भोपाल के अरेरा कॉलोनी, शाहपुरा और गौतम नगर समेत कई आवासीय इलाकों में कमर्शियल एक्टिविटी के विरोध में रहवासियों ने रविवार को रैली निकाली।

भोपाल के पॉश और प्रमुख आवासीय इलाकों—अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर, बावड़ियाकलां, गौतम नगर और शाहपुरा समेत कई क्षेत्रों में आवासीय परिसरों में धड़ल्ले से चल रही कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ रहवासी अब आर-पार की लड़ाई के मूड में आ गए हैं। रविवार को इन तमाम इलाकों के हजारों लोग सड़कों पर उतर आए और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। रहवासियों का आरोप है कि नगर निगम द्वारा की गई कार्रवाई महज एक दिखावा और कागजी खानापूर्ति है, क्योंकि सीलिंग के बावजूद कई इलाकों में दुकानें धड़ल्ले से खुली रहीं। विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों ने रैली निकालकर चेतावनी दी है कि वे इन तमाम सबूतों को अब सीधे कोर्ट में पेश करेंगे।
बीते शनिवार को भोपाल नगर निगम ने बड़ी सख्ती दिखाते हुए शहर में अवैध रूप से संचालित हो रहे 19 प्रतिष्ठानों को सील करने की कार्रवाई की थी। हालांकि, नगर निगम की इस कार्रवाई से पहले ही 65 प्रतिष्ठानों के शटर गिर गए थे और वे बंद हो गए थे। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि कार्रवाई पूरी होने के ठीक शाम को ही कई सील दुकानें और प्रतिष्ठान दोबारा खुल गए। इस लीपापोती से खफा अरेरा कॉलोनी और आसपास के रहवासियों ने रविवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। गौतम नगर इलाके में 'संयुक्त रहवासी संघर्ष समिति' के बैनर तले रहवासियों ने एक बड़ा पैदल मार्च निकाला। इस मार्च में रचना नगर, शांति निकेतन, शाहपुरा, गुलमोहर और अरेरा कॉलोनी के सैकड़ों लोग शामिल हुए।
पैदल मार्च के दौरान गौतम नगर रहवासी समिति के अध्यक्ष मोहन खरपते और सोमकांत उमलकर ने खुलकर अपनी पीड़ा साझा की। उन्होंने बताया कि उनके आवासीय क्षेत्रों में भारी संख्या में अवैध रूप से होटल, हॉस्टल और 'चाय सुट्टा बार' संचालित हो रहे हैं। इन जगहों पर देर रात तक बड़ी संख्या में संदिग्ध व्यक्तियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे इलाके की शांति और सुरक्षा दांव पर लग गई है। क्षेत्रीय निवासी आदित्य ने अपनी गंभीर समस्या रखते हुए बताया कि उनके घर के ठीक सामने दिनभर लोग खड़े होकर सिगरेट पीते हैं, जिसके धुएं और प्रदूषण के कारण उनके परिवार के सदस्यों के फेफड़े तक संक्रमित होने लगे हैं।
विरोध प्रदर्शन के दौरान रहवासियों ने तीखे तेवर दिखाते हुए आरोप लगाया कि शहर के कई रसूखदार नेता इन अवैध व्यावसायिक भवनों के संचालकों को सीधा संरक्षण दे रहे हैं। रहवासियों ने खुली चेतावनी देते हुए कहा कि भोपाल के 95 प्रतिशत मतदाता इस गंभीर समस्या से त्रस्त हैं। आज जो राजनीतिक दल या नेता इस मुद्दे पर रहवासियों के खिलाफ खड़े हैं, आने वाले चुनावों में वे सभी उनका कड़ा विरोध करेंगे। इस आंदोलन को धार देने के लिए भोपाल के पूर्व कमिश्नर कवींद्र कियावत भी खुद पैदल मार्च में शामिल हुए और उन्होंने इस बढ़ती अराजकता के खिलाफ सभी नागरिकों को एकजुट होकर लड़ने की जोरदार अपील की। वहीं, शाहपुरा समिति की अध्यक्ष शुभ्रा गोयल ने आरोप लगाया कि नगर निगम ने शाहपुरा क्षेत्र के तमाम अवैध निर्माणों पर आंखें मूंद रखी हैं, जिसे रहवासी अब खुद उजागर करेंगे।
प्रयास संस्था की अध्यक्ष अपर्णा वाशिष्ठ ने पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के स्पष्ट निर्देशों के बाद नगर निगम ने जिन अवैध दुकानों को सील करने के नोटिस दिए थे, उनके विरुद्ध जमीन पर कोई ठोस या अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। इसके विपरीत, कई दुकानों के बाहर केवल एक ही प्रारूप के पोस्टर चिपका दिए गए, जिन पर लिखा था कि 'भोपाल नगर पालिका निगम के आदेशानुसार इस भवन में व्यावसायिक गतिविधियां बंद कर दी गई हैं।' रहवासियों का कहना है कि यह सिर्फ खानापूर्ति है और वे नगर निगम की इस कागजी कार्रवाई के तमाम सबूत अदालत में पेश करेंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। जानिए इस कार्यक्रम की मुख्य बातें, 'नमो प्रेरणा अभियान' और जनजातीय गौरव से जुड़ी खास जानकारियां।
इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हरीश चौधरी, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने शिक्षा, रोजगार, 27% ओबीसी आरक्षण और बजट जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए।
उज्जैन में युवा धर्म संसद को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मानव अहंकार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि दुनिया इंसान की मर्जी से नहीं, बल्कि प्रकृति के शाश्वत नियमों से चलती है।
भोपाल के बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, हरित ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। उच्च शिक्षा में बेटियों के नामांकन पर भी विशेष चर्चा हुई।
कूनो नेशनल पार्क में प्रोजेक्ट चीता के तहत मादा चीता KGP12 ने 4 नए शावकों को जन्म दिया है। अब भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 54 हो गई है। जानिए पूरी खबर।
शिप्रा नदी के पावन तटों (रामघाट, दत्त अखाड़ा, केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, भूखी माता घाट) और भव्य महाकाल महालोक में एक साथ 33 लाख 27 हजार दीये प्रज्ज्वलित किए गए। इसके साथ ही उज्जैन ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया
उज्जैन के रामघाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश के 50 लाख लोगों को जमीन की निःशुल्क रजिस्ट्री की सौगात दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।