सतना के अमौधा तालाब के पास सोमवार सुबह बुजुर्ग चौकीदार ददोली प्रसाद अहिरवार का शव औंधे मुंह पड़ा मिला। मृतक पिछले दो माह से निर्माणाधीन बिल्डिंग में चौकीदारी कर रहा था। परिजनों ने शव पर चोटों के निशान देख हत्या की आशंका जताई है, वहीं पुलिस का कहना है कि संभवत: गिरने से चोटें आई हों। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
सोमवार की सुबह अमौधा तालाब के पास बुजुर्ग की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची। कुछ घंटे बाद मृतक की पहचान होने पर परिजनों को घटना से अवगत कराया गया। परिजन आए, मृतक का शव देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर घटना से जुड़े हर पहलुओं की जांच शुरू कर दी गई है।
औंधे मुंह पड़ा हुआ था शव
इस संबंध में सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि सोमवार की सुबह सूचना मिली कि अमौधा तालाब के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना के आधार पर टीआई सिविल लाइन योगेन्द्र सिंह परिहार, एएसआई आरपी वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर जांच करने पहुंचे। पुलिस को मृतक का शव औंधे मुंह पड़ा हुआ मिला। मृतक के कपड़ों की तलाशी ली गई। पहचान के लिए आसपास के लोगों को बुलाया गया तब मृतक की पहचान ददोली प्रसाद अहिरवार पिता छोटइया अहिरवार निवासी गिंजारा थाना नागौद के रूप में हुई। मृतक की पहचान होने पर परिजनों को घटना की सूचना दी गई। तत्पश्चात शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल की मरचुरी भोजा गया।
दो माह से कर रहा था नौकरी
मृतक ददोली प्रसाद मूलत: नागौद के गिंजारा गांव का रहने वाला है और वह पिछले दो माह से सिविल लाइन थानान्तर्गत पन्ना रोड में राजेश दुबे की निर्माणाधीन बिल्डिंग में चौकीदारी का काम कर रहा था। सोमवार की सुबह सात बजे वह मृत अवस्था में निर्माणाधीन बिल्डिंग से तकरीबन 3 सौ मीटर दूर अमौधा तालाब के नजदीक नाली के पास औंधे मुंह पड़ा मिला। मृतक घटना स्थल तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई इसकी जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है।
बेटे ने कहा की गई मारपीट
मृतक ददोली छोटे बेटे राजेश ने आरोप लगाया कि उसके पिता की हत्या मारपीट कर की गई। हत्या के बाद लाश को तालाब के किनारे नाली के पास औंधे मुंह फेंक दिया गया। राजेश का आरोप है कि उसके पिता के शरीर पर जगह- जगह चोट के निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं, सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोट है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि संभवत: गिरने की वजह से ऐसी चोट शरीर में आ सकती है। मृतक की मौत की वजह क्या है? उसकी मौत हादसा है या फिर वह किसी साजिश का शिकार हुआ है। यह जानने के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।