सतना जिले के मझगवां क्षेत्र में 85 वर्षीय महिला की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। आम तोड़ने के विवाद और संपत्ति नाराजगी के चलते नाती ने पत्थर मारकर नानी की हत्या करना स्वीकार किया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
85 वर्षीय वृद्ध महिला के सिर पर पत्थर पटक कर हत्या किए जाने की गुत्थी को पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया। महिला की हत्या उसके बेटी के बेटे ने की थी। पुलिस ने मृतका के नाती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में मझगवां थाना प्रभारी आदित्य नारायण धुर्वे ने बताया कि मंगलवार की दोपहर कैलाशपुर गांव से लगे लखहा हार में आम के पेड़ के नीचे महिला की लाश पड़ी हुई मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जांच के लिए जिला मुख्यालय से फोरेंसिक अधिकारी डा. महेन्द्र सिंह घटना स्थल पहुंचे। जांच में पाया गया कि मृतका की हत्या सिर पर पत्थर पटक कर की गई है। शव के नजदीक ही खून से सना पत्थर मिला। मृतका की पहचान कैलाशपुर निवासी बैसखिया मवासी पत्नी स्व. बद्दू मवासी 85 वर्ष के रूप में हुई। जांच में तथ्य सामने आया कि मृतका की पांच बेटियां हैं जिनमें से एक बेटी का बेटा उसके साथ रहता था लेकिन वह पिछले कई दिनों से कठौता गांव में मजदूरी करने गया हुआ था। इन दिनों पड़मनिया में ब्याही बेटी का बेटा अपनी नानी के पास आया हुआ था। मृतका की पैतृक सम्पत्ति पर उसकी बेटियों के बेटों और परिवार के कुछ लोगो की नजर थी। लिहाजा सभी को राडार में रखकर जांच शुरू की गई। जांच में मिले तथ्य के आधार पर दो दिन पहले पड़मनिया से नानी के पास आए युवक की गतिविधियां संदिग्ध नजर आर्इं। संदेह के आधार पर मृतका के नाती शिव प्रसाद मवासी उर्फ कल्लू पिता रामदास मवासी निवासी पड़मनिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी कल्लू ने बताया कि दोपहर के वक्त नानी आम के पेड़ की रखवाली करने गई थी तभी वह आम तोड़ने पहुंचा। नानी ने आम तोड़ने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर नानी से कहासुनी हुई तो गुस्से में आकर पास में पड़ा पत्थर उठाकर उसके सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे नानी की मौत हो गई। आरोपी कल्लू पहले से ही अपनी नानी से नाराज चल रहा था। वह अपनी नानी पर मौसेरे भाई को पैतृक सम्पत्ति सौंपने का आरोप लगाया करता था। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी मझगवां आदित्य नारायण धुर्वे, एएसआई हीरालाल मिश्रा, प्रधान आरक्षक ब्रम्हदत्त शुक्ला, धीरेन्द्र शुक्ला, दयाराम बैगा, सुशील तिवारी, आरक्षक रविंकांत यादव, महंत सिंह, प्रमोद शर्मा, राहुल द्विवेदी, सैनिक जीतेन्द्र सिंह चौहान, देवराज सिंह और एफएसएल टीम ने अहम भूमिका निभाई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा दौरे पर शिकायतों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर सख्त एक्शन लिया है। साथ ही 'जन-विश्वास अभियान' और नई भर्तियों को लेकर बड़ी घोषणाएं कीं।
बहुचर्चित बेला गांव दोहरो हत्याकांड में सात साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। चतुर्थ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरेश सिंह जमरा की अदालत ने दोनों आरोपियों रामसेवक कुशवाह और राघवेन्द्र उर्फ कालू रावत को हत्याकांड में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
मुख्यमंत्री ने संस्थान की विभिन्न प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया। मैकेनिकल लैब में उन्होंने सीआरडीआई फोर-स्ट्रोक डीजल इंजन की कार्यप्रणाली समझी और लेथ मशीन पर कुशलता से काम कर रही छात्राओं की सराहना की। सीएम ने छात्राओं से उनके प्रशिक्षण, भविष्य के संकल्पों और शासकीय योजनाओं से मिल रहे लाभ पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है और वैश्विक मंच पर भारत की साख मजबूत हुई है। अंत्योदय के संकल्प को पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार भी गरीब, किसान, युवा और नारी शक्ति के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है। आटा चक्की के लिए बिजली कनेक्शन लगवाने के नाम पर रिश्वत मांग रहे विद्युत विभाग के एक लाइनमैन को ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की रकम हाथ में आते ही लोकायुक्त की टीम ने आरोपी को धर दबोचा।
मध्य प्रदेश में जून-जुलाई 2027 में होने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग इस बार पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के चुनाव भी मतपत्र की जगह ईवीएम से कराने की तैयारी कर रहा है।
आज मध्यप्रदेश के चंबल अंचल के भिंड में बड़ा हादसा हो गया। नेपाल से पुणे जा रही स्लीपर बस भिंड में एलपीजी सिलेंडर से लदे ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 15 यात्री घायल हैं। बस का ड्राइवर केबिन में फंस गया था, जिसे ग्रामीणों ने बाहर निकाला।
मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने डीएनए रिपोर्ट में कट पेस्ट के जरिए गलत नाम दर्ज होने के केस को गंभीरता से लिया है। न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल और न्यायमूर्ति विवेक जैन की युगलपीठ ने भोपाल स्थित राज्य फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की पिछले पांच वर्षों में तैयार डीएनए और अन्य वैज्ञानिक रिपोर्टों में से 20 प्रतिशत रिपोर्टों की रैंडम जांच कराने के आदेश दिए हैं।
CII इंटरनेशनल एनर्जी कॉन्फ्रेंस में सीएम डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश की ऊर्जा योजनाओं पर चर्चा की। जानिए कैसे एमपी सौर, पवन और 24 घंटे हरित ऊर्जा के साथ देश का अग्रणी राज्य बन रहा है।
असम के नागांव जिले में 34वीं बटालियन सीआरपीएफ कैंप में हुई गोलीबारी में बालाघाट के हेड कांस्टेबल विष्णु प्रसाद बघेल शहीद हो गए। गुरुवार को पैतृक गांव में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।