भोपाल के ईंटखेड़ी क्षेत्र में 37 वर्षीय महिला ने अपने दो बच्चों के साथ सल्फास खा लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में देवरानी से विवाद और पति की नाराजगी वजह बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भोपाल के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत अरवलिया इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 37 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर पारिवारिक विवाद और नाराजगी के चलते अपने दो मासूम बच्चों के साथ जहर खा लिया। घटना के बाद तीनों को गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान शनिवार देर रात मां ने और रविवार तड़के दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान रुखसाना (37) के रूप में हुई है। उसके परिवार में 12 वर्षीय बेटी (छठी कक्षा की छात्रा) और 8 वर्षीय बेटा (दूसरी कक्षा का छात्र) था। रुखसाना के पति फहीम धार्मिक शिक्षा देने के साथ-साथ मैकेनिक की दुकान चलाते हैं। इस हृदयविदारक घटना के बाद इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।
पुलिस पूछताछ में पति फहीम ने बताया कि शुक्रवार दोपहर उनके छोटे भाई की पत्नी यानी रुखसाना की देवरानी ने उनसे आटा मांगा था। घर में आटा कम होने का हवाला देते हुए रुखसाना ने आटा देने से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर देवरानी के साथ कहासुनी हुई। जब फहीम को इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने रुखसाना को सख्त लहजे में समझाया। बताया जा रहा है कि पति की इस फटकार और विवाद के बाद से रुखसाना काफी नाराज थी।
पुलिस के मुताबिक, शनिवार दोपहर जब फहीम अपनी दुकान पर काम कर रहे थे, तब रुखसाना ने आधे दिन में ही दोनों बच्चों की स्कूल से छुट्टी करा ली और उन्हें घर ले आई। घर पहुंचने के बाद उसने बच्चों को खाना खिलाया और कुछ समय तक सामान्य व्यवहार करती रही। इसके बाद उसने गेहूं में रखने वाली सल्फास की गोली पानी में घोली और पहले दोनों बच्चों को पिलाई, फिर खुद भी पी ली।
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि शाम के वक्त घर के भीतर से बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं। मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। किसी अनहोनी की आशंका से पड़ोसियों ने किसी तरह दरवाजा खोला और अंदर पहुंचे, तो देखा कि मां और दोनों बच्चों के मुंह से झाग निकल रहा है। इसके बाद परिजन और पड़ोसी आनन-फानन में तीनों को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल ले गए। वहां शनिवार देर रात मां की मौत हो गई, जबकि रविवार सुबह दोनों बच्चों ने भी दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू की।
इस पूरे मामले को लेकर एसपी पंकज पांडे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में देवरानी से हुए विवाद और पति की फटकार से नाराज होकर यह आत्मघाती कदम उठाए जाने की बात सामने आई है। मृतका के पिता हलीम खान ने भी देवरानी से हुए विवाद को घटना की वजह बताया है। पुलिस ने पति और परिजनों के बयान दर्ज किए हैं तथा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है।
भोपाल के ऐतिहासिक छोला दशहरा मैदान में व्यावसायिक निर्माण के आरोपों को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। जानें 21 करोड़ के विकास कार्यों और कोर्ट के पूरे फैसले का विस्तार।
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से आए गन्ना किसानों ने भोपाल के होशंगाबाद रोड पर डेरा डाल दिया है। 600 रुपए प्रति क्विंटल भाव और 50 रुपए बोनस की मांग को लेकर किसानों ने मंगलवार दोपहर 2 बजे तक का अल्टीमेटम दिया है।
मध्य प्रदेश में नए जिलों के गठन को लेकर AI से तैयार फर्जी पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जानिए राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने इस पर क्या कहा और जनगणना के नियमों के तहत कब तक नहीं बन सकते नए जिले।
मध्य प्रदेश गृह विभाग ने सोमवार देर रात 26 पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। इसमें 1 IPS और 25 राज्य पुलिस सेवा (DSP/SDOP/CSP) के अधिकारी शामिल हैं। देखें भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नरसिंहपुर समेत किन जिलों के अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर।
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से आए करीब 200 किसानों ने गन्ने का भाव 600 रुपए प्रति क्विंटल और 50 रुपए बोनस की मांग को लेकर भोपाल में डेरा डाल दिया है। प्रशासन से बातचीत विफल होने के बाद अब किसान CM हाउस कूच की तैयारी में हैं।
इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र के वंदना नगर में 3 लाख रुपये के कर्ज और मानसिक तनाव से परेशान 24 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर हर्ष चौधरी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। पैक्स (PACS) व सहकारी बैंक चुनाव एक साल के लिए स्थगित कर दिए गए हैं, वहीं वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने और साल में दो बार MPPSC परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल स्थित मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद परिसर में देश की तीसरी अत्याधुनिक डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला और गैलरी का लोकार्पण किया।
अनूपपुर-जैतहरी-वेंकटनगर मुख्य मार्ग पर छुलहा गांव के पुराने रेलवे फाटक के पास बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसे में आर्मी जवान समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बोलेरो वाहन सड़क किनारे खराब हालत में खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराया।
राजधानी भोपाल में सोमवार को अतिक्रमण और जर्जर हो चुके मकानों के खिलाफ प्रशासन द्वारा बड़ी बुलडोजर कार्रवाई शुरू की गई है। शहर के ऐशबाग इलाके में स्थित 599 जर्जर ईडब्ल्यूएस जनता क्वार्टरों को हटाने का काम सुबह से ही शुरू हो गया है। मौके पर बड़ी-बड़ी जेसीबी मशीनों की मदद से इन भवनों को जमींदोज किया जा रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह