उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज लेवल काउंसिलिंग (CLC) का दूसरा चरण शुरू कर दिया है। 15 जुलाई तक चलने वाली इस प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल, रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने के नियम यहाँ जानें।

मध्य्प्रदेश में स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। उच्च शिक्षा विभाग ने सरकारी और निजी कॉलेजों में खाली सीटों को भरने के लिए 'कॉलेज लेवल काउंसिलिंग' (CLC) का दूसरा चरण शुरू कर दिया है। यह प्रक्रिया आज (बुधवार) से शुरू होकर 15 जुलाई 2026 तक संचालित की जाएगी।
इस बार सीएलसी प्रक्रिया को अधिक सरल और त्वरित बनाया गया है। विद्यार्थियों को सीट आवंटन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब प्रवेश प्रक्रिया प्रतिदिन संचालित होगी। ई-प्रवेश पोर्टल पर कॉलेजों में रिक्त सीटों की जानकारी हर दिन अपडेट की जाएगी, जिसके आधार पर विद्यार्थी अपने पसंदीदा कॉलेज में संपर्क कर प्रवेश ले सकेंगे।
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी नए नियमों के अनुसार, प्रवेश प्रक्रिया इस प्रकार पूरी की जाएगी:
पंजीयन और चॉइस फिलिंग: विद्यार्थियों को सबसे पहले ई-प्रवेश पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग करनी होगी। इसके लिए प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।
दस्तावेज सत्यापन: दोपहर 3:00 बजे के बाद संबंधित कॉलेजों में दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा, जो शाम 4:00 बजे तक चलेगा।
सीट अलॉटमेंट: दस्तावेजों के सत्यापन के बाद, उसी दिन शाम 5:00 बजे मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों को सीटें आवंटित कर दी जाएंगी।
सीट आवंटित होने के बाद, विद्यार्थियों को अगले दिन शाम 4:00 बजे तक ऑनलाइन फीस जमा करना अनिवार्य है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि विद्यार्थी तय समय सीमा के भीतर शुल्क जमा नहीं करता है, तो उसका सीट आवंटन स्वतः ही निरस्त (कैंसिल) माना जाएगा। ऐसी स्थिति में विद्यार्थी को दोबारा चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया में शामिल होना होगा।
ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू होने के बाद से अब तक सरकारी कॉलेजों में लगभग 60 प्रतिशत सीटें भर चुकी हैं। वहीं, निजी कॉलेजों में अभी भी बड़ी संख्या में सीटें रिक्त हैं। इन खाली सीटों को भरने के उद्देश्य से ही सीएलसी का यह दूसरा राउंड आयोजित किया जा रहा है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे खाली सीटों की अपडेट के लिए नियमित रूप से ई-प्रवेश पोर्टल चेक करते रहें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा 20 दिसंबर को होगी। 40 हजार शिक्षकों की पदोन्नति इस पर निर्भर है। जानिए परीक्षा पैटर्न, छूट और पूरी खबर।
आयुर्वेद पीजी में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (NCISM) द्वारा दिसंबर में दूसरी एनटीईटी-2026 परीक्षा आयोजित करने की संभावना है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 6 से 8 तक कौशल शिक्षा को अनिवार्य रूप से लागू करने के लिए शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की घोषणा की है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को एनसीईआरटी द्वारा तैयार की गई कौशल बोध पुस्तकों के जरिए बच्चों को पढ़ाने का सही तरीका सिखाना है।
शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 में शामिल होने वाले शिक्षकों को अब अपनी योग्यता साबित करने के लिए परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। परीक्षा का आयोजन 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे से किया जाएगा।अभ्यर्थियों को एक हजार रुपए परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। हालांकि आवेदन की रफ्तार धीमी बनी हुई है।
मध्य प्रदेश सरकार ने 70 हजार शिक्षकों के छठे वेतनमान के एरियर्स पर जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती। साथ ही शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीखों पर आया नया अपडेट।
सीआईएससीई (CISCE) ने वर्ष 2027 की ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से और 12वीं की 9 फरवरी से शुरू होंगी।
मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध और असमंजस बरकरार है। तमाम विरोध प्रदर्शनों और परीक्षा को टालने की मांग के बावजूद शासन स्तर पर परीक्षा नहीं टली है। तय कार्यक्रम के अनुसार, अब यह परीक्षा आगामी 20 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। इस घोषणा के बाद से छात्रों और अभिभावकों में परीक्षा की तैयारियों को लेकर हलचल तेज हो गई है।
सीबीएसई 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर! इस साल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट अभी तक नहीं आई है। पिछले साल जहां सितंबर में ही शेड्यूल जारी हो गया था। वहीं इस बार अक्टूबर आखिरी तक भी कोई आधिकारिक अपडेट न होने से छात्रों में असमंजस की स्थिति है।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 की परीक्षा 19 नवंबर से 13 शहरों में आयोजित होगी। यहाँ जानें परीक्षा की पालियों का समय, सिलेबस, और 100प्रश्नों का पैटर्न।