मध्य प्रदेश के भोपाल में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एंट्री की। UPSC एस्पिरेंट मयंक ने NEET पेपर लीक और नर्सिंग घोटाले के पीड़ित युवाओं के साथ सिस्टम के खिलाफ आंदोलन का एलान किया। जानिए क्या है CJP का मैनिफेस्टो।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने अपनी औपचारिक एंट्री दर्ज कराई। सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) की तैयारी कर रहे युवा कार्यकर्ता मयंक ने भोपाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस डिजिटल आंदोलन को जमीनी स्तर पर उतारने का एलान किया। इस दौरान NEET पेपर लीक, नर्सिंग घोटाला और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की गड़बड़ियों से परेशान छात्राएं और युवा भी उनके समर्थन में मौजूद रहे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मयंक ने कहा कि CJP सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि ‘Gen-Z’ (आज की युवा पीढ़ी) की प्राथमिकताओं और उनकी उम्मीदों पर आधारित एक युवा आंदोलन है। उन्होंने साफ किया कि यह किसी व्यक्ति या विशेष राजनीतिक दल के विरोध का मंच नहीं है, बल्कि उस शिथिल और सुस्त पड़ चुके सिस्टम के खिलाफ एक आवाज है, जिसने देश के करोड़ों युवाओं का भरोसा तोड़ा है।
मयंक ने सरकारी व्यवस्था और जांच एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब पेपर लीक जैसे संवेदनशील मुद्दों पर युवा सवाल पूछते हैं, तो उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जाती है। यहाँ तक कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स तक बैन कर दिए जाते हैं। अब सरकारी संस्थान और जिम्मेदार लोग अपनी नैतिक जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकते। मयंक ने यह भी बताया कि जल्द ही मध्य प्रदेश के लिए पार्टी की कोर कमेटी की घोषणा की जाएगी। विदेशी फॉलोअर्स और पाकिस्तानी अकाउंट्स से जुड़े आरोपों को उन्होंने सरासर "सरकारी दुष्प्रचार" करार दिया।
विदेश से आंदोलन चलाने पर गांधी जी का उदाहरण
आंदोलन के संस्थापक के अमेरिका में होने पर उन्होंने तर्क दिया कि स्थान महत्वपूर्ण नहीं, उद्देश्य महत्वपूर्ण है। महात्मा गांधी ने भी अपने आंदोलनों की वैचारिक आधारशिला दक्षिण अफ्रीका में रखी थी।
चुनाव लड़ने की योजना
मयंक ने कहा कि फिलहाल यह एक आंदोलन है। संविधान ने हर सक्षम युवा को चुनाव लड़ने का अधिकार दिया है, न कि सिर्फ राजनीतिक परिवारों को। उचित समय आने पर कोर कमेटी इस पर फैसला लेगी।
यदि कॉकरोच जनता पार्टी सत्ता में आती है, तो उसने निम्नलिखित बदलावों का वादा किया है:
किसी भी रिटायर्ड चीफ जस्टिस (CJI) को राज्यसभा भेजने जैसी परंपरा को पूरी तरह खत्म किया जाएगा।
किसी भी वैध वोटर का नाम वोटर लिस्ट से डिलीट होने पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ UAPA के तहत कड़ी कार्रवाई होगी।
संसद से लेकर कैबिनेट तक महिलाओं को 33% नहीं, बल्कि पूरे 50% आरक्षण दिया जाएगा, वो भी सांसदों की संख्या बढ़ाए बिना।
पूंजीपतियों से जुड़े मीडिया संस्थानों के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे और कथित 'गोदी मीडिया' एंकरों के बैंक अकाउंट्स की जांच होगी।
विधायक या सांसद दलबदल करने पर उसके चुनाव लड़ने पर रोक लगेगी और 20 साल तक वह किसी भी पब्लिक ऑफिस के पद पर नहीं रह सकेगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।
इंडिगो एयरलाइंस ने 24 अक्टूबर से जबलपुर से इंदौर होकर हैदराबाद जाने वाली एकमात्र सीधी फ्लाइट को बंद करने का फैसला किया है। जानिए इसके कारण, व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव और नए कनेक्टिंग रूट के सुझाव
मध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड.-बी.एड. डिग्री के आधार पर 20 साल से नौकरी कर रहे 51 शिक्षकों पर होगी FIR। वेतन की होगी वसूली, जानिए पूरा मामला।