सतना में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर कलेक्टर ने 37 अधिकारियों को नोटिस जारी किया, समयसीमा में सुधार नहीं होने पर वेतन कटौती सहित कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
सतना जिले में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने जिले के 37 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जारी नोटिस में तहसीलदार कोठी, बिरसिंहपुर, नागौद,मझगवां, रामपुर बघेलान, कोटर, सतना शहरी तथा तहसीलदार ग्रामीण के नाम शामिल है। इसी प्रकार बाल विकास परियोजना अधिकारी रामपुर बघेलान-2, रामपुर बघेलान, सतना-2, चित्रकूट (मझगवां), कनिष्ठ अभियंता ऊर्जा विभाग वितरण केन्द्र बिरसिंहपुर, छिबौरा, सज्जनपुर, सितपुरा, बाबूपुर तथा वितरण केन्द्र हरदुआ, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सतना, सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, उपयंत्री मझगवां, उचेहरा/नागौद, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सोहावल, नागौद, विकासखंड शिक्षा अधिकारी नागौद, उचेहरा तथा जिला आपूर्ति अधिकारी खाद्य विभाग, पंचायत इंस्पेक्टर नागौद, रामपुर बघेलान, प्रधानमंत्री आवास योजना के ब्लाक कोआर्डिनेटर नागौद, रामपुर बघेलान, मझगवां, बीपीएम नागौद और उचेहरा तथा बीसीएम उचेहरा और नागौद सहित कुल 37 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। समय-सीमा बैठक एवं सीएम हेल्पलाइन समीक्षा के दौरान कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने पाया कि समूह-1 में विभागों की रैंकिंग और ग्रेडिंग संतोषजनक नहीं है। कलेक्टर को विभागों के अंतर्गत आने वाले ब्लॉक, तहसील एवं नगरीय निकायों में शिकायतों के निराकरण की स्थिति कमजोर पाई गई।
बार- बार निर्देश फिर भी लापरवाही
50 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों पर गंभीरता से कार्य नहीं करने के फलस्वरूप जिले की समग्र ग्रेडिंग प्रभावित हुई है। नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि बार-बार निर्देश देने के बावजूद अधिकारियों द्वारा शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरती जा रही है, जो उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। इसे घोर लापरवाही की श्रेणी में माना गया है। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आगामी समीक्षा बैठक से पहले सभी लंबित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित करें, साथ ही मार्च 2026 की ग्रेडिंग से संबंधित मामलों को भी प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि यदि संतोषजनक सुधार नहीं हुआ, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए नो वर्क नो पे के तहत एक सप्ताह के वेतन कटौती की जा सकती है। सभी अधिकारियों को 3 दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।