भोपाल पुलिस ने सेफिया कॉलेज के पास से ₹1.40 लाख के नकली नोटों के साथ सैफुल इस्लाम को पकड़ा। आरोपी पाकिस्तानी कागज पर छपे नोट खपा रहा था और उसके पास विदेशी नंबर भी मिले हैं।

जाली नोटों के एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश
पश्चिम बंगाल का एक युवक को गिरफ्तार
गुलमोहर में रहकर खपाता था नकली नोट
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की कोहेफिजा पुलिस ने जाली नोटों के एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से ₹500 के 280 नकली नोट बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत 1.40 लाख रुपए है। खुद को एमबीबीएस डॉक्टर बताने वाला यह आरोपी भोपाल के गुलमोहर इलाके में रहकर जाली नोट खपाने का काला कारोबार कर रहा था।
कोहेफिजा थाना प्रभारी केजी शुक्ला के अनुसार, बुधवार दोपहर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सैफिया कॉलेज ग्राउंड के पास एक युवक कम कीमत में नकली नोट बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहा है। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान सैफुल इस्लाम (27), निवासी पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह ये नोट पश्चिम बंगाल से अपने एक दोस्त से लेकर आया था।

पुलिस की जांच में सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह सामने आया है कि जब्त किए गए नकली नोट नेपाल और पाकिस्तान में इस्तेमाल होने वाले विशेष कागज पर छपे हैं। आरोपी के पास से एक आईफोन, पेन ड्राइव और विदेशी सीरीज (+44) का मोबाइल नंबर भी मिला है। पुलिस को संदेह है कि आरोपी किसी विशेष विचारधारा से प्रभावित हो सकता है और उसके संबंध अंतरराष्ट्रीय गिरोहों से हो सकते हैं। इसी गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने आरोपी को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
जांच में खुलासा हुआ है कि सैफुल इस्लाम साल 2024 से इस अवैध धंधे में सक्रिय है। वह मई 2025 से भोपाल की गुलमोहर कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। आरोपी का काम करने का तरीका बेहद शातिर था; वह ₹300 असली रुपए लेकर बदले में ₹500 का नकली नोट देता था। उसने कबूल किया कि वह ₹2 लाख की नकली करेंसी मात्र ₹60 हजार में खरीदकर लाया था और पिछले 10 दिनों में ही बाजार में करीब ₹60 हजार के जाली नोट खपा चुका है।
नकली नोटों के अलावा, आरोपी साइबर अपराधियों को फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराने के काम में भी लिप्त था। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि भोपाल में उसके और कौन-कौन से साथी सक्रिय हैं और उसने किन-किन व्यापारियों या लोगों को ये नोट दिए हैं। पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।