छतरपुर जिले में 61 लाख रुपए की लूट का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। एटीएम फ्रेंचाइजी संचालक मनीष अहिरवार समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने लूटी गई नगदी, कार, बाइक, मोबाइल और अवैध हथियार बरामद किए। मुख्य आरोपी पर पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की पूरे जिले में सराहना हो रही है।

हाइलाइट्स
छतरपुर, स्टार समाचार वेब
दो दिन पूर्व थाना गौरिहार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गहबरा सिचहरी रोड पर फरियादी हिटैची कंपनी एटीएम फ्रेंचाइजी संचालक मनीष की रिपोर्ट पर थाना गौरिहार में भारतीय न्याय संहिता के तहत लूट का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए आसपास के क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी गई थी। पुलिस टीम, साइबर टीम द्वारा तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्रीमती हिमानी खन्ना द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ?30000 के इनाम की उद्घोषणा की गई थी। पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज ललित शाक्यवार पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन ने घटनास्थल पर पहुंच कर सुपरविजन किया। तत्पश्चात महोबा पुलिस से भी समन्वय बनाया गया। पुलिस टीम को एकत्रित तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्य, चक्षु दर्शी के अनुसार कुछ तथ्य स्पष्ट हुए। संदेही के बैंक डिटेल खंगाले गए, बैकग्राउंड भी चेक कर तथ्यों की बारीकी से जांच की गई। संदेही मनीष का पूर्व से इंडिया वन एटीएम फ्रेंचाइजी से 17 लाख रुपए का लेनदेन का विवाद था, 53 लाख के करीब ज्यादा कर्ज था, योजनाबद्ध तरीके से फ्रेंचाइजी संचालक मनीष एवं उसके भाई पुष्पेंद्र अहिरवार ने मिलकर उक्त घटना का षड्यंत्र रचा था। घटना के एक दिन पूर्व विभिन्न क्षेत्र की एटीएम मशीनों में पैसे भरने हेतु महोबा की एक्सिस बैंक से निकाले थे, 61 लाख से अधिक राशि लेकर कार से कस्टोडियन के साथ एटीएम में पैसे भरने जा रहे थे। मोटरसाइकिल में सवार प्रदीप एवं रवि ने कार का पीछा करते हुए रूकवाई गई, कट्टा लगाकर पैसों से भरा बैग लेकर रफू चक्कर हो गए।
पुलिस टीम ने चौबीस घंटे में किया लूट का खुलासा
फ्रेंचाइजी संचालक मनीष कुमार अहिरवार निवासी ग्राम लुहेड़ी थाना श्रीनगर हाल निवासी महोबा जिला महोबा पुष्पेन्द्र सिंह अहिरवार गायत्री कालौनी नौगांव जिला छतरपुर प्रदीप अहिरवार निवासी गायत्री कालौनी नौगांव, छतरपुर रवि अहिरवार निवासी मलका थाना गढीमलहरा जिला छतरपुर (ममेरा भाई) को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। मुख्य आरोपी मनीष सहित सभी के पास से लूटी गई राशि 61 लाख रुपए से अधिक, अवैध 315 बोर का देसी कट्टा, पांच मोबाइल फोन, कार, मोटरसाइकिल कुल संपत्ति करीब 70 लाख रुपए बरामद की गई। आरोपी प्रदीप अहिरवार पर लूट चोरी दुष्कर्म जैसे 5 अपराध पूर्व से दर्ज हैं विधिवत कार्यवाही की जा रही है, विवेचना कार्यवाही जारी है।
उक्त त्वरित कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी लवकुश नगर श नवीन दुबे के नेतृत्व में संदीप दीक्षित थाना प्रभारी गौरिहार, निरी. अजय अम्बे थाना प्रभारी लवकुशनगर, निरी. सतीश सिंह थाना प्रभारी नौगांव, निरी. रीता सिंह थाना प्रभारी गढीमलहरा , निरी. उदयवीर सिंह तोमर थाना प्रभारी चंदला, सायबर सैल प्रभारी उनि. नेहा गुर्जर, उनि. अतुल झा थाना प्रभारी सरवई, उनि. सुमित सुमन थाना प्रभारी प्रकाश बम्हौरी, उनि. राजेन्द्र सिंह थाना प्रभारी जुझारनगर, उनि. राजकुमार यादव थाना प्रभारी हिनौता, उनि. धर्मेन्द्र रोहित थाना प्रभारी बंशिया, उनि. संजय पाण्डेय थाना प्रभारी गोयरा, उनि. देवेन्द्र यादव चौकी प्रभारी पहरा, उनि. रामसिया चौधरी, चौकी प्रभारी पठा, उनि. सुरेन्द्र मरकाम चौकी प्रभारी बछौन, थाना नौगांव से उपनिरीक्षक जितेंद्र सोनी, आरक्षक धीरेंद्र, आसाराम, बृजलाल थाना गौरिहार से उनि. राजकुमार सिंह, सउनि. जीवनलाल प्रजापति, सउनि. राजकुमार शुक्ला, प्रआर राजकिशोर , प्रआर बाबूलाल वर्मा, आर महेन्द्र सचान , आर अमित शर्मा, आर संदीप पाठक, आर शंकर पटेल ,आर विकाश सिंह, आर कमल सिंह, आर अनिल यादव, आर अखिलेश मिश्रा, आर जितेन्द्र चोकोटिया, आर दीपक चौरसिया, आर शेरा सिंह, आर धर्मेन्द्र यादव, चौकी पहरा से आर दीपक, आर दीप सिंह, आर शिवम मिश्रा, आर मुलायम सिंह, थाना सरवई से सउनि. बी.एस. ठाकुर, आर रामनरेश खन्ना, रामप्रताप, थाना प्रकाश बम्हौरी से प्रआर हल्के प्रसाद, आर अमर यादव, आर पवन लोधी, आर हरपाल यादव, थाना गढ़ी मलहरा से प्रआर देवेंद्र, ब्रजेश यादव , आर दशरथ, आर जुबैर, आर श्रीराम थाना हिनौता से आर सत्येन्द्र सेन, आर रामनरेश, थाना बंशिया से आर सुरेश अहिरवार, थाना गोयरा से प्रआर प्रहलाद कुमार, प्रआर सतेन्द्र त्रिपाठी, आर दीपेश कुर्मी, थाना जुझारनगर से आर अनिल , आर विपिन, थाना चंदला से आर बलवीर राजपूत, थाना लवकुशनगर से आर बलराम, आर पंकज, चौकी पठा से आर रविन्द्र, आर मानवेन्द्र तिवारी, एसडीओपी कार्यालय लवकुशनगर से सउनि. हामिद बेग, आर चालक मंगल सिंह, साईबर से प्रआर किशोर सिंह, आर धर्मराज पटेल, आर विजय, आर मयंक यादव, आर राजीव, अभय तथा एवं एस.ओ.जी. महोबा उनि. शिव प्रताप सिंह एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राजधानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में आ रही बेतहाशा बढ़ोतरी का दायरा अब बढ़ता ही जा रहा है। अयोध्या नगर के बाद अब कटारा हिल्स स्थित गौरी शंकर कौशल आवासीय परिसर से भी उपभोक्ताओं की भारी परेशानियां सामने आई हैं। स्मार्ट मीटर लगते ही आम नागरिकों का बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है।
पन्ना जिले के पहाड़ीखेरा गांव में एक खेत में आठ दुर्लभ गिद्धों और एक सियार के शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। शुरुआती जांच में जहरीले मांस खाने से मौत की आशंका जताई जा रही है।
रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की सीटी स्कैन प्रेशर इंजेक्टर मशीन दो माह से बंद है। जीई के इंकार के बाद अब हाइट्स अपने खर्च पर मरम्मत कराएगी, जिससे सीटी एंजियोग्राफी सेवाएं बहाल होने की उम्मीद है।
रीवा के जनेह थाना पुलिस ने दंपत्ति से दिनदहाड़े लूट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई और लूटा गया सोने का लॉकेट बरामद किया गया।
एनएफएचएस-6 रिपोर्ट के अनुसार रीवा में हर 25वां व्यक्ति हाई बीपी से प्रभावित है। चिंताजनक बात यह है कि आधे मरीज अपनी बीमारी से अनजान हैं, जिससे हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ रहा है।
सीधी जिले में पेट्रोल पंपों पर नियमों के उल्लंघन, कम ईंधन, सुविधाओं की कमी और शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने के आरोप हैं। उपभोक्ता अधिकारों और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
सिंगरौली के खुटार बकरी बाजार में कथित अवैध निकासी शुल्क वसूली के आरोपों से विवाद गहरा गया है। ग्राम पंचायत ने टेंडर से इनकार किया, जबकि स्थानीय लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
पन्ना पुलिस ने दिनदहाड़े हुई लाखों की चोरी का खुलासा कर अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। नकदी, आभूषण और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद हुई, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।
सतना के ताला थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की आत्महत्या मामले में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज हुआ। पति, सास, ससुर और ननद गिरफ्तार कर जेल भेजे गए, जबकि जेठ की तलाश जारी है।
चित्रकूट क्षेत्र में खेत जोतने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, दो घायल हुए। पुलिस ने पीछा कर मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।