इथियोपिया की बेदरिया अदेम ने शादी के 12 साल बाद प्राकृतिक रूप से 5 बच्चों को जन्म दिया। जानें 5.5 करोड़ में से एक इस दुर्लभ मेडिकल केस के बारे में।

इथियोपिया के हरारी क्षेत्रीय राज्य से एक ऐसी खबर आई है जिसने चिकित्सा जगत को हैरत में डाल दिया है। शादी के 12 साल बाद एक महिला की सूनी गोद एक साथ पांच बच्चों (क्विंटुपलेट्स) की किलकारियों से भर गई है। यह मामला न केवल एक मां के संघर्ष की जीत है, बल्कि प्राकृतिक गर्भधारण का एक दुर्लभ उदाहरण भी है।
आमतौर पर एक साथ इतने बच्चों के जन्म के लिए आईवीएफ (IVF) या फर्टिलिटी दवाओं का सहारा लिया जाता है, लेकिन 35 वर्षीय बेदरिया अदेम ने प्राकृतिक रूप से गर्भधारण किया। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, बिना किसी वैज्ञानिक तकनीक या दवाओं के प्राकृतिक रूप से पांच बच्चों का गर्भाधान होना एक अत्यंत दुर्लभ घटना है। इसकी संभावना 5.5 करोड़ मामलों में से केवल एक होती है।
बेदरिया ने इथियोपिया के 'हिवोट फाना स्पेशलाइज्ड अस्पताल' में मंगलवार रात सिजेरियन (C-section) के जरिए चार लड़कों और एक लड़की को जन्म दिया। जन्म के समय बच्चों का वजन 1.3 से 1.4 किलोग्राम के बीच दर्ज किया गया। डॉक्टरों का मानना है कि 1 किलोग्राम से अधिक वजन वाले प्री-मैच्योर बच्चों के स्वस्थ रूप से बढ़ने की संभावना काफी अधिक होती है। फिलहाल, मां और पांचों शिशु डॉक्टरों की सघन निगरानी में हैं।
बेदरिया के लिए पिछले 12 साल मानसिक प्रताड़ना से भरे रहे। समाज और गांव के लोग उनकी संतान पैदा न कर पाने की क्षमता पर सवाल उठाते थे, जिसके कारण वह लंबे समय तक डिप्रेशन (अवसाद) में रहीं। हालांकि उनके पति का सहयोग उनके साथ था, जिनका पिछली शादी से एक बच्चा है। उनके पति हमेशा उन्हें ढांढस बंधाते थे, लेकिन सामाजिक दबाव ने उन्हें भावनात्मक रूप से तोड़ दिया था। अब एक साथ पांच बच्चों के आने से परिवार की खुशियों का ठिकाना नहीं है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
लक्षद्वीप के पास कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया। नाव से ₹3000 करोड़ की ड्रग्स बरामद हुई है।
दुबई से तेल अवीव जा रहे एक यात्री विमान को हाईजैक कर लेने की खबर सामने आई है। इस विमान को सऊदी अरब की ओर मोड़ दिया गया है। इजरायल के Ynet की रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान ने एक इमरजेंसी सिग्नल भेजा।
भारत और अमेरिका के रिश्तों में जमी बर्फ और दोनों देशों के बीच कायम दूरी को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है। जयशंकर ने अमेरिका के ढुलमूल रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा-यदि कोई मुद्दा (सुरक्षा) हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और हमारा सहयोगी देश हमारी उन चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाता, तो जाहिर तौर पर इससे रिश्तों में तनाव और जटिलता पैदा होगी।
रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का एक नया और खतरनाक दौर शुरू हो गया है। यूक्रेनी सेना ने पहली बार बड़े पैमाने पर सुसाइड ग्राउंड रोबोट्स (आत्मघाती जमीनी रोबोट) का इस्तेमाल कर रूसी ठिकानों पर विनाशकारी हमले का दावा किया है।
ब्रिटेन के ग्लूस्टरशायर में RAF फेयरफोर्ड एयरबेस के पास सुरक्षा एजेंसियों ने विस्फोटक संबंधी अपराधों के शक में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसे 'बड़ी घटना' घोषित कर जांच तेज कर दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान की ओर से दिए गए युद्ध खत्म करने और स्ट्रेट आफ होर्मुज को खोलने के प्रस्ताव को साफ तौर पर ठुकरा दिया है। ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान इस वक्त आर्थिक और सैन्य रूप से भारी दबाव में है। इसी वजह से वह जल्दबाजी में समझौता करना चाहता है।
अमेरिकी नौसेना ने हाल के हफ्तों में ईरान के आसपास के समुद्री इलाकों से अपने बड़े जहाज हटा दिए हैं। सैटेलाइट तस्वीरों से साफ है कि ओमान की खाड़ी और अरब सागर में कोई अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर या डेस्ट्रॉयर मौजूद नहीं है। सितंबर की शुरुआत से ये जहाज वहां से गायब हो गए।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका के साथ युद्ध खत्म करने, होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने और परमाणु वार्ता शुरू करने के लिए 7 दिवसीय योजना का प्रस्ताव रखा है।
व्यापार, तकनीक और रणनीतिक मतभेदों के बीच अमेरिका और चीन के रिश्तों में एक सकारात्मक नरमी देखने को मिली है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच वॉशिंगटन स्थित व्हाइट हाउस में बेहद गर्मजोशी भरी मुलाकात हुई। इस अवसर पर ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन का राजकीय स्वागत किया ।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दशकों पुराना प्रोटोकॉल तोड़कर खुद एयरपोर्ट पर स्वागत किया। जानिए इस भव्य स्वागत के कूटनीतिक और आर्थिक मायने।