सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है। जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोने और चांदी के सबसे न्यूनतम व उच्चतम स्तर के साथ कीमतों में गिरावट की मुख्य वजहें।

बिजनेस डेस्क। स्टार समाचार वेब
घरेलू सर्राफा बाजार के लिए यह हफ्ता भारी उठापटक और मंदी भरा रहा। वैश्विक भू-राजनीतिक अस्थिरता और आर्थिक समीकरणों में बदलाव के कारण सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इस कारोबारी सप्ताह के दौरान सोना जहां 6,400 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक सस्ता हुआ, वहीं चांदी के दामों में 14,300 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक की भारी कटौती देखने को मिली है। इस बड़ी गिरावट के बाद खुदरा बाजारों और निवेशकों के बीच हलचल तेज हो गई है।
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, शुद्धता के अलग-अलग पैमानों पर सोने के दाम काफी नीचे आ गए हैं। इस हफ्ते सबसे शुद्ध 24 कैरेट सोने की कीमत में 6,438 रुपये की कमी आई है, जिसके बाद इसका भाव 1,54,238 रुपये से घटकर 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
इसी तरह आभूषणों के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने का दाम भी 1,41,282 रुपये से कम होकर 1,35,385 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। वहीं, 18 कैरेट सोने की बात करें तो इसकी कीमत भी 1,15,679 रुपये से गिरकर 1,10,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गई है।
इस सप्ताह के दौरान सोने की चाल बेहद उतार-चढ़ाव वाली रही। कारोबारी सत्रों के विश्लेषण से पता चलता है कि 9 जून को सुबह के सत्र में सोना अपने हफ्ते के उच्चतम स्तर 1,52,519 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। हालांकि, इसके बाद बाजार में लगातार बिकवाली हावी रही और 11 जून को सुबह के सत्र में यह अपने सबसे न्यूनतम स्तर 1,44,782 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गोता लगा गया था।
सोने के नक्शेकदम पर चलते हुए इस हफ्ते चांदी ने भी निवेशकों को बड़ा झटका दिया है। औद्योगिक मांग में कमी और वैश्विक दबाव के कारण चांदी की कीमत 14,326 रुपये प्रति किलोग्राम तक टूट गई। इसके बाद चांदी का भाव 2,56,908 रुपये से गिरकर 2,42,582 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। इस दौरान चांदी का उच्चतम स्तर 9 जून को शाम के सत्र में 2,45,938 रुपये दर्ज किया गया था, जबकि 11 जून को शाम के सत्र में यह 2,32,591 रुपये के साप्ताहिक निचले स्तर पर पहुंच गई थी।
वैश्विक स्तर पर फैली अस्थिरता का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी मार्केट पर देखा जा रहा है। विदेशी बाजारों में भारी बिकवाली के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का दाम फिसलकर 4,248 डॉलर प्रति औंस के करीब आ गया है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय चांदी भी दबाव में कारोबार करते हुए 68 डॉलर प्रति औंस के आसपास टिकी हुई है।
बाजार विश्लेषकों और कमोडिटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस बड़ी गिरावट के पीछे कई प्रमुख कारण काम कर रहे हैं। सबसे बड़ी वजह वैश्विक स्तर पर महंगाई बढ़ने की बढ़ती आशंका और अमेरिका व ईरान के बीच जारी युद्ध है। इस तनाव की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार उच्च स्तर पर बनी हुई हैं, जिसने अर्थव्यवस्थाओं पर दबाव बढ़ा दिया है।
इसके अतिरिक्त, केंद्रीय बैंकों द्वारा आने वाले समय में ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने की आशंकाओं ने भी निवेशकों को चिंतित किया है। ऊंची ब्याज दरों के संकेतों के चलते निवेशकों ने कीमती धातुओं से अपना मुनाफा निकालना शुरू कर दिया, जिससे बाजार में बड़े पैमाने पर मुनाफावसूली (Profit Booking) देखने को मिली।
भले ही इस हफ्ते बाजारों में गिरावट रही हो, लेकिन लंबी अवधि में इन दोनों कीमती धातुओं ने निवेशकों को मालामाल किया है। पिछले एक साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो डॉलर के संदर्भ में सोने ने अपने निवेशकों को 24 प्रतिशत से अधिक का शानदार रिटर्न दिया है। वहीं, चांदी इस मामले में काफी आगे रही है और इसने समान अवधि के दौरान 87 प्रतिशत से ज्यादा का बंपर रिटर्न देकर सबको चौंकाया है। यही वजह है कि हालिया गिरावट को विशेषज्ञ एक सामान्य मार्केट करेक्शन के रूप में देख रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय शेयर बाजार में आज शुरुआती गिरावट के बाद तेजी लौटी। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान पर पहुंच गए। निवेशकों की नजरें अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आगामी नीतिगत निर्णय पर टिकी हैं।
केंद्र सरकार ने UPI पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट और चार्ज को लेकर विपक्ष के सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। जानिए सरकार ने अपने बयान में क्या कहा।
पिछले सत्र में भारी नुकसान के बाद आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल दर्ज किया गया। वैल्यू बाइंग के कारण प्रमुख सूचकांकों में यह सुधार देखा गया। हालांकि, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले बाजार में सतर्कता बनी हुई है।
जानिए क्या सरकार 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई (UPI) भुगतान पर कोई नया चार्ज लगाने जा रही है या नहीं। 14 सितंबर 2026 के नए गजट नोटिफिकेशन, एमडीआर (MDR), और आम आदमी पर इसके असर से जुड़े सभी 15 महत्वपूर्ण सवालों के आसान जवाब।
देशभर के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच मंगलवार को ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर आई। बीते दो दिनों की तेजी पर ब्रेक लगाते हुए सोने और चांदी दोनों के दामों में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया में जारी उथल-पुथल के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आए उबाल से कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ी है।
आज भारतीय शेयर बाजार ने वैश्विक चुनौतियों के बात भी मजबूत बढ़त दर्ज की। सेंसेक्स 200 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 23,450 के ऊपर रहा और आईटी सूचकांक में 3 फीसदी से अधिक की तेजी आई। दरअसल, वैश्विक स्तर पर बढ़ते बॉन्ड प्रतिफल और कच्चे तेल के दामों ने निवेशकों को चिंतित किया।
अगस्त में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.82% और खाद्य महंगाई 5.95% पर पहुंच गई है। थोक महंगाई में भी उछाल आया है। जानें RBI के नए अनुमान और महंगाई से जुड़ी पूरी रिपोर्ट।
सरकार ने OneTag सुविधा लॉन्च कर दी है जिससे अब बिना फास्टैग स्टिकर बदले बैंक बदलना आसान हो गया है। जानिए राजमार्गयात्रा ऐप के जरिए फास्टैग पोर्ट करने की पूरी प्रक्रिया।
सोने-चांदी के दाम में आज गिरावट दर्ज की गई। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 269 रुपए गिरकर 1.53 लाख रुपए पर आ गई है। एक किलो चांदी की कीमत 3,742 रुपए कम होकर करीब 2.30 लाख रुपए हो गई है।
एपल ने देर रात लॉन्च इवेंट सरप्राइज एंड शाइन में अपने पहले फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ के साथ 6 डिवाइस लॉन्च किए। आईफोन डुओ में 5.4-इंच का कवर डिस्प्ले और अंदर 7.6-इंच की मेन स्क्रीन है, जो अब तक के किसी भी आईफोन का सबसे बड़ा डिस्प्ले है।