अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर के ऐलान से शेयर बाजार में भारी उछाल। सेंसेक्स 2700 और निफ्टी 800 अंक चढ़ा। जानें किन शेयरों में रही सबसे ज्यादा तेजी और क्या रहे मुख्य कारण।

मुंबई। बिजनेस डेस्क. स्टार समाचार वेब
मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध की आहट के बीच जैसे ही अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ़्तों के युद्धविराम (US-Iran Ceasefire) की खबर आई, भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को ऐतिहासिक स्वागत किया। वैश्विक बाजारों से मिल रहे सकारात्मक संकेतों के दम पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) अपने पिछले बंद स्तर 74,616.58 के मुकाबले सीधे 77,290 पर खुला और देखते ही देखते 2,700 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 77,392 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार की इस तूफानी रफ्तार ने निवेशकों को गदगद कर दिया है।
निफ्टी (NSE Nifty) में भी 'सुनामी'
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी (NSE Nifty) में भी ऐसी ही 'सुनामी' तेजी देखी गई। निफ्टी 50 इंडेक्स अपने पिछले बंद 23,123.65 की तुलना में जबरदस्त उछाल के साथ 23,855 पर ओपन हुआ और पलक झपकते ही 800 अंकों की तगड़ी छलांग लगाते हुए 23,938 के नए ऊंचे लेवल पर जा पहुंचा। युद्ध पर अस्थायी रोक लगते ही दलाल स्ट्रीट पर हर तरफ हरियाली छा गई और बाजार के सभी सेक्टर्स में निवेशकों ने जमकर खरीदारी की।
बाजार की इस 'रैली' में बड़े शेयरों ने भी बंपर प्रदर्शन किया। BSE लार्जकैप के 30 में से 29 शेयर हरे निशान में कारोबार करते दिखे, जिसमें इंडिगो (10%), एलएंडटी (8%), बजाज फाइनेंस और अडानी पोर्ट्स (7-7%) की बढ़त के साथ टॉप गेनर्स रहे। बैंकिंग सेक्टर में भी जोरदार उछाल रहा, जहाँ एचडीएफसी बैंक, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों ने 4 फीसदी तक की छलांग लगाई, वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी 3 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।
शेयर बाजार में आई इस अप्रत्याशित तेजी के पीछे मुख्य रूप से दो कारण माने जा रहे हैं। पहला, अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर पर बनी सहमति, जिसने वैश्विक कूटनीतिक तनाव को कम कर निवेशकों के सेंटीमेंट में सुधार किया। दूसरा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट (Crude Oil Price Crash)। तेल संकट गहराने के डर के बीच कीमतों का गिरना भारतीय अर्थव्यवस्था और कंपनियों के लिए बूस्टर डोज साबित हुआ, जिससे बाजार में यह जोरदार रिकवरी देखने को मिली।
स्मार्टफोन की दुनिया में फोल्डेबल फोन कभी महज एक महंगा प्रयोग माने जाते थे, लेकिन अब यह प्रीमियम मोबाइल बाजार का अहम हिस्सा बन चुके हैं। इस बदलाव में सैमसंग की भूमिका सबसे बड़ी रही है। यानी जिस बाजार को सैमसंग ने कई साल तक तैयार किया, वहां अब एपल सीधे प्रीमियम सेगमेंट में मुकाबले के लिए उतरने वाला है।
भारतीय शेयर बाजार आज कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। सेंसेक्स 533 अंक या 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,044 और निफ्टी 135 अंक या 0.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,498 पर था। शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बनाने का काम आईटी और सर्विसेज सेक्टर ने किया।
भारतीय शेयर बाजार में आज भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 400 अंक लुढ़क गया। निफ्टी भी 23,700 के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे आ गया। अडानी एंटरप्राइजेज और एक्सिस बैंक सबसे ज्यादा नुकसान वाले शेयरों में रहे। दरअसल, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें बाजार पर दबाव डाल रही हैं।
सोना-चांदी की कीमतों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को खुलने के साथ ही गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड-सिल्वर के वायदा भाव बीते सप्ताह की गिरावट जारी रही और दोनों कीमती धातुएं सस्ती हो गईं।
भारतीय शेयर बाजार में आज से प्री-ओपन आक्शन सेशन के नियमों में बड़ा बदलाव लागू हो गया है। एनएसई द्वारा शुरू किए गए इस नए सिस्टम का मुख्य उद्देश्य शुरूआती कीमतों के निर्धारण को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाना है। इसके साथ ही, अंतिम क्षणों में होने वाले भारी उतार-चढ़ाव को भी कम किया जा सकेगा।
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल फरवरी 2027 में समाप्त हो रहा है। जानिए टाटा समूह के अगले चेयरमैन की रेस में सबसे आगे चल रहे टी.वी. नरेंद्रन, सौरभ अग्रवाल और आशीष चौहान का पूरा प्रोफाइल।
CBI ने जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा और अन्य के खिलाफ LIC हाउसिंग फाइनेंस से ₹1,322 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज की है। जानिए क्या है पूरा मामला और फर्जी नेटवर्थ सर्टिफिकेट का विवाद।
भारतीय शेयर बाजार में जन्माष्टमी के दिन शुक्रवार को एक बार फिर मजबूत शुरुआत देखने को मिली। प्रमुख सूचकांकों में आज बड़ा अंतर दर्ज किया गया। सेंसेक्स में 550 अंक से अधिक का उछाल आया, जबकि निफ्टी ने मामूली बढ़त के साथ 23,950 का स्तर पार किया।
देश के रिटेल बाजार में चीनी की कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली है। पिछले एक हफ्ते में चीनी का औसत रिटेल भाव 3.85 फीसदी घटकर 62.57 रुपए प्रति किलो पर आ गया है, जो एक हफ्ते पहले 65.08 रुपए प्रति किलो था।
3 सितंबर को सोने और चांदी के दामों में जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई है। जानिए 24 कैरेट सोने और चांदी के ताजा भाव, सालभर का ट्रेंड और ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह