सतना सांसद गणेश सिंह ने लोकसभा में बघेलखंड की संस्कृति, बघेली भाषा और चित्रकूट की विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की मांग उठाई। उन्होंने केंद्र सरकार के समक्ष संरक्षण, संवर्धन और संवैधानिक मान्यता सहित पांच प्रमुख प्रस्ताव रखे।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
बघेलखंड की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की दिशा में सांसद गणेश सिंह ने संसद में महत्वपूर्ण पहल की है। सोमवार को लोकसभा के शून्यकाल के दौरान बघेलखंड की लोक संस्कृति, बघेली भाषा और चित्रकूट की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार से पांच प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि बघेलखंड की सांस्कृतिक परंपराएं देश की अमूल्य धरोहर हैं, लेकिन उन्हें अब तक वह राष्ट्रीय पहचान नहीं मिल सकी है जिसकी वे हकदार हैं। सांसद ने अपने वक्तव्य में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। ऐसे में बघेलखंड की प्राचीन लोक संस्कृति, लोककला, लोकभाषा और धार्मिक परंपराओं को भी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान और संरक्षण मिलना चाहिए।
देशभर में बढ़ा संस्कृति संरक्षण का दायरा
सांसद ने बताया कि केंद्र सरकार ने पिछले वर्षों में सांस्कृतिक संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। देशभर में हजारों सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं और करोड़ों रुपये की सहायता विभिन्न संस्थाओं एवं कलाकारों को उपलब्ध कराई गई है। इससे भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं को नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा एक भारत-श्रेष्ठ भारत, अमृत महोत्सव और अन्य सांस्कृतिक अभियानों के माध्यम से देश की विविध लोक परंपराओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। अब आवश्यकता है कि बघेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर को भी इन राष्ट्रीय आयोजनों में प्रमुख स्थान मिले।
चित्रकूट-बघेलखंड की सांस्कृतिक विरासत का किया उल्लेख
सांसद ने कहा कि चित्रकूट भगवान श्रीराम की तपोभूमि होने के कारण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां की लोक परंपराएं, धार्मिक मेले, रामलीला, लोकगीत, लोकनृत्य और बघेली संस्कृति सदियों से समाज को जोड़ने का कार्य कर रही हैं। इसके बावजूद इनकी राष्ट्रीय स्तर पर समुचित पहचान नहीं बन पाई है। उन्होंने कहा कि बघेली भाषा लाखों लोगों द्वारा बोली जाती है और इसका समृद्ध साहित्य एवं सांस्कृतिक इतिहास है। इसलिए इसे संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कर संवैधानिक मान्यता दी जानी चाहिए।
केंद्र सरकार के समक्ष रखीं पांच प्रमुख मांगें


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।