मैहर बाईपास स्थित मैरिज गार्डन में हर्ष फायरिंग रोकने पर 10 वर्षीय बालक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दूल्हे के पिता को गिरफ्तार कर लिया है, मुख्य आरोपी फरार है।

हाइलाट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग रोकने पर लाइसेंसी बंदूक से दस वर्षीय बालक को गोली मारी गई थी। पुलिस ने इस मामले में दूल्हे के पिता को गिरफ्तार किया है। गोली मारने वाले की तलाश की जा रही है। गोली लगने से घायल दस वर्षीय बालक की तबियत खतरे से बाहर बताई गई है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार की रात यादव परिवार की बारात कोलगवां थानान्तर्गत मैहर बाईपास में प्रिया मैरिज गार्डन पहुंची। बारात पक्ष के कई लोग हर्ष फायरिंग कर रहे थे। आरोप है कि दुल्हन के बुआ के बेटे शुभम पाल पिता नवलू पाल 10 वर्ष निवासी रामनगर जिला मैहर के द्वारा गोली चलाने से मना किया गया तो हर्ष फायरिंग करने वाले युवक ने उस पर गोली चला दी। गोली शुभम के पेट में लगी। वहीं कहा जा रहा है कि हर्ष फायरिंग के दौरान बंदूक रीलोड करते समय अचानक गोली चल गई। गोली पहले सड़क से टकराई फिर शुभम के पेट में लग गई। पुलिस ने बताया कि हर्ष फायरिंग सागर पांडेय कर रहा था। मामले में पुलिस के द्वारा धारा 109(1) एवं 3/5 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। टीआई कोलगवां सुदीप सोनी ने बताया कि बुधवार को दूल्हे के पिता पुरुषोत्तम यादव उर्फ रामप्रसन्न यादव पिता जगदीश यादव निवासी पतौरा थाना कोठी हाल निवास सिद्धार्थ नगर को गिरफ्तार कर लिया गया। दूल्हे के पिता की लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक से गोली चलाई गई थी। गिरफ्तार किए गए आरोपी पुरुषोत्तम की निशानदेही पर 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक बरामद की गई है। टीआई श्री सोनी ने बताया कि प्रकरण में धारा 49बीएनएस एवं 30, 25(9) आर्म्स एक्ट का इजाफा किया गया है। आरोपी की बंदूक के लाइसेंस को निरस्त करने के लिए पत्राचार किया जा रहा है। आरोपी की लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी सागर पांडेय की तलाश में संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है। टीआई श्री सोनी ने बताया कि गोली लगने से घायल दस वर्षीय शुभम का इलाज जबलपुर में चल रहा है। उसकी तबियत फिलहाल खतरे से बाहर है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पटवारी के नाम पर न होकर शासन के नाम होगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दी जानकारी।
भोपाल के नीलम पार्क में नियमितीकरण की मांग को लेकर चल रहा अतिथि विद्वानों का आंदोलन 3 अक्टूबर तक स्थगित हो गया है। मांगें पूरी न होने पर 4 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन और राजनीतिक पार्टी बनाने की चेतावनी दी गई है।
भोपाल के कोहेफिजा में शत्रु संपत्ति विवाद गहराया। रियाज मंजिल और खसरा नंबर 42 की जांच के बाद रहवासियों को नोटिस जारी। जानिए क्या है पूरा मामला और इसके वैधानिक पहलू।
राजधानी भोपाल में जीएसटी इंटेलिजेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तंबाकू और गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा है। इस छापेमारी में 60 करोड़ रुपए से अधिक की कथित टैक्स चोरी का पता चला है। यह फैक्ट्री शहर के नवाबगंज इलाके के न्यू चौकसे नगर में स्थित है।
बिहार से उज्जैन पहुंचे 16 सदस्यीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान वीर भारत संग्रहालय, महाकाल महालोक और सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच-मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में मादा चीता 'राधा' को खुले में छोड़ा। अब गांधी सागर में चीतों की संख्या चार हो गई है। जानिए प्रोजेक्ट चीता की पूरी जानकारी, विस्तार और इससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य।
भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का 'शाखा संगम' और स्वयंसेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता दत्तात्रेय होसबाले ने भारत की 5 हजार साल पुरानी सभ्यता और आपदा के समय समाज की सहभागिता पर विस्तार से अपने विचार रखे।
भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में चलती बाइक पर दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। जानिए क्या है 15 दिन पुराने विवाद और इस सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी।
रीवा में प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। 7 अक्टूबर को सेवा कलश यात्रा और 10 अक्टूबर को सेवा सेतु कार्यक्रम होंगे। बाढ़ नियंत्रण के लिए अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए।
मऊगंज के मलकपुर में करंट की चपेट में आने से नर हाथी की मौत हो गई। वन विभाग ने पोस्टमार्टम की तैयारी की, जबकि साथी हाथी भरत के रेस्क्यू के लिए बांधवगढ़ की टीम पहुंची।