सिंगरौली जिले के गोड़बहरा गांव में सड़क हादसे में वृद्ध की मौत के बाद परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। तहसीलदार की समझाइश और प्रशासन की संवेदनशीलता से दो घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका। साथ ही कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन और अवकाश प्रतिबंध को लेकर निर्देश जारी किए।

तहसीलदार की समझाइश पर दो घंटे बाद आवागमन हुआ बहाल
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
सरई तहसील अंतर्गत ग्राम गोड़बहरा में शुक्रवार को एक सड़क हादसे के बाद उपजा जनाक्रोश, प्रशासनिक सूझबूझ और संवेदनशीलता से शांत किया गया। शुक्रवार को गोड़बहरा के पास एक मोटरसाइकिल और साइकिल की भिड़ंत में ग्राम गन्नई तेंदुआ टोला निवासी वृद्ध सुखलाल सिंह गोंड गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई लाया गयाए जहां से गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल बैढ़न रेफर किया गया। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने दुख और आक्रोश में मृतक का शव गोड़बहरा स्टेट हाईवे पर रखकर चक्का जाम कर दिया। लगभग दो घंटे तक सड़क पूरी तरह अवरुद्ध रही और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सूचना मिलते ही तहसीलदार सरई चंद्रशेखर मिश्रा मौके पर पहुंचे और स्थिति को संवेदनशीलता से संभालते हुए शोकाकुल परिजनों से संवाद स्थापित किया। मृतक के पुत्र दशरथ सिंह ने उन्हें बताया कि वह ग्राम तेंदुआ में शासकीय भूमि पर वर्षों से खेती कर जीवन यापन कर रहा है लेकिन गांव के प्रभावशाली लोग अब उसे जमीन जोतने से रोक रहे हैं। तहसीलदार श्री मिश्रा ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनके साथ है और किसी भी स्थिति में शासन की भूमि पर किसी रसूखदार का अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने मौके पर ही राजस्व निरीक्षक और पटवारी को जांच के निर्देश भी जारी किए।
समझाइश के बाद खुला जाम
तहसीलदार की समझाइश और संवेदनशील व्यवहार के बाद परिजनों ने चक्का जाम समाप्त कर दिया और शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव की ओर रवाना किया गया। घटनास्थल पर थाना प्रभारी सरई जितेंद्र सिंह भदौरिया सहित पुलिस बल मौजूद रहे। साथ ही तहसीलदार ने ग्राम पंचायत के माध्यम से अन्त्येष्टि सहायता दिलाने के निर्देश भी जारी किए।
कलेक्टर ने अवकाश पर लगाया प्रतिबंध
मप्र विधान सभा मानसून सत्र 28 जुलाई से 8 अगस्त तक संचालित होने के कारण विधानसभा प्रश्नों के उत्तर समय-सीमा में भेजने के दृष्टिगत कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला ने समस्त विभाग ,कार्यालय प्रमुखों तथा अधिकारी,कर्मचारियों को निर्देश दिए है कि अवकाश के दिनों में भी कार्यालय खुले रहेंगे। साथ यदि किसी अधिकारी-कर्मचारी को अवकाश में जाना अतिआवश्यक हो तो अधोहस्ताक्षरी से अवकाश स्वीकृति पूर्व अनुमति प्राप्त कर मुख्यालय से बाहर जा सकेंगे।
कलेक्टर ने की सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा
कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला ने कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की समीक्षा की। कलेक्टर ने समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियें को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाईन में प्राप्त शिकायतों को संबंधित अधिकारी गंभीरता से लें तथा शिकायतों के निराकरण करने की कार्यवाही करें। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश कि अधिकारी स्वयं शिकायत को अटेन्ड करें एवं शिकायतों के निराकरण हेतु शिकायतकर्ता से स्वयं बात करें तथा निराकरण करें।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल में मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में कोर्ट ने पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है. जानिए कोर्ट में दोनों पक्षों के वकीलों ने क्या दलीलें दीं.
मध्यप्रदेश में सरकारी भर्ती परीक्षाओं के लिए वन टाइम फीस (OTF) लागू करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस 17 जून से ग्वालियर से 'रन फॉर ओटीएफ' आंदोलन शुरू करने जा रही है। जानिए क्या है राजस्थान मॉडल और क्यों उठ रही है यह मांग।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग और सेवांकुर भारत के बीच 5 वर्षीय MOU हुआ। इसका उद्देश्य प्रदेश को सेवा-प्रधान स्वास्थ्य नेतृत्व का मॉडल राज्य बनाना और समाज के प्रति समर्पित डॉक्टरों की नई पीढ़ी तैयार करना है।
मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के 20 जिलों की 5254 ग्राम पंचायतों में कार्यरत करीब 5000 पेसा मोबिलाइजर्स की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। जानिए क्या है इसकी वजह।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।