चित्रकूट में संत समाज ने नगर की उपेक्षा और अधूरे विकास कार्यों पर नाराजगी जताई। बैठक में संतों ने मंदाकिनी नदी को गंदगी से बचाने के लिए सीवर योजना शीघ्र पूर्ण कराने, दीपावली से पहले सड़क और नाली निर्माण पूरा करने, मल्टीलेवल पार्किंग बनाने और धार्मिक संस्थाओं में प्रशासनिक दखल पर रोक लगाने की मांग की। सांसद गणेश सिंह और विधायक सुरेंद्र गहरवार ने संतों को आश्वासन दिया कि समस्याओं का समाधान जल्द होगा।

हाइलाइट्स:
चित्रकूट, स्टार समाचार वेब
‘परम पुण्य सलीला मंदाकिनी में नगर का मैला पानी प्रवाहित होने पर रोक लगाना तत्काल सुनिश्चित कराएं तथा मंदाकिनी को निर्मल बनाने वाली सीवर निर्माण योजना के काम को भी अविलम्ब पूर्ण कराएं।’
बीते दिनों संतों ने चित्रकूट विकास को लेकर बरती जा रही उदासीनता के संबंध में नगरवासियों के साथ बैठक करने के बाद बुधवार को सांसद व विधायक के साथ बैठक की। बैठक के दौरान नाराज संत चित्रकूट की जरूरतें गिनाते रहे और सांसद गणेश सिंह समस्याओं को एक पुस्तिका में नोट करते रहे। इस दौरान साधु संतों ने चित्रकूट के पिछड़ापन पर चिंता जताई और सालों से चल रहे निर्माण कार्यों को पूरा करने की मांग उठाई। सांसद गणेश सिंह व विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार की मौजूदगी में आयोजित बैठक में सनकादिक महाराज, महामंडलेश्वर रामनरेश दास, सच्चिदानंद महाराज, संतोषी अखाड़ा के महंत रामजी दास, निर्वाणी अखाड़ा व पूर्वी मुखारविंद के महंत सत्य प्रकाश, भगवत आराधना के संत गोविंद दास, रामप्यारे शरण महाराज, रामप्रिय दास, गोदावरी के माधव दास, सीता शरण महाराज, संतदास, बलराम दास महाराज समेत कई संत महंतों के अलावा एसडीएम महिपाल सिंह, तहसीलदार कमलेश भदौरिया, हिंमांशु शुक्ला, सीएमओ अंकित सोनी, इंजीनियर अमित तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष भगवती पांडे, विनीता शिवहरे मंडल अध्यक्ष, साधना पटेल नगर पंचायत अध्यक्ष, श्यामदिन शर्मा, कार्तिकेय द्विवेदी, नीरज शर्मा, काशी त्रिपाठी, आशीष पटेल छोटू, महेश गुप्ता, विनीत त्रिपाठी, रविमाला सिंह पार्षद, अनिल जायसवाल डीआरआई, डॉ वरुण गुप्ता डीआरआई, महिपाल सिंह एसडीएम, कमलेश भदौरिया तहसीलदार, हिमांशु शुक्ला तहसीलदार, अंकित सोनी सीएमओ, अमित तिवारी इंजीनियर उपस्थित थे।
दीपावली के पहले हो सड़क-नाली का काम
बैठक के दौरान निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर गहरी चिंता संतों ने जताई। उन्होंने बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का ध्यान सड़क व नाली निर्माण की ओर आकृष्ट कराते हुए कहा कि काम में तेजी लाई जाए और दीपावली मेले के पहले इन कामों को पूरा कराया जाए ताकि चित्रकूट आने वाले लाखों श्रद्धालु सुगमता के साथ धर्मस्थलों तक पहुंच सकें।
बनाएं मल्टीलेवल पार्किँग, दें वाहन पास की सुविधा
बैठक के दौरान संतों ने चित्रकूट की यातायात व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाए और पार्किंग के अभाव को यातायात के लिए नासूर बताया। संतों ने कहा कि परिक्रमा मार्ग के निकट एक बड़ी रिक्त वन भूमि पर मल्टी पार्किंग का निर्माण किया जा सकता है जहां सैकड़ों वाहन सुविधा के साथ खड़े किए जा सकते हैं। संतों ने कहा कि यातायात व्यवस्था चौपट होने के कारण बाहर से आने वाले कई संतों को परेशानी होती है। इस दौरान संतों ने वाहन पास की सुविधा भी मांगी ताकि संत मेला या भीड़ के दौरान चित्रकूट के स्थलों तक आसानी से पहुंच सकें।
धार्मिक संस्थानों में प्रशासनिक दखल ठीक नही
इस दौरान प्राचीन मुखारबिंद को निर्वाणी अखाड़े से अलग करने को लेकर भी संत समाज के बीच चर्चा हुई। जिसमें संत समाज ने धार्मिक संस्थाओं में बढ़ते प्रशासनिक दखल को लेकर ऐतराज जताया। इस दौरान संत समाज ने कहा कि अखाड़ों की अति प्राचीन परम्परा रही है, जिसका पालन किया जाना चाहिए। संतों ने कहा कि अखाड़ा परंपरा के अनुसार संचालित संस्थाओं में प्रशासन का दखल आस्था पर प्रहार करने जैसा है।
सांसद ने गिनाए विकास कार्य
इस दौरान सांसद ने संतों की मांगों को नोट करते हुए बताया कि प्रदेश सरकार चित्रकूट विकास प्राधिकरण के चलते कई विकास कार्य करा रही है, भगवान राम लोक बनाया जा रहा है तो सतना-मैहर -चित्रकूट सड़क फोरलेन बनाई जा रही है जो जल्द ही बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से जुड़ेगी। सांसद व विधायक ने नाराज संतों को आश्वस्त किया कि जब विकास कार्य पूर्ण हो जाएंगे तो चित्रकूट की तस्वीर बदल जाएगी। सांसद ने आश्वस्त किया संतों की जिन समस्याओं का निदान प्रशासनिक पहल से हो सकता है उनका निदान जल्द ही कलेक्टर से मिलकर कराया जाएगा।
संतों ने ये मांगें भी रखीं


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।