जहांगीराबाद (भोपाल) के शुभम गोस्वामी ने प्यार के जाल और दबाव के बाद मुस्लिम धर्म त्यागकर गुफा मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ घर वापसी की। मंत्री विश्वास सारंग ने की थी मदद।

भोपाल. स्टार समाचार वेब
राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद क्षेत्र निवासी शुभम गोस्वामी ने सोमवार को धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सनातन हिंदू धर्म में 'घर वापसी' कर ली। शुभम ने कुछ समय पहले एक मुस्लिम युवती के प्रेम जाल में फँसकर धर्म परिवर्तन कर लिया था। हालांकि, बाद में कथित धोखे, दबाव और धमकियों के चलते उन्होंने वापस हिंदू धर्म अपनाने का निर्णय लिया।
शुभम की वापसी की यह प्रक्रिया गुफा मंदिर में आचार्य रामप्रवेश दास देवाचार्य महाराज की उपस्थिति में संपन्न हुई। अनुष्ठान के दौरान हवन, उपनयन संस्कार, गुरुदीक्षा, मुंडन, गोपूजन और गंगाजल से शुद्धिकरण की सभी विधियाँ कराई गईं। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद रहे।
शुभम ने अपनी आपबीती सुनाते हुए आरोप लगाया कि धर्म परिवर्तन के बाद उन्हें 'अमन खान' नाम अपनाने को मजबूर किया गया था। उन्होंने बताया कि वह लगभग चार महीने तक इस्लामिक रीति-रिवाजों के अनुसार रहे—नॉन-वेज खाते थे, नमाज पढ़ते थे और मस्जिदों में रहते थे। शुभम के मुताबिक, 2022 के अंत में उनकी पहचान एक मुस्लिम युवती से हुई थी। बाद में उसके परिवार ने उन पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। धमकियाँ दी गईं कि अगर हिंदू धर्म नहीं छोड़ा तो उनके परिवार को नुकसान पहुँचाया जाएगा। इस दबाव के कारण उन्हें तीन साल तक अपने घर से दूर मुस्लिम मोहल्ले में रहना पड़ा, जिससे उनका परिवार से रिश्ता लगभग टूट गया था और नौकरी भी छूट गई थी।
शुभम गोस्वामी ने 29 नवंबर को मंत्री विश्वास सारंग के जनदर्शन में पहुँचकर अपनी पूरी कहानी बताई थी। मंत्री सारंग ने मीडिया को बताया कि युवक ने आरोप लगाया था कि उसे प्रेम-जाल में फंसाया गया, दबाव डालकर धर्म परिवर्तन कराया गया, गोमांस खिलाया गया और जमात में भेजा गया। मंत्री ने आश्वासन दिया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस कार्रवाई के बाद शुभम ने वापस हिंदू धर्म अपनाने का निर्णय लिया।
"अगर कोई व्यक्ति किसी कारणवश सनातन धर्म से दूर चला जाए, तो कंठी-तुलसी धारण, तिलक, गोपूजन, हवन आदि संस्कारों के माध्यम से पुनः लौटने की यह एक सामान्य प्रक्रिया है।"
रामप्रवेश दास देवाचार्य महाराज

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।