कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका ने रिहाई के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

नई दिल्ली । स्टार समाचार वेब
हाल ही में रिहा हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं ने राजधानी दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सरकार और पुलिस प्रशासन पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। नेताओं का दावा है कि शनिवार को विमान से उतरते ही उन्हें जबरन अगवा कर लिया गया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सौरव दास ने मौजूदा हालात को आपातकाल से भी बदतर बताया।
सौरव दास ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदर्शनकारी केवल अपनी जायज़ समस्याएं सरकार के सामने रखना चाहते हैं, लेकिन आज सरकार अपने ही देश के नागरिकों के खिलाफ खड़ी हो गई है। उन्होंने दावा किया कि पूरी दिल्ली में लगभग 40,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया है और 50 से अधिक मेट्रो स्टेशनों, दुकानों व सड़कों को बंद करके उनके आंदोलन को दबाने और उसकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।
दास ने आरोप लगाया, “जैसे ही हम विमान से उतरे, पुलिस सीढ़ियों पर आ गई और हमें अगवा कर लिया। यह वही सरकार है जिसने भगोड़ों को सुरक्षित बाहर भेजा, लेकिन शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को जबरन उठाया जा रहा है। हमें न तो हिरासत का कारण बताया गया और न ही कोई आधिकारिक दस्तावेज दिया गया। महिला पुलिसकर्मियों की मदद से हमारे मोबाइल फोन छीन लिए गए और वकीलों से भी मिलने नहीं दिया गया।”
सौरव दास ने गंभीर आशंका जताते हुए कहा कि पुलिस के पास 24 घंटे से अधिक समय तक उनके फोन रहे, जिससे उनके डेटा के साथ छेड़छाड़, क्लोनिंग या सबूत प्लांट किए जाने का डर है। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में डर का माहौल बनाया जा रहा है और यह सब एक सोची-समझी रणनीति के तहत हो रहा है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने भी दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि हिरासत के दौरान अभिजीत दीपके की दादी का निधन हो गया, लेकिन पुलिस ने बेहद असंवेदनशील और अमानवीय तरीके से उन्हें इसकी सूचना दी। रांका ने कहा कि तमाम अपीलों के बावजूद दीपके को परिजनों से बात नहीं करने दी गई। रिहाई के बाद दीपके सीधे अपनी दादी के अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में नेताओं ने युवाओं से शांतिपूर्ण तरीके से सड़कों पर उतरकर अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए आवाज उठाने की अपील की।
यह भी पढ़े...
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: दिल्ली में मेट्रो व इंटरनेट बाधित न करने के निर्देश, बिना नियम हिरासत पर रोक
सीजेपी के नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका रिहा, एक साल तक शांति भंग न करने की शर्त
भारत निर्वाचन आयोग में प्रशासनिक फेरबदल: IAS प्रकाश राजपुरोहित बने नए उप चुनाव आयुक्त

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर, विनिर्माण और डाक सेवाओं को आधुनिक बनाने के लिए बड़े फैसलों को मंजूरी दी है। इसमें CIE विनिर्माण के लिए ₹11,000 करोड़ और पोर्ट, एयरपोर्ट व डाक विभाग की चार प्रमुख योजनाओं के लिए ₹8,934 करोड़ का आवंटन शामिल है। पढ़ें पूरी खबर।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सपा द्वारा 5 उम्मीदवारों की सूची जारी करने पर कांग्रेस में नाराजगी। इमरान मसूद ने सीट बंटवारे पर अखिलेश यादव को घेरा, 26 सीटों के प्रस्ताव पर भी जताया ऐतराज।
26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस सभी राज्यों में 'संविधान रक्षा मार्च' निकालेगी। के.सी. वेणुगोपाल ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों, एसआईआर प्रक्रिया और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
पाकिस्तान से संचालित शहजाद भट्टी के सोशल मीडिया नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। मेरठ में उजैद की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और भारत विरोधी गतिविधियों में धकेलने की इस साजिश की गहराई से जांच कर रही हैं।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस खास मुलाकात की तस्वीरें और चर्चा से जुड़ी सभी अहम बातें यहां पढ़ें।
सुप्रीम कोर्ट ने 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश के मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। जानिए तमिलनाडु के कार्तिगई दीपम विवाद।
दिल्ली में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर दूसरे दौर की अहम बैठक संपन्न हो गई है। इस लेख में पढ़ें बैठक से जुड़ी हर बड़ी बात और आगामी चुनावों की रणनीति।
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी राजनीतिक हलचल! 6 साल बाद भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच फिर से गठबंधन हो गया है। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में गृहमंत्री अमित शाह और सुखबीर बादल ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस गठबंधन और NDA में अकाली दल की वापसी का औपचारिक ऐलान किया।
उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। राजस्थान के फतेहपुर में पारा 4.6°C तो गंगोत्री में -14°C पहुंचा। यूपी के 15 शहरों में घने कोहरे और दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जानें अपने राज्य के मौसम का पूरा हाल।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर मंथन जारी है। सूत्रों के अनुसार, सपा ने कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव दिया है, जबकि कांग्रेस कम से कम 100 सीटों की मांग पर अड़ी है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।