मिडिल ईस्ट संकट के बीच सोने-चांदी के दाम धड़ाम
MCX पर ₹4400 तक सस्ती हुई चांदी

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
वैश्विक और घरेलू कमोडिटी बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में तगड़ी गिरावट (Gold Silver Price Crash) दर्ज की गई है। मिडिल ईस्ट वॉर और वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के कारण निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी है, जिसका सीधा असर सोने-चांदी के भाव पर पड़ा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार (Comex) का हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार (Comex) में सोने की कीमत 19 डॉलर टूटकर 4,483 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। वहीं, चांदी में भी 1.72 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह 75.28 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

MCX पर भारी गिरावट: सोना और चांदी दोनों हुए सस्ते

भारतीय वायदा बाजार (MCX) में आज कमोडिटी की कीमतों में बड़ा सुधार देखा गया:

  • सोना (June Delivery): आज ₹1,57,541 पर खुला और कारोबार के दौरान ₹1,56,953 के निचले स्तर (Low Level) तक चला गया। पिछले क्लोजिंग के मुकाबले सोने में ₹663 तक की गिरावट आई।

  • चांदी (July Delivery): चांदी आज ₹2,72,603 के स्तर पर खुली, लेकिन बिकवाली के दबाव में यह ₹2,66,200 के लो लेवल पर पहुंच गई। पिछले दिन के मुकाबले चांदी में ₹4,428 से ज्यादा की भारी गिरावट दर्ज की गई।

एक्सपर्ट व्यू: क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

सेबी (SEBI) रजिस्टर्ड मार्केट एंड कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता के अनुसार, इस गिरावट के पीछे दो मुख्य कारण हैं:

  1. मिडिल ईस्ट में भू-राजनीतिक तनाव: ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए सैन्य हमलों के बाद बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ गया। अमेरिकी डॉलर मजबूत होने से व्यापारियों ने मुनाफावसूली (Profit Booking) शुरू कर दी।

  2. घरेलू मांग में भारी कमी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद देश में सोने-चांदी की फिजिकल डिमांड में बड़ी गिरावट आई है। इसके अलावा, वर्तमान में कोई त्योहार या वेडिंग सीजन (शादी-ब्याह का सीजन) न होने के कारण भी मांग बेहद कमजोर है।

आपके शहर में सोने-चांदी के ताजा रेट (Gold & Silver Rates Today)

देश के प्रमुख शहरों में आज 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना और प्रति किलो चांदी के भाव इस प्रकार हैं:

शहरसोना / 10 ग्राम (24K)सोना / 10 ग्राम (22K)सोना / 10 ग्राम (18K)चांदी प्रति किलो
नई दिल्ली₹1,57,640₹1,44,503₹1,18,230₹2,69,180
मुंबई₹1,57,910₹1,44,751₹1,18,433₹2,69,640
पटना₹1,57,820₹1,44,668₹1,18,365₹2,69,500
जयपुर₹1,57,910₹1,44,751₹1,18,433₹2,68,520
कानपुर₹1,57,970₹1,44,806₹1,18,478₹2,68,630
लखनऊ₹1,57,970₹1,44,806₹2,68,630₹2,68,630
भोपाल₹1,58,100₹1,44,925₹1,18,575₹2,68,850
इंदौर₹1,58,100₹1,44,925₹1,18,575₹2,68,850
चंडीगढ़₹1,57,740₹1,44,595₹1,18,305₹2,67,890
रायपुर₹1,57,680₹1,44,540₹1,18,260₹2,67,780

नोट: ऊपर दिए गए दरों में स्थानीय टैक्स और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं, इसलिए आपके नजदीकी ज्वेलर्स के पास रेट्स में थोड़ा अंतर हो सकता है।