भोपाल केंद्रीय जेल में बंद आरोपी सोहेल खान गुरुवार को हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी समेत फरार हो गया। प्रहरी पर हमला कर भागा आरोपी, पुलिस तलाश में जुटी।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित केंद्रीय जेल में बंद एक आरोपी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से पुलिस सुरक्षा को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी सोहेल खान पुत्र वाहिद खान अस्पताल परिसर से हथकड़ी समेत भाग निकला। इस दुस्साहसिक घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी सोहेल खान को एसीपी टीटी नगर अंकित खतरकर द्वारा धारा 151 के तहत बुधवार शाम को ही जेल भेजा गया था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जेल में उसका व्यवहार बेहद संदिग्ध और अन्य बंदियों के प्रति लगातार आक्रामक बना हुआ था, जिसके चलते उस पर विशेष नजर रखी जा रही थी।
जेल प्रबंधन के अनुसार, आरोपी सोहेल खान के मनोरोगी होने की बात सामने आई थी। उसकी मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए जेल प्रशासन ने गुरुवार सुबह उसे बेहतर इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल के मनोचिकित्सक वार्ड भेजा था। इलाज और चेकअप के दौरान ही उसने सुरक्षा में तैनात जेल प्रहरी सतीश धाकड़ पर अचानक हमला कर दिया और मारपीट शुरू कर दी।
घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी वारदात साफ नजर आ रही है। फुटेज में हमीदिया अस्पताल के मनोचिकित्सक वार्ड में मरीजों की लंबी भीड़ लगी हुई थी। इसी लाइन में प्रहरी के साथ आरोपी सोहेल खान भी खड़ा था। मौका मिलते ही आरोपी नीचे झुकता है, अपने हाथ से हथकड़ी निकालता है और अपनी चप्पलों को हाथों में उठा लेता है। इसके बाद वह तेजी से दौड़ लगा देता है। वार्ड से बाहर निकलते ही उसने दरवाजा भी बंद कर दिया ताकि प्रहरी उसका तुरंत पीछा न कर सके।
वार्ड से निकलते ही प्रहरी सतीश धाकड़ और साथ मौजूद महिला जेल पुलिसकर्मी ने तुरंत आरोपी का पीछा किया और दौड़ लगाई। हालांकि, आरोपी काफी तेज गति से भागा और भागते-भागते रास्ते में अपनी चप्पलों को भी फेंक दिया। दरवाजा बंद होने और भीड़भाड़ का फायदा उठाकर वह अस्पताल परिसर से रफूचक्कर हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जेल प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। कोहेफिजा थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जेल प्रशासन की ओर से बंदी के फरार होने की आधिकारिक सूचना मिल गई है। इसके आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ आरोपी के तमाम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है ताकि उसे जल्द से जल्द दोबारा गिरफ्तार किया जा सके।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।