आज 4 मई को 24 कैरेट सोने की कीमत में ₹1,906 की कमी आई है, जबकि चांदी ₹3,906 महंगी हो गई है। जानें 2026 में अब तक की कीमतों में कितना बदलाव आया है।

बिजनेस डेस्क। स्टार समाचार वेब
देश के सराफा बाजार में आज यानी 4 मई को सोने की कीमतों में नरमी देखी जा रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने के दाम में 1,906 रुपए की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इस कटौती के बाद अब सोने की कीमत 1.48 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई है, जबकि इससे पहले यह 1.50 लाख रुपए के स्तर पर बनी हुई थी। सोने के विपरीत, चांदी की कीमतों में आज जोरदार तेजी देखने को मिली है। एक किलो चांदी का भाव 3,906 रुपए बढ़कर 2.44 लाख रुपए के स्तर पर पहुंच गया है, जो कि 30 अप्रैल को 2.40 लाख रुपए प्रति किलो था।
वर्ष 2026 में कीमती धातुओं की कीमतों में अब तक भारी उतार-चढ़ाव आया है। इस साल अब तक सोने की कीमतों में कुल 15 हजार रुपए की बढ़ोतरी हुई है। साल के अंत यानी 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने का भाव 1.33 लाख रुपए था, जो वर्तमान में बढ़कर 1.48 लाख रुपए हो गया है। इसी तरह, चांदी ने भी इस साल निवेशकों को चौंकाया है और इसकी कीमत में अब तक 14 हजार रुपए प्रति किलो का इजाफा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को जो चांदी 2.30 लाख रुपए प्रति किलो पर मिल रही थी, वह आज 2.44 लाख रुपए के स्तर को छू चुकी है।
सराफा बाजार से सोने के आभूषण या सिक्के खरीदते समय ग्राहकों को सावधानी बरतनी चाहिए। सबसे पहले हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क वाला 'सर्टिफाइड गोल्ड' ही खरीदें। गहनों पर लगा अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्क कोड (जैसे- AZ4524) यह सुनिश्चित करता है कि सोना कितने कैरेट का है। इसके अलावा, खरीदारी के समय सोने की सही कीमत को क्रॉस चेक करना बेहद जरूरी है। आप इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जाकर 24, 22 और 18 कैरेट के हिसाब से उस दिन की सटीक कीमत का मिलान कर सकते हैं, ताकि वजन और दाम को लेकर कोई भ्रम न रहे।
3 अगस्त को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और भोपाल समेत देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट गोल्ड तथा चांदी के ताजा रेट्स की पूरी जानकारी यहाँ देखें।
कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज भारतीय शेयर बाजार मजबूत बढ़त के साथ खुला। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट और अमेरिका-ईरान तनाव कम होने के संकेतों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा।
Gold Silver Price Today 2 August 2026: 2 अगस्त को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी स्थिर बने हुए हैं। जानिए 24K, 22K और 18K सोने के साथ 1 किलो चांदी की ताजा कीमतें।
केंद्र सरकार ने राज्यों की वित्तीय स्थिति मजबूत करने और विकास कार्यों को गति देने के लिए 1,09,019 करोड़ रुपए की अतिरिक्त कर हस्तांतरण राशि जारी की है। इसके साथ ही, पीएम-वीबीआरवाई योजना के तहत पहले वर्ष में 72 लाख से अधिक युवाओं को औपचारिक रोजगार मिला है। जानिए पूरी विस्तार से जानकारी।
भारतीय रेलवे ने ट्रेन में तय सीमा से अधिक सामान ले जाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू कर दी है। अब पार्सल ऑफिस में लाइन लगाने की जरूरत नहीं, जानिए पूरी प्रक्रिया, शुल्क और नियम।
भारतीय घरेलू शेयर बाजार ने आज शुरुआती कारोबार में सामान्य बढ़त के साथ शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 49.91 अंक चढ़कर 77,970.95 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी भी 28 अंक की बढ़त के साथ 24,343.65 अंक पर कारोबार कर रहा था।
अगस्त 2026 में बैंक छुट्टियों की पूरी जानकारी यहाँ देखें। त्योहारों, स्वतंत्रता दिवस, रविवार और शनिवार के वीकेंड पर किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
वैश्विक बाजारों में मची उथल-पुथल के दबाव में आज भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला। सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति रही। आईटी शेयरों में तेजी और रियल्टी में गिरावट दर्ज की गई। वहीं एशियाई बाजारों में कारोबार का रुख मिला-जुला नजर आ रहा है।
वित्त वर्ष 2025-26 (आकलन वर्ष 2026-27) के लिए ITR फाइल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है। समय पर रिटर्न न भरने पर लेट फीस, ब्याज और टैक्स नोटिस का सामना करना पड़ सकता है।
आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शानदार तेजी के साथ हुई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स उछलकर कारोबार की शुरुआत की। इसी तरह से निफ्टी भी तेजी के साथ खुलने में कामयाब रहा है। वहीं एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार मिला-जुला रहा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह