मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 8 और 9 दिसंबर को खजुराहो में रहेंगे, जहां वे कैबिनेट बैठक और 9 महत्वपूर्ण विभागों की समीक्षा करेंगे। साथ ही, राजनगर में लाड़ली बहना सम्मेलन में ₹1.26 करोड़ से अधिक राशि अंतरित की जाएगी।

भोपाल : स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने संपूर्ण मंत्रिमंडल के साथ आगामी दो दिनों (8 और 9 दिसंबर) तक खजुराहो में रहेंगे, जहाँ से सरकार का कामकाज संचालित होगा। इस दौरान कैबिनेट बैठक के साथ-साथ विभिन्न विभागों की गहन समीक्षा और बड़े विकास कार्यों की सौगात दी जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार, 8 दिसंबर को महत्वपूर्ण विभागीय समीक्षाओं की शुरुआत करेंगे। जिन मुख्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी, उनमें शामिल हैं..
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण
औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम
राजस्व, नगरीय विकास एवं आवास
तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार
जनजातीय कार्य, अनुसूचित जाति कल्याण और खनिज विभाग
मंगलवार, 9 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी, जिसमें प्रदेश हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। इसके अलावा, सीसीआईपी की बैठक और लोक निर्माण एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के दो वर्षों में हुए कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी।
9 दिसंबर को ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव छतरपुर जिले के राजनगर (सती की मढ़िया) में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रदेश की 1.26 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में दिसंबर माह की राशि का अंतरण करेंगे और बहनों के साथ सीधा संवाद भी करेंगे। सम्मेलन स्थल पर विकास पर केंद्रित एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
अपने खजुराहो प्रवास के दौरान, मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल सांस्कृतिक विरासत को जानने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों का भ्रमण भी करेंगे:
आदिवर्त संग्रहालय का भ्रमण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी।
महाराजा छत्रसाल और सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति का अनावरण।
पन्ना टाइगर रिजर्व, कुटनी रिसॉर्ट डैम एवं रनेह फॉल का भ्रमण।
इस दो दिवसीय कार्यक्रम में कुल ₹27055 लाख के 9 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और ₹24010 लाख के 20 विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया जाएगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले। प्रदेश की हर विधानसभा में खेल परिसर, रतलाम-सिंगरौली एयरपोर्ट, 2800 मेगावाट बिजली खरीद और 25 सितंबर से शुरू होने वाली 'सुगम बस परिवहन सेवा' की पूरी जानकारी पढ़ें।
भोपाल के बैरसिया क्षेत्र स्थित तरावली गांव में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब, 12 हाथ भट्ठियां और 15,000 किलो लाहन जब्त किया है।
मध्य प्रदेश में एमबीबीएस के बाद अब आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर 100 से अधिक इंटर्न डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर न्यूनतम मानदेय पर नाराजगी जताई है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण अवमानना मामले में कड़ा कदम उठाते हुए छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक (एसपी) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पटवारी के नाम पर न होकर शासन के नाम होगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दी जानकारी।
भोपाल के नीलम पार्क में नियमितीकरण की मांग को लेकर चल रहा अतिथि विद्वानों का आंदोलन 3 अक्टूबर तक स्थगित हो गया है। मांगें पूरी न होने पर 4 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन और राजनीतिक पार्टी बनाने की चेतावनी दी गई है।
भोपाल के कोहेफिजा में शत्रु संपत्ति विवाद गहराया। रियाज मंजिल और खसरा नंबर 42 की जांच के बाद रहवासियों को नोटिस जारी। जानिए क्या है पूरा मामला और इसके वैधानिक पहलू।
राजधानी भोपाल में जीएसटी इंटेलिजेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तंबाकू और गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा है। इस छापेमारी में 60 करोड़ रुपए से अधिक की कथित टैक्स चोरी का पता चला है। यह फैक्ट्री शहर के नवाबगंज इलाके के न्यू चौकसे नगर में स्थित है।
बिहार से उज्जैन पहुंचे 16 सदस्यीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान वीर भारत संग्रहालय, महाकाल महालोक और सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच-मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में मादा चीता 'राधा' को खुले में छोड़ा। अब गांधी सागर में चीतों की संख्या चार हो गई है। जानिए प्रोजेक्ट चीता की पूरी जानकारी, विस्तार और इससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य।