सतना जिले में गैस एजेंसी जांच में भारी गड़बड़ी उजागर हुई, रिकॉर्ड और वास्तविक वितरण में अंतर मिला, 94 सिलेंडर गायब और 31 का कोई हिसाब नहीं, प्रशासन ने नोटिस जारी कर सख्त कार्रवाई चेताई

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले में एक गैस एजेंसी की जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। रिकॉर्ड और वास्तविक वितरण में भारी अंतर मिला है। जांच टीम को न सिर्फ दर्जनों सिलेंडर कम मिले बल्कि कई सिलेंडरों का कोई हिसाब-किताब ही नहीं मिला। मामले को गंभीर मानते हुए कलेक्टर ने एजेंसी संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। जानकारी के मुताबिक नागौद क्षेत्र स्थित सिंहपुर की सुधीर भारत गैस एजेंसी पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। जांच के दौरान एजेंसी के रजिस्टर और आॅनलाइन पोर्टल में सिर्फ 136 सिलेंडरों की डिलीवरी दर्ज थी जबकि कच्ची रसीदों में 240 सिलेंडरों का वितरण सामने आया।
सुरक्षा व्यवस्था में भी लापरवाही
जांच टीम ने सुरक्षा व्यवस्था में भी भारी लापरवाही पाई। कई सिलेंडर खुले और असुरक्षित स्थान पर रखे मिले, वहीं पास में वाहन खड़े थे, जिससे आग लगने का खतरा बना हुआ था। सिलेंडरों का स्टैकिंग भी अव्यवस्थित पाया गया, जो किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता था। निरीक्षण एसडीएम नागौद अनिकेत शांडिल्य और तहसीलदार प्रज्ञा दुबे ने किया था। इन अनियमितताओं को गंभीर मानते हुए कलेक्टर ने द्रवित पेट्रोलियम गैस नियमों के उल्लंघन में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एजेंसी संचालक को 7 दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वसूली, अभियोजन सहित सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
डिलेवरी में भी खेला
स्टॉक जांच में भी गड़बड़ी सामने आई। रजिस्टर में 562 भरे सिलेंडर दर्ज थे, लेकिन मौके पर केवल 461 सिलेंडर ही मिले। इस तरह 94 सिलेंडरों का हिसाब नहीं मिला। पूछताछ में 63 सिलेंडर की डिलीवरी पोर्टल पर दर्ज बताई गई लेकिन बाकी 31 सिलेंडरों का कोई रिकॉर्ड एजेंसी के पास नहीं मिला।
इन्हें भी शोकॉज
1. श्रीमती अंजना विश्वकर्मा मे. विनायक वेज रेस्टारेंट नागौद
2. अभिमन्यु पुरवार मे. ओम बेकरी बस स्टैंड नागौद
3. शिवशंकर कुशवाहा मे. कान्हा फास्ट फूड इवेंट कोठी
4. मान सिंह मे. होटल चित्रकूट फैमिली रेस्टारेंट सोनौर
5. प्रिंस गुप्ता मेसर्स प्रिंस स्वीट्स कोठी
6. अवधेश शिवहरे मे. दीपांशी स्वीट्स पन्ना रोड

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह