10 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके ने Meta पर अकाउंट बैन करने और कार्यकर्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाया है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया है कि 10 अक्टूबर को होने वाले संगठन के आगामी प्रदर्शन से ठीक पहले Meta द्वारा CJP से जुड़े लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए दीपके ने दावा किया कि सरकार के इशारे पर संगठन के सदस्यों के अकाउंट्स को प्रतिबंधित किया जा रहा है।
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने आशंका जताई है कि 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके, खुद उनके (आशुतोष रांका) और सौरव दास की गिरफ्तारी हो सकती है। इसके साथ ही दीपके ने आरोप लगाया है कि सीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। कई कार्यकर्ताओं को पुलिस नोटिस थमाए जा रहे हैं और उन्हें इस विरोध प्रदर्शन में शामिल न होने की चेतावनी दी जा रही है।
अभिजीत दीपके का कहना है कि सरकार CJP से जुड़े हर तरह के कंटेंट को दबाने और रोकने की पूरी कोशिश कर रही है। उन्होंने तर्क दिया कि चूंकि सरकार इंस्टाग्राम (Instagram) और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को सीधे तौर पर नियंत्रित नहीं कर सकती, इसलिए वह इन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से अकाउंट्स को प्रतिबंधित करवाने के हथकंडे अपना रही है।
यह पूरा विवाद और आरोप ऐसे समय में सामने आए हैं जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 10 अक्टूबर को दिल्ली में एक बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। यह संगठन विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की प्रमुख मांगों को लेकर देशव्यापी अभियान चला रहा है।
10 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके ने Meta पर अकाउंट बैन करने और कार्यकर्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाया है।
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों का मार्च, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आकाशवाणी भवन में धरना दिया।
ओडिशा हाईकोर्ट ने वैवाहिक संबंधों पर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए रायगड़ा परिवार न्यायालय द्वारा दिए गए तलाक के आदेश को बरकरार रखा है। हाईकोर्ट का यह फैसला वैवाहिक विवादों में व्यावहारिक और मानवीय दृष्टिकोण को प्राथमिकता देने की दिशा में एक अहम नजीर बनेगा।
देश के चार राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की छह सीटों पर मंगलवार को कड़े सुरक्षा घेरे के बीच उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। मतदान प्रक्रिया के बीच पश्चिम बंगाल में सियासी पारा चढ़ गया है, जहां धरपकड़ और धांधली के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं।
उत्तरप्रदेश के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर में मंगलवार सुबह 6:30 बजे मजदूरों की लेबर कॉलोनी में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में लपटें और धुआं दूर से दिखाई देने लगा। हादसे के बाद मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई।
सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के उस आदेश में दखल देने से इनकार कर दिया है जिसमें रेलवे को मृत कर्मचारी के पोते को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने पर विचार करने का निर्देश दिया गया था।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने नवरात्रि, दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर राज्यों को निर्देश दिए हैं कि सड़क किनारे सामान बेचने वाले वेंडर्स और कुम्हारों को बेवजह न हटाया जाए। सुरक्षा कारणों से विस्थापन पर वैकल्पिक जगह देना अनिवार्य है।
चुनाव आयोग द्वारा फॉर्म 6 में किए गए बदलावों पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। जानिए मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की टिप्पणी और इस पूरे विवाद की पूरी जानकारी।
उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 8 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। जानिए जातीय समीकरण और पूरी लिस्ट।
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि पति या पत्नी द्वारा अपने अधिकारों के लिए कानूनी कार्यवाही दायर करना मानसिक क्रूरता के दायरे में नहीं आता, बशर्ते कि ऐसा कदम उठाने के पीछे उचित और वैध कारण मौजूद हों।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह