सतना जिला अस्पताल में उप संचालक स्वास्थ्य वैभव जैन ने पांच घंटे तक वार्डों, ब्लड बैंक, ड्रग स्टोर और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। दवाओं की उपलब्धता, रिकॉर्ड और चिकित्सा सेवाओं की गहन समीक्षा की।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
राजधानी से आए उप संचालक स्वास्थ्य वैभव जैन द्वारा जिला अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का आंकलन 5 घंटे तक किया गया। सुबह 8 बजे से दोपहर दो बजे तक चले निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला अस्पताल की उन जगहों की नब्ज टटोली जहां-जहां कमी और सुधार की गुंजाइश थी। वार्डों और परिसर का निरीक्षण कर दस्तावेजों की जांच की। देर शाम सीएस चेंबर में सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह के साथ डिमांड लिस्ट, दवाईयों एवं स्टाफ के रिकार्डों का सत्यापन भी किया। सुत्रों के मुताबिक उप संचालक ने इस दौरान सीएस से थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले में जानकारी ली। बताया गया कि श्री जैन शुक्रवार को सतना में ही रूकेंगे। शनिवार को उनके द्वारा सीएमएचओ कार्यालय का निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला, सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह, आरएमओ डॉ. शरद दुबे, सहायक प्रबंधक डॉ. धीरेन्द्र वर्मा, सर्जरी एचओडी डॉ. अनुराग जैन, डॉ. संदीप द्विवेदी, डॉ. एमएस तोमर, डायटीशियन जी एस तिवारी, आशीष अग्रवाल, संतोष त्रिपाठी मौजूद रहे।
इन वार्डों का हुआ निरीक्षण
बताया गया कि श्री जैन रेवांचल एक्सप्रेस से उतरते ही जिला अस्पताल पहुंच गए। जब वे जिला अस्पताल पहुंचे तब तक नाइट स्टाफ कार्यरत था। जानकारी मिलते ही सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। श्री जैन ने बिना देरी के जिला अस्पताल के वार्डों का भ्रमण करने के लिए कहा। सबसे पहले ओपीडी काउंटर और आपातकालीन सेवाओं का आंकलन किया गया। इसके बाद सीढ़ियों से चढ़ते ब्लड बैंक पहुंच गए, जहां पैथालाजिस्ट मौजूद थीं। करीब 10 मिनट ब्लड बैंक की कार्यप्रणाली देखी गई। इसके बाद कारिडोर, किचन, लॉड्री, मर्चुरी, स्टोर, ट्रामा आईसीयू का निरीक्षण किया गया।
ड्रग स्टोर में 1 घंटे से ज्यादा बिताया समय
जानकारी के मुताबिक श्री जैन द्वारा ड्रग स्टोर में 1 घंटे से ज्यादा का समय व्यतीत किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी दवाओं की लिस्ट और इंडेंट की लिस्ट निकलवाई। अस्पताल में कौन सी दवाईयों की कमी है, डाक्टर किस दवाई का उपयोग ज्यादा लिख रहे हैं, यह सब भी देखा गया। किन-किन दवाईयों की कमी है और स्टोर इंचार्ज के द्वारा इन दवाईयों को कब और कहां से मंगाया गया है, इन सब रिकार्डों की जांच की गई। दवाईयों का इंडेट किस कंपनी से किया जाता है। दवाईयों के आने में कितनी देरी हो जाती है यह सब भी पूछा गया। श्री जैन इन रिकार्डों की एक प्रति अपने साथ ले गए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास। इंदौर, जबलपुर और भोपाल ने देश के शीर्ष शहरों में बनाई जगह। जानिए पूरी विस्तृत रिपोर्ट।
भोपाल नगर निगम मुख्यालय में एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी ने महापौर मालती राय की कार में आग लगाने की कोशिश की। नियमितीकरण की मांग को लेकर हुए इस हंगामे की पूरी विस्तृत खबर पढ़ें।
दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 के दूसरे दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास, कृषि और फूड प्रोसेसिंग की संभावनाओं को वैश्विक मंच पर रखा।
, विवाद बढ़ता देख विधायक शर्मा ने तुरंत सफाई देते हुए स्पष्ट किया कि उनका आशय भोपाल के स्थानीय काजी कैंप से नहीं, बल्कि "इस्लामाबाद वाले काजी कैंप" से था।
मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड ₹14,337 से बढ़ाकर ₹30,000 करने की मांग को लेकर हमीदिया अस्पताल के इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन। मुख्यमंत्री आवास मार्च के दौरान पुलिस से झड़प और वाटर कैनन का इस्तेमाल।
मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं। 112 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने 30 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 10 को गिरफ्तार किया है।
कल्पना मिश्रा की मौत के बाद रीवा मेडिकल कॉलेज में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ। डीन डॉ. सुनील अग्रवाल को सतना भेजा गया, जबकि डॉ. शशिधर गर्ग ने पदभार संभालते ही व्यवस्थाओं की समीक्षा शुरू की।
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर गंभीर मरीजों के उपचार की सघन मॉनीटरिंग के निर्देश दिए। सीनियर डॉक्टरों की जिम्मेदारी तय होगी और नर्सों की भर्ती होगी।
रीवा कमिश्नरी के सामने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और अस्पतालों में कथित लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। विक्रांत भूरिया ने स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल पर निशाना साधते हुए इस्तीफे की मांग उठाई।
सीधी में तेंदुए की खाल बरामद होने के बाद एसटीएफ और वन विभाग की जांच मऊगंज तक पहुंची। पिपराही से तीन संदिग्ध हिरासत में लिए गए। तस्करी नेटवर्क के अंतरराज्यीय कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं।