्वरूप विभिन्न कार्यालयों में नए पद रिक्त हुए हैं।
धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़ और वाहनों की भारी आवाजाही के कारण राजधानी की हवा की गुणवत्ता चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है। शनिवार सुबह 5 बजे टीटी नगर मॉनिटरिंग स्टेशन पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 197 दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 से 11 दिसंबर तक आयोजित होगा। खाद किल्लत, जहरीली शराब और बिजली कटौती पर सरकार को घेरेगा विपक्ष।
भोपाल में सफाई कर्मचारियों की 3 दिन से जारी हड़ताल से सड़कों पर 2550 टन कचरा जमा हो गया है। वीआईपी इलाकों से लेकर बाजारों तक गंदगी का आलम है। जानिए कर्मचारियों की माँगें और शहर के मौजूदा हालात।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धनतेरस पर सीएम निवास में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज को गरीबों के कल्याण के लिए आगे आना चाहिए। साथ ही बताया कि MP निवेश में देश में नंबर-1 है।
मध्य प्रदेश में 9 नवंबर को प्रदेशव्यापी गोवर्धन पूजा का आयोजन। सीएम मोहन यादव भोपाल के रविंद्र भवन से 5.51 लाख निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण के लिए 60 करोड़ से अधिक की राशि करेंगे ट्रांसफर। जानें पूरी डिटेल।
मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे को प्रदेश कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया है। जानिए संगठन में हुए इस बड़े बदलाव और कार्यकारिणी के इतिहास के बारे में।
मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 1 से 3 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय 'राज्योत्सव' का आयोजन। थीम 'विरासत से विकास के पथ की ओर अग्रसर प्रदेश'। मोनाली ठाकुर और मामे खान के सांस्कृतिक कार्यक्रम, 102 मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति और किसानों को मिलेंगे ट्रैक्टर व ई-स्कूटर।