आज 16 जुलाई 2025 को सोने और चांदी के लेटेस्ट रेट्स देखें। जानें 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम में गिरावट या तेजी, और अपने शहर दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु में क्या है आज का भाव।

स्टार समाचार वेब. बिजनेस डेस्क
आज, बुधवार 16 जुलाई 2025 को सोने और चांदी के दामों में मिला जुला रुख देखने को मिला है। सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी के भाव में हल्की तेजी आई है। जानिए आज सराफा का मिजाज...
सोने-चांदी के भाव (16 जुलाई 2025)
देश में आज 24 कैरेट सोने का दाम 99,760 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
22 कैरेट सोना आज 91,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है।
18 कैरेट सोना आज 74,820 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से कारोबार कर रहा है।
चांदी के भाव में उछाल
चांदी के भाव में आज मामूली बढ़ोतरी हुई है। एक किलोग्राम चांदी की कीमत अब 1,14,900 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है।
आपके शहर में सोने के ताजा रेट
(16 जुलाई 2025, प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 24 कैरेट सोना | 22 कैरेट सोना | 18 कैरेट सोना |
| दिल्ली | 99,910 रुपये | 91,590 रुपये | 74,940 रुपये |
| मुंबई | 99,760 रुपये | 91,440 रुपये | 74,820 रुपये |
| चेन्नई | 99,760 रुपये | 91,440 रुपये | 74,820 रुपये |
| कोलकाता | 99,760 रुपये | 91,440 रुपये | 74,820 रुपये |
मध्यप्रदेश में सराफा रेट
- ये कीमतें सुबह के शुरुआती कारोबार के दौरान की हैं और दिन भर में बदल सकती हैं।
कैसे तय होते हैं सोने-चांदी के दाम?
इन कारकों से प्रभावित होती हैं सोने-चांदी की कीमतें
एक्सचेंज रेट: रुपये और डॉलर के बीच का विनिमय दर सोने के आयात और निर्यात लागत को प्रभावित करता है।
डॉलर की कीमतें: अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती या कमजोरी का सीधा असर सोने पर पड़ता है।
सीमा शुल्क: भारत सरकार द्वारा लगाए जाने वाले आयात शुल्क भी कीमतों को प्रभावित करते हैं।
दुनिया के बाजार की उथल-पुथल
वैश्विक आर्थिक या भू-राजनीतिक अनिश्चितता की स्थिति में, निवेशक अक्सर इक्विटी या अन्य जोखिम भरे निवेशों से हटकर सोने और चांदी जैसे "सुरक्षित निवेश" (Safe Haven) की ओर रुख करते हैं, जिससे इनकी मांग और कीमतें बढ़ जाती हैं।
सोने के कैरेट और उनकी शुद्धता
सोने की शुद्धता को कैरेट में मापा जाता है। कैरेट जितना अधिक होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा:
24 कैरेट सोना: इसे सोने का सबसे शुद्ध रूप माना जाता है, जिसमें 99.9% शुद्धता होती है। इसे 1.000 शुद्धता (24/24 = 1.00) के रूप में दर्शाया जाता है। 24 कैरेट सोने से आभूषण बनाना संभव नहीं है, क्योंकि यह बहुत नरम होता है। आमतौर पर, इस शुद्धता के सिक्के या बिस्कुट मिलते हैं।
22 कैरेट सोना: आभूषण बनाने के लिए यह सबसे लोकप्रिय और व्यावहारिक विकल्प है। इसमें लगभग 91% शुद्धता होती है। शेष 9% में अन्य धातुएँ जैसे तांबा, चांदी या जिंक मिलाई जाती हैं, ताकि सोना अधिक मजबूत और टिकाऊ बन सके। 22 कैरेट सोने पर 0.916 शुद्धता (22/24 = 0.916) लिखी होती है।
18 कैरेट सोना: इसमें 75% शुद्ध सोना होता है और बाकी 25% अन्य धातुएँ होती हैं। यह 22 कैरेट सोने की तुलना में अधिक मजबूत होता है और जटिल डिज़ाइनों के लिए उपयुक्त है। 18 कैरेट सोने पर 0.750 शुद्धता (18/24 = 0.750) लिखी होती है।
हॉलमार्क पर लिखे नंबर का मतलब
सोने के आभूषणों पर शुद्धता का प्रमाण देने वाले हॉलमार्क पर कुछ विशिष्ट अंक लिखे होते हैं, जो उसकी कैरेट शुद्धता को दर्शाते हैं:
सोना खरीदते समय हमेशा इन हॉलमार्क चिह्नों और शुद्धता अंकों की जांच अवश्य करें ताकि आप असली और शुद्ध सोना खरीद सकें।
नोट- सोने-चांदी की कीमतों में कर शामिल नहीं है। अलग-अलग शहर में अलग-अलग हो सकती है।
यह भी पढ़िए... लाल निशान पर पहुंचे सेंसेक्स और निफ्टी
2 जुलाई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में मिलाजुला रुख। MCX पर सोना सस्ता हुआ, जबकि सर्राफा बाजार में तेजी। देखें प्रमुख शहरों में चांदी के ताजा दाम।
भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी। सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त उछाल। कच्चे तेल में गिरावट और अमेरिका-ईरान वार्ता का बाजार पर सकारात्मक असर। जानें आज की बड़ी अपडेट्स।
1 जुलाई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट। MCX और सर्राफा बाजार में सोने के ताजा रेट और अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान यहां जानें।
शेयर बाजार अपडेट 1 जुलाई 2026: सेंसेक्स और निफ्टी में रिकवरी, एशियाई बाजारों में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों का ताजा हाल। जानिए आज बाजार की चाल कैसी है।
सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानें आज का ताजा गोल्ड-सिल्वर रेट और एमसीएक्स (MCX) पर बाजार के हाल की पूरी जानकारी
आज के शेयर बाजार का हाल जानें। भारतीय बाजार में सुस्ती, एशियाई बाजारों की स्थिति, कच्चे तेल की घटती कीमतें और अमेरिकी बाजारों के रिकॉर्ड स्तर की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी के दाम गिरे हैं। 24 कैरेट सोना 680 रुपये सस्ता हुआ। प्रमुख महानगरों में सोने-चांदी के आज के लेटेस्ट रेट्स यहाँ देखें।
29 जून का शेयर बाजार अपडेट: अमेरिका-ईरान तनाव और बढ़ते क्रूड ऑयल के दामों के बीच भारतीय बाजार सुस्त। जानें निफ्टी, सेंसेक्स और ग्लोबल मार्केट का पूरा हाल।
जुलाई 2026 में किन कंपनियों के शेयर एक्स-बोनस और एक्स-स्प्लिट होने जा रहे हैं? यहाँ जानें डिवाइन हीरा ज्वैलर्स, कृष्णा फॉस्केम सहित 5 कंपनियों के स्टॉक स्प्लिट और बोनस की पूरी जानकारी
EPFO की ऑनलाइन सेवाएं 26 जून से 30 जून 2026 तक सिस्टम माइग्रेशन के कारण बंद रहेंगी। जानें मेंबर पोर्टल, एम्प्लॉयर पोर्टल और UMANG ऐप पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह