मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के दिल्ली प्रदर्शन से पहले पुलिस ने भारी कार्रवाई की। अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, तुषार गांधी और मनीष सिसोदिया समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए।

दिल्ली में शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 'कॉकरोच जनता पार्टी' द्वारा आहूत विरोध प्रदर्शन से ठीक पहले दिल्ली पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम करते हुए बड़े पैमाने पर नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। सुबह करीब 10 बजे जैसे ही कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास मुंबई से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे, पुलिस ने उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इस प्रोटेस्ट से खुद को अलग रखा था, लेकिन विपक्ष के कई अन्य दलों ने इसे समर्थन दिया था। एहतियात के तौर पर पुलिस ने दिल्ली और गुरुग्राम समेत विभिन्न राज्यों में कार्रवाई शुरू कर दी, जिसके तहत यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी गुरुग्राम से हिरासत में ले लिया गया।
दिल्ली पुलिस ने इस विरोध-प्रदर्शन को विफल करने के लिए कई प्रमुख हस्तियों को हिरासत में लिया। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी, टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन, डोला सेन और अन्य पार्टी सदस्यों को साउथ एवेन्यू से पकड़ा गया। इसके अलावा केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास, AISA अध्यक्ष नेहा बोरा, सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण, तथा 'आप' नेता संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज और दुर्गेश पाठक को भी हिरासत में लिया गया। बीजेपी नेता संबित पात्रा ने इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "अराजक तत्व फेल हो गए और दिल्ली को बंधक बनाने की कोशिश की गई थी, यह भीड़तंत्र पर लोकतंत्र की जीत है।"
राजधानी दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों में भी प्रदर्शनकारियों पर प्रशासनिक सख्ती देखने को मिली। चंडीगढ़ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के बाहर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 'आप' के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, पंजाब पार्टी प्रमुख हरपाल सिंह चीमा और कई अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं को सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उधर, मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले मुंबई पुलिस ने महात्मा गांधी के परपोते और 'हम भारत के लोग' संगठन के प्रमुख तुषार गांधी को बांद्रा से तथा कार्यकर्ता फीरोज मिथिबोरवाला को उनके आवास से हिरासत में ले लिया। तुषार गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लोगों से इस प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी।
दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे से जुड़े आगजनी मामले में आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को दोषी करार दिया है। हालांकि, कोर्ट ने अन्य 12 आरोपियों को बरी कर दिया है। जानिए इस मामले से जुड़ी पूरी खबर।
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे CJP नेताओं को पुलिस ने डिटेन किया। इस पर क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने नाराजगी जताते हुए इसे 'अघोषित इमरजेंसी' बताया और पदयात्रा की चेतावनी दी।
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के दिल्ली प्रदर्शन से पहले पुलिस ने भारी कार्रवाई की। अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, तुषार गांधी और मनीष सिसोदिया समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और रकफ रोकने की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में तनाव और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिल रही है।
उत्तरप्रदेश के बाराबंकी जिले के सफदरगंज में बीती देर रात चलती कार आग का गोला बन गई। कार में सवार चालक बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई। आग बुझने के बाद कार के अवशेष में कुछ हड्डियां ही बची थीं।
दिल्ली में कड़े प्रतिबंधों और मेट्रो-ट्रेन रद्द होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका। कपिल सिब्बल की दलीलों पर कोर्ट ने विरोध प्रदर्शन के अधिकार और नागरिकों की सहूलियत के बीच संतुलन बनाने की बात कही।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई यूपी कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का नाम अब बदलकर 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' किया जाएगा।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी अनुमति। कई ट्रेनें रद्द, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और 10 डिटेंशन सेंटर बनाए गए। जंतर-मंतर पर धारा 163 लागू।
देश के 4 राज्यों की 6 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे LIVE। पुडुचेरी में AINRC जीती, बंगाल और असम में बीजेपी की बढ़त। तमिलनाडु में टीवीके और AIADMK में टक्कर।
दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के चलते सुरक्षा कड़ी, रेल यातायात प्रभावित। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली कई ट्रेनें रद्द, 5000 से अधिक यात्रियों की ट्रेन छूटी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह