राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बाद अयोध्या लौटे गोपाल राव ने रामलला के दर्शन किए और ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मुलाकात की।

अयोध्या। स्टार समाचार वेब
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी के चर्चित मामले के बीच एक बार फिर गोपाल राव के अयोध्या पहुंचने से राजनीतिक और धार्मिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। बुधवार को अयोध्या पहुंचे गोपाल राव ने सबसे पहले श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए और इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मुलाकात की। दोनों की यह मुलाकात कई मायनों में अहम मानी जा रही है और इसे लेकर विभिन्न कयास लगाए जा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना सामने आने के बाद गोपाल राव 15 जुलाई को अचानक अयोध्या से बाहर चले गए थे। इस घटना के बाद संघ (RSS) स्तर से भी उनके दायित्वों और कार्य केंद्र में बदलाव किए जाने की सुगबुगाहट तेज हो गई थी। चर्चा यह भी थी कि संघ ने उनका केंद्र अयोध्या से बदल दिया है। ऐसे में लगभग एक महीने के अंतराल के बाद उनका दोबारा अयोध्या लौटना और सीधे राम मंदिर पहुंचकर दर्शन करना, साथ ही चंपत राय से मिलना कई तरह के संकेत दे रहा है।
चढ़ावा चोरी के इस बहुचर्चित प्रकरण के बाद बदले घटनाक्रम के बीच गोपाल राव की यह वापसी मंदिर से जुड़े लोगों और संघ के कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का मुख्य विषय बन गई है। हाल ही में इस मामले से जुड़ी एसआईटी (SIT) की अंतिम रिपोर्ट शासन को सौंपे जाने और उसके बाद रिपोर्ट ट्रस्ट को उपलब्ध कराए जाने के बाद, मंदिर व्यवस्था से जुड़े कई लोगों की भूमिका पर सवाल खड़े हुए हैं। ऐसे में गोपाल राव की इस वापसी को इस पूरे घटनाक्रम और आंतरिक बदलावों से जोड़कर देखा जा रहा है।
कोलकाता में बुधवार तड़के एक होटल में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक अग्निकांड में 9 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बाद अयोध्या लौटे गोपाल राव ने रामलला के दर्शन किए और ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मुलाकात की।
बिहार के नालंदा जिले के नूरसराय ब्लॉक में मिड-डे मील खाने के बाद 34 बच्चे बीमार पड़ गए। खाने में नमक की जगह गलती से डिटर्जेंट पाउडर मिलाने का मामला सामने आया है। जानिए पूरी घटना।
सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने 20 जुलाई के संसद मार्च को गैरकानूनी बताया है। पुलिस हलफनामे के अनुसार प्रदर्शन में 2,800 से अधिक हिस्ट्रीशीटर शामिल थे और झड़प में 240 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए।
बिहार में नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्र प्रदर्शन के दौरान फायरिंग मामले में राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया है। सरकार ने स्पष्ट किया कि सीवान में एके-47 से चली गोली से कोई घायल नहीं हुआ, जबकि पिस्टल से फायरिंग में तीन छात्र घायल हुए थे।
सुप्रीम कोर्ट ने 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों और महिला प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ज्यादती की जांच के लिए पूर्व जज की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय कमेटी गठित करने का आदेश दिया है।
सुप्रीम कोर्ट ने देश में मृत्युदंड देने के लिए फांसी के बजाय किसी कम दर्दनाक विकल्प-जैसे जहरीला इंजेक्शन या गोली मारने को अपनाने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। शीर्ष अदालत ने यह स्पष्ट किया कि इस याचिका के खारिज होने से भविष्य में इस मुद्दे पर वैधानिक व वैज्ञानिक जांच का रास्ता पूरी तरह बंद नहीं होता।
अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित हेराफेरी के हाई-प्रोफाइल मामले में विशेष जांच टीम (एसआईटी) की अंतिम रिपोर्ट आते ही देशभर में सियासी तूफान और आस्था से जुड़ा नया विवाद छिड़ गया है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी ने इन राज्यों की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को सौंपी है। विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है, जबकि जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
दुनिया भर में आने वाले वर्षों में एक नया खाद्य और आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है। वैश्विक वित्तीय सेवा फर्म जेपी मॉर्गन ने एक चेतावनी रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि वर्ष 2027 में विश्व की खाद्य प्रणाली को एक बड़े आपूर्ति संकट का सामना करना पड़ सकता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह