चित्रकूट में अमावस्या मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं ने मां मंदाकिनी नदी में स्नान कर भगवान कामतानाथ पर्वत की परिक्रमा की। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे, वहीं डूबते एक छात्र को एनडीआरएफ और पुलिस ने सुरक्षित बचाया।

हाइलाइट्स
चित्रकूट, स्टार समाचार वेब
इन दिनों चित्रकूट भक्तिमय हो गया है। यहां अमावस्या मेले के दौरान शनिवार को लाखों श्रद्धालुओं ने मां मंदाकिनी नदी में आस्था की डुबकी लगाई, और भगवान कामतानाथ पर्वत का परिक्रमा कर भगवान के दरबार में माथा टेका। इस दौरान सुरक्षा के सख्ता इंतजाम किए गए थे।
सुबह से उमड़े भक्त
चूंकि इस बार अमावस्या शुक्रवार व शनिवार दो दिन रही जिस कारण कई भक्तों ने शुक्रवार से ही यहां ढेरा डाल दिया था, और मंदाकिनी नदी में स्नान कर कामतानाथ के दर्शन किए थे। श्रद्धालुओं ने शनिवार की सुबह से ही मंदाकिनी नदी के घाटों पर ढेरा डालकर स्नान किया। इस दौरान यहां का आलम देखते ही बनता था। हर तरफ भीड़ उमड़ी रही, और भक्तगणों का मां मंदाकिनी में स्नान करने का सिलसिला रात तक चलता रहा। स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं कामतानाथ पर्वत के दर्शन किए तथा भगवान के दरबार में माथा टेका।
गौरतलब है कि धर्मनगरी चित्रकूट में अमावस्या पर यहां मेला लगता है और स्थानीय लोगों के अलावा मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित दूर-दराज से लाखों लोग यहां पहुंचते हैं। भक्तगण मां मंदाकिनी में पवित्र स्नान करने के बाद भगवान कामतानाथ के दर्शन करते हैं और कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा पूरी श्रद्धा के साथ करते हैं।
बताया गया है कि अमावस्या को पितरों के तर्पण और मोक्ष के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन स्नान, ध्यान और दान-पुण्य से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और पितरों की आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति होती है। यही वजह है कि यह अमावस्या साल की सबसे बड़ी और प्रमुख अमावस्या मानी जाती है। इस बार भदई अमावस्या का महत्व और बढ़ गया है क्योंकि यह दो दिन तक पड़ रही। शुक्रवार से ही श्रद्धालुओं का जत्था लगातार चित्रकूट पहुंच था। रामघाट, कामतानाथ मंदिर और कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा पथ पूरी तरह से श्रद्धालुओं से भरा रहा।
क्या कहते हैं श्रद्धालुृ
अमावस्या मेले में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने बताया कि चित्रकूट भगवान राम की तपोस्थली है, जिस कारण यहां पर माता मंदाकिनी नदी में स्नान करने से सभी मनोकामनाएं पुरी होती हैं और भगवान कामतानाथ जी के दर्शन करने से पाप नष्ट होते हैं। भक्तों ने बताया कि इस बार प्रशासन की ओर से सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
पुख्ता रहे सुरक्षा के इंतजाम
पुलिस व दोनों राज्यों के प्र्रशासन का पहले से ही अनुमान था कि अमावस्या में लाखों लोगों के पहुृंचेगी। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे थे। घाटों पर गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम को तैनात किया गया था। चप्पे-चप्पे पर भाड़ी पुलिस बल तैनात रहा जो भीड़ पर था। जगह-जगह चिकित्सा शिविर और जलपान केंद्र भी लगाए गए थे।
छात्र को डूबने से बचाया
मेले में मंदाकिनी में स्नान के दौरान डूब रहे एक किशोर को प्रशासन ने बचा लिया। बताया गया है निवासी बालकुंज निवासी नमो मिश्रा 12 वर्ष पुत्र संतोष कुमार मिश्रा मंदाकिनी में स्नान कर रहा था, इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी में डूबने लगा। घटना के दौरान मौके पर तैनात क्षेत्राधिकारी राजापुर राजकमल, एसडीआरएफ व पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बालक को बचा लिया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है। देर रात विधानसभा सचिवालय की ओर से आदेश जारी किए गए, जिसके बाद दतिया सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।