मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशव्यापी नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना का शुभारंभ किया, जिससे 4.30 लाख विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा. उन्होंने ₹36 करोड़ की लागत से बने अत्याधुनिक कमला नेहरू सांदीपनि कन्या स्कूल भवन का भी लोकार्पण किया और सरकारी स्कूलों में बस सेवा शुरू करने की घोषणा की.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को कमला नेहरू सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण करने के बाद कक्षाओं में शिक्षण कार्य का अवलोकन किया और बच्चो से संवाद किया।
भोपाल. स्टार समाचार वेब.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कमला नेहरू सांदीपनि कन्या स्कूल में गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना का शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने ₹36 करोड़ की लागत से नव-निर्मित, सर्व-सुविधायुक्त स्कूल भवन का लोकार्पण भी किया और छात्राओं से संवाद किया.

मुख्यमंत्री ने कहा, "हम सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले थे. घर से बोरी लेकर आते थे, उस पर ही बैठते और जब बारिश होती थी तो उससे ही सर ढक कर जाते थे." उन्होंने कहा कि अब वह समय आ गया है जब सरकारी स्कूलों में भी बस सर्विस शुरू होने जा रही है, जो शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव लाएगी.
4.30 लाख विद्यार्थियों को मिलेंगी साइकिलें
मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा शुरू की गई इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत वर्ष 2025-26 में राज्यभर के करीब 4 लाख 30 हजार पात्र विद्यार्थियों को नि:शुल्क साइकिलें वितरित की जाएंगी. इस योजना पर ₹195 करोड़ का भारी-भरकम व्यय हो रहा है. साइकिलें मिलने से दूरदराज से आने वाले विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में काफी सुविधा होगी, जिससे उनकी शिक्षा तक पहुंच आसान हो जाएगी.
ऋषि परंपरा और संस्कृति से जुड़ा
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने इस अवसर पर कहा कि सांदीपनि विद्यालय की कल्पना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की थी. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जब बच्चे इस स्कूल का नाम बताएंगे, तो उन्हें और सुनने वाले दोनों को अपनी ऋषि परंपरा और प्राचीन संस्कृति से जुड़ाव का गौरव महसूस होगा.
आधुनिक सुविधाओं से लैस है सांदीपनि

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के ऐशबाग में 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि दो युवक सोशल मीडिया से फोटो चुराकर AI टूल्स से अश्लील तस्वीरें बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ 2028 के मद्देनजर उज्जैन में हरसिद्धि पाल से रामघाट मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के जय गुरुदेव आश्रम में गुरुदेव उमाकांत महाराज से आशीर्वाद लिया। सीएम ने बताया कि गुरु कृपा से प्रदेश के 19 धार्मिक नगरों में शराबबंदी लागू की गई है और सिंहस्थ-2028 के लिए उज्जैन को मेट्रो व आध्यात्मिक सिटी बनाया जाएगा।
जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी शुरू कर दी है। अफवाह फैलाने, भ्रामक जानकारी प्रसारित करने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।
मध्यप्रदेश के धार जिले की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर आज मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ द्वारा संभावित फैसले से पहले धार शहर को अभूतपूर्व सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। गुरुवार रात से ही शहर में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत रीवा और मऊगंज जिले की 3 लाख 99 हजार से अधिक महिलाओं के खातों में 59 करोड़ 17 लाख रुपए अंतरित किए गए। महिलाओं ने योजना को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में अहम बताया।
रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक और उसकी महिला मित्र को नशीली सिरप के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी पुलिस थाने में सक्रिय रहता था, जिससे पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
सीधी जिले में बढ़ती गर्मी और सूखते जलस्रोतों के कारण वन्यजीव अब पानी की तलाश में गांवों तक पहुंचने लगे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगलों में पानी की व्यवस्था करने की मांग उठाई है।
सिंगरौली के माड़ा वन परिक्षेत्र में तेंदूपत्ता डेली वितरण को लेकर ग्रामीणों ने वन विभाग पर पक्षपात के आरोप लगाए। कलेक्टर और डीएफओ को शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच और पारदर्शी प्रक्रिया की मांग की गई।
छतरपुर के महाराजपुर में बिजली विभाग के खिलाफ हजारों लोगों ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। स्मार्ट मीटर, बढ़े बिजली बिल और कटौती से नाराज नागरिकों ने मुख्यमंत्री के नाम छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।