मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत नागौद में अधिकारियों ने जनसुनवाई कर 96 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। करीब 800 लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का मौके पर निराकरण हुआ, आयुष्मान कार्ड बनाए और विकास कार्यों की समीक्षा हुई।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले का प्रशानिक अमला शुक्रवार को जनता के बीच पहुंचा और लोगों की समस्याएं सुनी, इतना ही नहीं उनका मौके पर निराकरण किया। जनसुनवाई में 96 आवेदकों की समस्यायें सुनी गई और लगभग 800 सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का निराकरण विभागीय अधिकारियों द्वारा मौके पर किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को नागौद जनपद पंचायत के सभागार में जन संवाद,जनसुनवाई,उद्योग संवाद की गतिविधियां आयोजित की गई। इसके पूर्व जिला मुख्यालय सतना के कलेक्ट्रेट परिसर से कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, सीईओ जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर विकास सिंह सहित जिला विभाग प्रमुख अधिकारी एक वाहन (ट्रेवलर) में बैठकर नागौद के लिए रवाना हुए। नागौद पहुंचकर जनपद पंचायत के सभाकक्ष में कलेक्टर और एसपी सहित विभाग प्रमुख अधिकारियों ने अपने विभाग से संबंधित सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का निराकरण किया तथा स्थानीय स्तर पर जनसुनवाई में आये लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कार्यक्रम में नागौद विधायक नागेन्द्र सिंह, एसडीएम जितेन्द्र वर्मा,एलआर जांगड़े, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रेमलाल कुर्वे, तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह, सीईओ जनपद पंचायत अशोक मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के जिला विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।
पांच का बना आयुष्मान कार्ड
कार्यक्रम के दौरान ग्राम मौहारी निवासी गुल्लन प्रसाद वर्मा के परिवार के पांच सदस्यों पत्नी सरिता वर्मा, पुत्री सुहाना वर्मा, प्राची वर्मा एवं पुत्र ऋतिक वर्मा के आयुष्मान कार्ड मौके पर ही बनाकर प्रदान किए गए। इस दौरान जनसुनवाई में धौरहरा से बरकछी मार्ग में बरसात के समय समस्या होने पर सीईओ जनपद पंचायत ने बताया कि धौरहरा में 25 लाख रुपए की लागत से सडक स्वीकृत है। कल्पा के नहर अधिग्रहण का मुआवजा नहीं मिलने एवं मृदा परीक्षण केन्द्र की गतिविधियों और छुलहा गांव में 200 मीटर का खराब रास्ता होने की शिकायतें भी प्राप्त हुई। कलेक्टर ने छुलहा में निजी आराजी की जमीन होने पर तत्कालिक रूप से मुरूम डलवाकर आवागमन के लिए रास्ता बनाने के निर्देश दिये।
कलेक्टर-एसपी ने सांदीपनि उ.मा. विद्यालय के बच्चों से किया संवाद
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में बस में बैठकर नागौद पहुंचे कलेक्टर-एसपी ने सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर कक्षा 11वीं के बच्चों से संवाद किया और पठन-पाठन की जानकारी ली। प्राचार्य शिवपाल मांझी ने बताया कि विद्यालय में 6 बसें संचालित है 4 बसे और प्राप्त हुई है। विद्यालय में केजी कक्षा से 12वीं कक्षा तक कुल 1397 छात्र-छात्रायें अध्ययनरत है। कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परिसर में बन रहे निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया।
कृषि उपज मंडी पहुंचकर किसानों से किया संवाद
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत बस में बैठकर नागौद पहुंचे कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधिकारी हंसराज सिंह, सीईओ जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर विकास सिंह, एसडीएम जीतेन्द्र वर्मा, उप संचालक कृषि आशीष पांडेय कृषि उपज मंडी नागौद पहुंचे। वहां उन्होंने मंडी में उपस्थित तुलावटी व्यापारी और किसानों से संवाद किया तथा मंडी में व्यवस्थाओं के और सुधार के लिए सुझाव लिये। किसानों ने बताया कि उपार्जन के समय मंडी में स्थान की कमी होने से किसानों को समस्या होती है। उपार्जन केन्द्र मंडी के बजाय रामना टोला स्थित खाली मैदान में स्थापित किया जाये तो मंडी आने वाले किसानों को सुविधा होगी।
आउटसोर्स कर्मचारियों को निर्धारित ड्रेस में रहने के निर्देश
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के दौरान नागौद पहुंचे कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नागौद का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आउटसोर्सिंग के निविदाकारों को सभी कर्मचारियों को प्रापर यूनीफार्म में रहने के निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य नागौद की ओपीडी 250 से 300 तक की प्रतिदिन रहती है। आउटसोर्सिंग एजेंसी द्वारा मल्टीटास्क, सिक्योरिटी और साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के 2,790 होमगार्ड जवानों के लिए त्योहारों के इस मौसम में बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। 2018 की विशेष भर्ती के दौरान दूसरे जिलों में पदस्थ किए गए जवानों को अब अपने गृह जिले लौटने का अवसर मिलने जा रहा है। सरकार ने जवानों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए होमगार्ड नियम, 2016 के प्रावधानों में एक बार के लिए विशेष छूट देने का निर्णय लिया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर शहर में एक आवारा कुत्ते ने दहशत फैला दी है। कुत्ते ने महज 6 घंटे के भीतर 26 लोगों को काटकर घायल कर दिया। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक यह आवारा कुत्ता मुख्य बाजार में घूम-घूमकर राहगीरों और वाहन चालकों पर हमला करता रहा।
मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के सभी विभागों में वर्षों से लंबित पड़े अनुकंपा नियुक्ति के मामलों का त्वरित समाधान करने के लिए एक विशेष अभियान चलाने का बड़ा निर्णय लिया है। हाल ही में सरकार द्वारा चलाई गई पदोन्नति प्रक्रिया के फलस्वरूप विभिन्न कार्यालयों में नए पद रिक्त हुए हैं।
धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़ और वाहनों की भारी आवाजाही के कारण राजधानी की हवा की गुणवत्ता चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है। शनिवार सुबह 5 बजे टीटी नगर मॉनिटरिंग स्टेशन पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 197 दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 से 11 दिसंबर तक आयोजित होगा। खाद किल्लत, जहरीली शराब और बिजली कटौती पर सरकार को घेरेगा विपक्ष।
भोपाल में सफाई कर्मचारियों की 3 दिन से जारी हड़ताल से सड़कों पर 2550 टन कचरा जमा हो गया है। वीआईपी इलाकों से लेकर बाजारों तक गंदगी का आलम है। जानिए कर्मचारियों की माँगें और शहर के मौजूदा हालात।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धनतेरस पर सीएम निवास में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज को गरीबों के कल्याण के लिए आगे आना चाहिए। साथ ही बताया कि MP निवेश में देश में नंबर-1 है।
मध्य प्रदेश में 9 नवंबर को प्रदेशव्यापी गोवर्धन पूजा का आयोजन। सीएम मोहन यादव भोपाल के रविंद्र भवन से 5.51 लाख निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण के लिए 60 करोड़ से अधिक की राशि करेंगे ट्रांसफर। जानें पूरी डिटेल।
मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे को प्रदेश कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया है। जानिए संगठन में हुए इस बड़े बदलाव और कार्यकारिणी के इतिहास के बारे में।
मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 1 से 3 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय 'राज्योत्सव' का आयोजन। थीम 'विरासत से विकास के पथ की ओर अग्रसर प्रदेश'। मोनाली ठाकुर और मामे खान के सांस्कृतिक कार्यक्रम, 102 मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति और किसानों को मिलेंगे ट्रैक्टर व ई-स्कूटर।