गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और कृष्णा अभिषेक के बीच 2016 से चली आ रही अनबन अब खत्म हो गई है। 'लाफ्टर शेफ' के सेट पर दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और गिले-शिकवे दूर किए।

मुंबई। स्टार समाचार वेब
मनोरंजन जगत से एक ऐसी खबर आई है जिसने फैंस का दिल जीत लिया है। बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा और मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के परिवारों के बीच पिछले कई सालों से जारी तल्खी अब पूरी तरह खत्म हो गई है। इस सुलह की गवाह बना है टीवी शो 'लाफ्टर शेफ' का सेट, जहाँ गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और कृष्णा-कश्मीरा एक साथ नजर आए।
शो के अपकमिंग एपिसोड की शूटिंग के दौरान सुनीता आहूजा ने कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह को गले लगाया और मीडिया के सामने दिल खोलकर बात की। सुनीता ने भावुक होते हुए कहा, "मेरे दोनों बच्चों के साथ हूँ—बहू है, बेटा है। अब क्या रखा है इन बातों में, सब चीजें भाड़ में जाएं। वक्त का क्या भरोसा, कब क्या हो जाए। अब जब हम मिले हैं, तो धमाल होगा।"
सुनीता ने मजाकिया लहजे में यह भी कहा कि "आज 14 साल के बाद हमारा वनवास खत्म हो रहा है।" उनके इस बयान ने साफ कर दिया कि अब परिवार में कड़वाहट की कोई जगह नहीं बची है।
कृष्णा अभिषेक भी अपनी मामी को शो पर पाकर बेहद खुश नजर आए। उन्होंने बताया कि सुनीता मामी शो की अब तक की सबसे बेहतरीन गेस्ट साबित हुई हैं। कृष्णा ने कहा, "इन्होंने आज इतना हंसाया कि क्या बताऊं। मैं अक्सर सबकी क्लास लगाता हूँ, लेकिन आज मामी ने हम सबकी और खासकर मेरी जमकर क्लास लगा दी। बहुत मजा आया।" कश्मीरा शाह ने भी इस मौके पर चुटकी लेते हुए कहा कि जलने वालों का अब बुरा हाल होने वाला है।
आपको बता दें कि गोविंदा और कृष्णा के परिवार के बीच साल 2016 से अनबन चल रही थी। विवाद इतना बढ़ा था कि सुनीता और गोविंदा ने कृष्णा की मौजूदगी वाले शो में जाने तक से इनकार कर दिया था। हालांकि, रिश्तों में जमी बर्फ तब पिघलनी शुरू हुई जब पिछले दिनों कृष्णा की बहन आरती सिंह की शादी में मामा गोविंदा पहुंचे थे। उस वक्त सुनीता वहां नहीं थीं, लेकिन अब उन्होंने खुद आगे बढ़कर कृष्णा और कश्मीरा को अपना लिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
गणेश चतुर्थी के मौके पर सैफ अली खान ने खुद मिट्टी से इको-फ्रेंडली बप्पा तैयार किए। करीना कपूर ने सैफ और छोटे बेटे जेह की मिट्टी की मूर्ति बनाते हुए तस्वीरें शेयर की हैं।
बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में कंटेस्टेंट काजी तौकीर ने अपने 'I am a Rockstar, Baby!' अंदाज से सलमान खान को भी अपना फैन बना लिया है। जानिए शो के लेटेस्ट अपडेट और वायरल मीम्स के बारे में।
हनुमान अंश बॉक्स आफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म भारत में 150 करोड़ रुपए के कलेक्शन के करीब पहुंच गई है। इसी बीच फिल्म को रिलीज हुए 33 दिन पूरे हो गए हैं और इसकी टीम ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आधिकारिक आवास पर मुलाकात की।
बिग बॉस 20 के घर में शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा। माही विज के खुलासे, अरिश्फा-काजी की तीखी झड़प और कंटेस्टेंट्स के बीच की तकरार की पूरी विस्तृत खबर पढ़ें।
जानिए ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू के संघर्ष की कहानी। कैसे उन्होंने ट्रक ड्राइवर बनने का सपना देखा, आधे घंटे में पहली नौकरी छोड़ी और शेफ से सोशल मीडिया क्रिएटर बने।
शांत शुरुआत और बिना किसी बड़े पीआर के 7 अगस्त को सिनेमाघरों में उतरी फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स आफिस पर इतिहास रच दिया है। शुरुआत में दर्शकों के लिए तरस रही इस छोटी फिल्म ने अपनी मजबूत कहानी और पॉजिटिव वर्ड आफ माउथ के दम पर वो कर दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
बिग बॉस सीजन 20 के सेट पर सलमान खान का नया अंदाज देखने को मिला। काउबॉय लुक में नजर आए सलमान खान ने कैमरे के सामने आ रहे लोगों और पैपराजी पर अपनी नाराजगी जताई।
फिल्म हनुमान अंश का बॉक्स आफिस कलेक्शन 80 करोड़ रुपए के पार हो चुका है। पांच दिन बाद यह फिल्म सरहद पार पहुंच जाएगी। इसकी वर्ल्डवाइड रिलीज का एलान हो चुका है। 7 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ने सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक अब तक 83.76 करोड़ कमा लिए हैं।
दावा किया जा रहा है कि अभिनेता अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ ने विमल के एक ऐड से उनके जुड़ाव को लेकर चल रहे विवाद पर महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन को अपने जवाब दे दिए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि जवाबों के बारे में और जानकारी नहीं दी गई है, क्योंकि यह मामला कानूनी पचड़ों में है।
फिल्ममेकर विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 54 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है, जिसके बाद इसके सीक्वेल (Hanuman Ansh 2) पर काम शुरू हो गया है।