आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी की चमक अभी भी बरकरार है। जानिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या चल रहे हैं सोने-चांदी के नए भाव।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के असर से आज सोने के भाव में तेज गिरावट देखने को मिली है। निवेशकों द्वारा ऊंचे स्तरों पर की गई मुनाफावसूली के चलते घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में भारी कमी दर्ज की गई है। कल जहां सोना दो हफ्ते के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था, वहीं आज इसमें बड़ा बदलाव आया है।
घरेलू सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत कल के रिकॉर्ड स्तर 1,47,280 रुपये से 1,100 रुपये फिसलकर 1,46,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। इसके अलावा, 22 कैरेट सोने का भाव 1,010 रुपये की गिरावट के साथ 1,33,990 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत में भी 830 रुपये की कमी आई है और यह 1,09,630 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुकी हैं, जिसकी मुख्य वजह अमेरिका-ईरान तनाव और लाल सागर में जहाजों पर हूती विद्रोहियों के हमले हैं। तेल महंगा होने से वैश्विक महंगाई बढ़ने की आशंका है, जिसके कारण निवेशक सोने से मुनाफा निकालकर नकदी जुटा रहे हैं। इसके अलावा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा सितंबर में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की संभावनाओं के चलते भी निवेशकों का रुझान सोने से कम हो रहा है।
सोने के विपरीत, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। सितंबर कॉन्ट्रैक्ट के लिए चांदी 2,27,180 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही है, जबकि घरेलू रिटेल बाजार में यह 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। चांदी का उपयोग आभूषणों के अलावा सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) और 5G चिप्स जैसी आधुनिक तकनीकों में बड़े पैमाने पर होता है, जिसके कारण इसकी औद्योगिक मांग मजबूत बनी हुई है और इसकी चमक बरकरार है।
Share Market Today July 24: अमेरिका-ईरान युद्ध से ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर के पार, अमेरिका द्वारा 10% टैरिफ लगाने और अमेरिकी-एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली के चलते भारतीय शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन बड़ी गिरावट दर्ज।
आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी की चमक अभी भी बरकरार है। जानिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या चल रहे हैं सोने-चांदी के नए भाव।
भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार चौथे सत्र में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्ससे और निफ्टी गिर गया। कच्चे तेल के दाम में वृद्धि, पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव और विदेशी निवेशकों की बिकवाली मुख्य कारण रहे। वहीं शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे बढ़कर 96.48 पर पहुंच गया।
आज सोने और चांदी के भाव में क्या बदलाव आया है? जानिए दिल्ली, मुंबई, पटना समेत देश के विभिन्न शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के ताजा रेट और खरीदारी से जुड़े जरूरी टिप्स।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जेनेरिक दवाओं पर टैरिफ ऐलान के बाद भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सेंसेक्स और निफ्टी टूटे, फार्मा शेयरों का बुरा हाल।
भारतीय अर्थव्यवस्था में महंगाई मापने का तरीका बदलने जा रहा है। सरकार पांच वर्षों में WPI को हटाकर उत्पादक मूल्य सूचकांक (PPI) लागू करेगी। जानिए इसके मुख्य घटक और व्यापार पर असर।
घरेलू शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत हल्के दबाव के साथ हुई। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। इसका असर शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी पर भी देखने को मिला। हालांकि, पीएसयू बैंक शेयरों में खरीदारी ने बाजार को कुछ सहारा दिया।
सावन और रक्षाबंधन के त्योहारों से ठीक पहले आम आदमी के लिए मिठास महंगी हो गई है। इंदौर के फुटकर बाजार में इतिहास में पहली बार शक्कर के दाम 50 रुपए प्रति किलो के स्तर को पार कर गए हैं। देश में महंगाई दर मापने वाले थोक मूल्य सूचकांक में शक्कर की हिस्सेदारी 1 प्रतिशत से अधिक होती है।
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने रिलायंस जियो और 4,500 कंपनियों पर लगे प्रतिस्पर्धा-विरोधी आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया। साक्ष्यों के अभाव में आयोग ने इसे एक बड़ा राहत भरा फैसला माना है।
एशियाई बाजारों में हाहाकार और कच्चे तेल के 85 डॉलर के पार जाने के बावजूद आज भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। एशियाई बाजार के शुरुआती कारोबार में चिपमेकर कंपनियों के शेयर लगातार बेचे जाने से दबाव में रहे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह