आज सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K सोने के ताजा भाव जानें। MCX पर चांदी ₹13,000 उछली।

नई दिल्ली। बिजनेस डेस्क. स्टार समाचार वेब
मिडिल-ईस्ट में सीजफायर और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी आठ अप्रैल 2026 को सोने और चांदी की कीमतों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कीमती धातुओं में जोरदार खरीदारी देखी जा रही है।
आज सुबह बाजार खुलते ही सोने ने 1,53,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर गैप-अप ओपनिंग की। देखते ही देखते कीमतों ने 1,53,944 रुपये के स्तर को छू लिया। सुबह के सत्र में ही सोने की कीमतों में करीब 2.50 प्रतिशत की भारी तेजी दर्ज की गई है।
चांदी के बाजार में भी आज जबरदस्त तेजी रही। MCX पर चांदी की कीमतें 6% या लगभग 13,000 रुपये की छलांग लगाकर 2,44,770 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गईं। औद्योगिक मांग और वैश्विक संकेतों ने चांदी की चमक को दोगुना कर दिया है।
| शहर | 24 कैरेट सोना | 22 कैरेट सोना |
| दिल्ली | ₹1,53,690 | ₹1,40,883 |
| मुंबई | ₹1,53,960 | ₹1,41,130 |
| कोलकाता | ₹1,53,860 | ₹1,41,038 |
| चेन्नई | ₹1,54,510 | ₹1,41,634 |
| बेंगलुरु | ₹1,54,190 | ₹1,41,341 |
| हैदराबाद | ₹1,54,310 | ₹1,41,451 |
आज अलग-अलग शुद्धता वाले सोने की कीमतें इस प्रकार हैं:
24 कैरेट (शुद्ध सोना): ₹1,53,610 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट (ज्वैलरी गोल्ड): ₹1,40,809 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट: ₹1,15,208 प्रति 10 ग्राम
14 कैरेट: ₹89,606 प्रति 10 ग्राम
सिल्वर 999 फाइन: ₹2,44,590 प्रति किलोग्राम
सिल्वर 925 स्टर्लिंग: ₹2,26,246 प्रति किलोग्राम
जर्मन सिल्वर (800): ₹1,95,672 प्रति किलोग्राम
विशेषज्ञों का मानना है कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति का असर सर्राफा बाजार पर दिख रहा है। सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग फिर से बढ़ गई है। आने वाले दिनों में यदि वैश्विक तनाव पूरी तरह खत्म नहीं होता, तो कीमतों में और भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
नोट: खरीदारी करने से पहले अपने नजदीकी ज्वेलर या सर्राफा संघ से ताजा भाव की पुष्टि अवश्य कर लें।
एपल ने देर रात लॉन्च इवेंट सरप्राइज एंड शाइन में अपने पहले फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ के साथ 6 डिवाइस लॉन्च किए। आईफोन डुओ में 5.4-इंच का कवर डिस्प्ले और अंदर 7.6-इंच की मेन स्क्रीन है, जो अब तक के किसी भी आईफोन का सबसे बड़ा डिस्प्ले है।
स्मार्टफोन की दुनिया में फोल्डेबल फोन कभी महज एक महंगा प्रयोग माने जाते थे, लेकिन अब यह प्रीमियम मोबाइल बाजार का अहम हिस्सा बन चुके हैं। इस बदलाव में सैमसंग की भूमिका सबसे बड़ी रही है। यानी जिस बाजार को सैमसंग ने कई साल तक तैयार किया, वहां अब एपल सीधे प्रीमियम सेगमेंट में मुकाबले के लिए उतरने वाला है।
भारतीय शेयर बाजार आज कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। सेंसेक्स 533 अंक या 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,044 और निफ्टी 135 अंक या 0.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,498 पर था। शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बनाने का काम आईटी और सर्विसेज सेक्टर ने किया।
भारतीय शेयर बाजार में आज भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 400 अंक लुढ़क गया। निफ्टी भी 23,700 के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे आ गया। अडानी एंटरप्राइजेज और एक्सिस बैंक सबसे ज्यादा नुकसान वाले शेयरों में रहे। दरअसल, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें बाजार पर दबाव डाल रही हैं।
सोना-चांदी की कीमतों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को खुलने के साथ ही गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड-सिल्वर के वायदा भाव बीते सप्ताह की गिरावट जारी रही और दोनों कीमती धातुएं सस्ती हो गईं।
भारतीय शेयर बाजार में आज से प्री-ओपन आक्शन सेशन के नियमों में बड़ा बदलाव लागू हो गया है। एनएसई द्वारा शुरू किए गए इस नए सिस्टम का मुख्य उद्देश्य शुरूआती कीमतों के निर्धारण को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाना है। इसके साथ ही, अंतिम क्षणों में होने वाले भारी उतार-चढ़ाव को भी कम किया जा सकेगा।
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल फरवरी 2027 में समाप्त हो रहा है। जानिए टाटा समूह के अगले चेयरमैन की रेस में सबसे आगे चल रहे टी.वी. नरेंद्रन, सौरभ अग्रवाल और आशीष चौहान का पूरा प्रोफाइल।
CBI ने जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा और अन्य के खिलाफ LIC हाउसिंग फाइनेंस से ₹1,322 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज की है। जानिए क्या है पूरा मामला और फर्जी नेटवर्थ सर्टिफिकेट का विवाद।
भारतीय शेयर बाजार में जन्माष्टमी के दिन शुक्रवार को एक बार फिर मजबूत शुरुआत देखने को मिली। प्रमुख सूचकांकों में आज बड़ा अंतर दर्ज किया गया। सेंसेक्स में 550 अंक से अधिक का उछाल आया, जबकि निफ्टी ने मामूली बढ़त के साथ 23,950 का स्तर पार किया।
देश के रिटेल बाजार में चीनी की कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली है। पिछले एक हफ्ते में चीनी का औसत रिटेल भाव 3.85 फीसदी घटकर 62.57 रुपए प्रति किलो पर आ गया है, जो एक हफ्ते पहले 65.08 रुपए प्रति किलो था।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह