फिल्ममेकर रोहित शेट्टी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से 20 करोड़ रुपये की फिरौती और जान से मारने की धमकी मिली है। मामले की जांच के लिए एंटी एक्सटोर्शन विंग सक्रिय

एंटराटेंमेंट डेस्क। स्टार समाचार वेब
प्रसिद्ध बॉलीवुड फिल्ममेकर रोहित शेट्टी को जान से मारने की धमकी मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उन्हें एक ऑडियो क्लिप के जरिए यह धमकी दी गई है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने 20 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की है। धमकी देने वाले ने कहा है कि कुछ महीने पहले उनके जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग केवल एक 'ट्रेलर' थी और यदि मांगें पूरी नहीं की गईं, तो अगली बार गोलियां चूकेंगी नहीं।
रोहित शेट्टी की टीम ने इस मामले में औपचारिक आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच और एंटी एक्सटोर्शन विंग (AEW) मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। शुरुआती वॉइस-मैचिंग एनालिसिस में यह संकेत मिले हैं कि यह धमकी भरा ऑडियो टेप जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी और फरार आरोपी शुभम लोनकर द्वारा रिकॉर्ड किया गया था। गौरतलब है कि शुभम लोनकर अक्टूबर 2024 में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में भी फरार चल रहा है और फेडरल एजेंसियों की वॉन्टेड लिस्ट में है।
इससे पहले 31 जनवरी को रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस ने मामले में चार्जशीट भी दाखिल कर दी है। कोर्ट ने पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पुलिस कस्टडी में भेजा था, जिसके बाद पुलिस पुणे से मुंबई तक हथियार और गाड़ियां लाने वाले नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी है।
धमकी और सुरक्षा चिंताओं के बीच रोहित शेट्टी अपने पेशेवर प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। वह वर्तमान में अजय देवगन के साथ अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गोलमाल 5’ पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा, वे पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया के जीवन पर आधारित जॉन अब्राहम के साथ एक एक्शन फिल्म और ‘खतरों के खिलाड़ी सीज़न 15’ के निर्माण में भी व्यस्त हैं। मुंबई पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि फिल्ममेकर की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नीम करोली बाबा की फिल्म हनुमान अंश का कमाल जारी है। 54 दिनों के बाद, फिल्म ने भारत में 312.38 करोड़ रुपए कमाए, जबकि ग्रॉस 369 करोड़ रुपए रहा। फिल्म ने अपने चौथे सप्ताह 61 करोड़ रुपए कमाकर पारंपरिक बॉक्स आॅफिस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जबकि ओपनिंग वीक का कलेक्शन 1.08 करोड़ रुपए था।
संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर से रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के बहुप्रतीक्षित लुक सामने आए हैं, इस महत्वाकांक्षी फिल्म को लेकर उत्सुकता एक और लेवल पर पहुंच गई है। ये तीन शानदार लुक उस दुनिया की झलक दिखाते हैं जिसे भंसाली अपने नए सिनेमाई तमाशे के साथ बना रहे हैं, एक बार फिर उनकी खास विजुअल कहानी को सुर्खियों में ला रहे हैं।
फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले अक्षय खन्ना अब अपनी नई प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता ने मुंबई के पॉश इलाके मालाबार हिल में 33.26 करोड़ रुपए का आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। अक्षय खन्ना द्वारा खरीदे गए अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2,341.39 वर्ग फीट (217.52 वर्ग मीटर) है।
फिल्म कल्कि 2898 एडी में दीपिका की जगह कोई नहीं लेने वाला। इस बात का खुलासा खुद फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने किया है। दरअसल, पिछले कुछ समय से पार्ट 2 में नई कास्टिंग को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रहे थे। अब अश्विन ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
संजय लीला भंसाली फैंस की बेचैनी बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। गंगुबाई काठियावाड़ी के बाद उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म लव एंड वॉर से अभिनय के एक के बाद एक दमदार पोस्टर सामने आ रहा है। सबसे पहले उन्होंने रणबीर कपूर के दो लुक शेयर किए, जिसे देखने के बाद फैंस एक्टर की तारीफ करते नहीं थके।
लालबागचा राजा दर्शन के दौरान कोमल रानी संग वायरल वीडियो पर गोविंदा ने दिया बड़ा बयान। अभिनेता ने इसे अपनी छवि खराब करने और परिवार से दूर करने की सोची-समझी साजिश बताया।
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की आयु में लिवर कैंसर के कारण निधन हो गया है. पिछले 15 दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे. उनकी मौत से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
अभिनेता धनुष की अपकमिंग फिल्म ओम चैप्टर 1 की रिलीज डेट को टाल दिया गया है। ये फिल्म अब 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज नहीं होगी। धनुष ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि ऐसा फैसला उन्होंने अभिनेता रजनीकांत की तमिल फिल्म से क्लैश रोकने के लिए किया है।
बिग बॉस 20 के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई। सलमान ने कैटरीना कैफ के पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट गेन का मजाक उड़ाने वालों को आड़े हाथों लिया और पैपराजी पर भी भड़के।
टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा 2' में मनोज तिवारी-सुरभि तिवारी और दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया जैसी मशहूर जोड़ियां नजर आएंगी। जानिए इस शो की पूरी डिटेल।