सतना में कांग्रेस की जिला समन्वय समिति बैठक में 24 फरवरी के विधानसभा घेराव को सफल बनाने की रणनीति बनी, अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता पर जोर दिया गया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला कांग्रेस कार्यालय सतना में जिले की सह प्रभारी कविता राजे सिंह की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष ग्रामीण व सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा एवं जिला शहर अध्यक्ष आरिफ इकबाल सिद्दीकी के नेतृत्व मे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 24 फरवरी को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत- अमेरिका ट्रेड डील, मनरेगा में बदलाव के विरोध में एवं मध्यप्रदेश सरकार के तीन कलंकित मंत्रियों के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदेश स्तरीय विधानसभा घेराव को सफल बनाने की योजना एवं जिले से अधिक से अधिक संख्या बल घेराव में उपस्थित हो पाए। इसके विषय में विस्तृत चर्चा एवं योजना बनाई गई। जिलाध्यक्ष एवं विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने कहा कि भारत -अमेरिका ट्रेड डील देश की कृषि व्यवस्था पर सीधा हमला है, यह समझौता देश के छोटे, सीमान्त, मध्यम किसानों एवं व्यापारियों को बाजार की असमान प्रतिस्पर्धा में धकेलने वाला है।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आनंद शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, मकसूद अहमद, गीता सिंह, डॉली चौरसिया, राम लखन पटेल, डा. रश्मि सिंह, कल्पना वर्मा, राम शंकर पयासी, उर्मिला त्रिपाठी, आरती सिंह, बर्मेंद्र सिंह, वरुण गुर्जर, मिथलेश सिंह, राम कुमार तिवारी, आशुतोष सिंह, केके सिंह, अमित अवस्थी, रशीद खान, पंकज कुशवाहा, संजू यादव, तिलकराज सोनी, राघवेंद्र त्रिपाठी व जगदीश सेन, प्रदीप समदड़िया, राजेश कुशवाहा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित हुए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 52 पर आज यानी मंगलवार को दोपहर में ग्राम सनकोटा के पास एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। जिससे बस का अधिकांश हिस्सा जल कर खाक हो गया।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में मुलताई नगर परिषद अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी नीतू परमार के चुनाव को बहाल कर दिया है। अदालत ने निर्वाचन न्यायाधिकरण के उस आदेश को निरस्त कर दिया, जिसमें भाजपा से जुड़े विजयी प्रत्याशी के चुनाव को रद्द कर दिया गया था।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में साइबर पुलिस ने कांग्रेस आईटी सेल के तीन नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों पर आरोपी है कि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का गोपनीय पत्र सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्रह्माकुमारीज संस्था के स्थापना नवदशकोत्सव के उपलक्ष्य में संचालित पारिवारिक सद्भावना जागृति अभियान के रथ को आज रीवा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान पारिवारिक मूल्यों, संवाद और परस्पर समन्वय के प्रति लोगों को जागरुक करेगा।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की युगलपीठ, जिसमें मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा और न्यायमूर्ति विनय सराफ शामिल हैं, के समक्ष राज्य सरकार ने बीना विधायक निर्मला सप्रे से जुड़े दल-बदल केस पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रस्तुत की।
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले से 5 किमी दूर सागर रोड पर आज सुबह- सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इंदौर से टीकमगढ़ आ रही महाकाल बस सर्विस की यात्री बस गोंगावर हनुमान मंदिर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी द्वारा थार गाड़ी से तीन राहगीरों को टक्कर मारने के मामले ने नया रंग ले लिया है। विधायक ने कहा है कि एसडीओपी आईपीएस डॉ. आयुष जाखड़ ने हादसे को लेकर पूछताछ में उनके बेटे से कहा कि करैरा में दिख मत जाना।
मध्य प्रदेश के बीना से विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता पर हाईकोर्ट में सुनवाई। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दलबदल का आरोप लगाया, सप्रे ने कहा- 'मैं कांग्रेस में हूं'।
भोपाल के एमवीएम कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बीजेपी की जन आक्रोश महिला पद यात्रा में अश्वनी परांजपे ने कांग्रेस को घेरा। जानें महिला आरक्षण विधेयक पर क्या बोले बीजेपी नेता
रीवा-रानी कमलापति रेवांचल एक्सप्रेस में कोच संरचना बदली जा रही है। एसी थ्री इकोनॉमी कोच जोड़ने से यात्रियों को सस्ती और आरामदायक यात्रा सुविधा मिलेगी, यह बदलाव जून से लागू होगा।