सतना स्टेशन पर ज्ञानगंगा एक्सप्रेस का एसी कोच तकनीकी खराबी के कारण अलग किया गया। डेढ़ घंटे तक ट्रेन खड़ी रही, वहीं सुपौल एक्सप्रेस में भी धुआं निकलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
ज्ञानगंगा एक्सप्रेस में रेलवे की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। सतना में इस गाड़ी के एसी कोच को तकनीकी खामी के चलते अलग किया गया। इस घटनाक्रम के चलते सबसे ज्यादा परेशानी सफर करने वाले उच्च श्रेणी के यात्रियों को झेलनी पड़ी। बताया जाता है कि बुधवार को अप गाड़ी संख्या 22132 ज्ञानगंगा एक्सप्रेस में सतना स्टेशन में सुबह 10.50 पर प्लेटफार्म क्र.1 पर आई थी। सीएंडडब्लू विभाग को एसी-2 कोच की जांच करने का मैसेज था। जांच के दौरान सामने आया कि कोच के एक्सल में गंभीर खराबी है। ऐसे में अगर गाड़ी इसी कोच के साथ दौड़ेती तो आगे चलकर बड़ा हादसा हो जाता।
10 मिनट पहले मिला मैसेज
मुख्तियारगंज फाटक के पास लगे हॉट एक्सल डिटेक्टर ने कोच के एक्सल के खतरनाक तरीके से गर्म होने का अलर्ट दिया था। तकनीकी जानकारों के अनुसार गनीमत यह रही कि प्रयागराज जंक्शन से भगवान भरोसे ट्रैक पर दौड़ती रही। स्थनीय रेलवे अधिकारियों ने इस मामले की जानकारी मंडल रेल प्रशासन को दी और एसी -2 कोच को अलग करने का निर्णय लिया गया। यात्रियों को बताया गया कि जबलपुर स्टेशन से नया एक एसी-2 कोच लगेगा।
जनता का बदला प्लेटफार्म
बताया जाता है कि एसी-2 कोच के यात्रियों को क्षेत्रीय प्रबंधक नरेन्द्र सिंह, एडीएमई एके चौरसिया, स्टेशन प्रबंधक ए. मतीन एवं आरपीएफ पोस्ट प्रभारी बीरेन्द्र कुमार यादव सहित अन्य रेलवे कर्मचारियों ने यात्रियों को समझाइश देते हुए दूसरे कोच में शिफ्ट कराया। इस घटनाक्रम के चलते ज्ञानगंगा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे तक स्टेशन में खड़ी रही। वहीं अप गाड़ी संख्या 13201 जनता एक्सप्रेस का प्लेटफार्म बदला गया।
इधर सुपौल एक्सप्रेस में निकला धुआ
डाउन गाड़ी संख्या 11401 पुणे-सुपौल एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया जब दौड़ती ट्रेन के पहियों से धुंआ निकले की जानकारी लगी। बताया जाता है कि बुधवार की शाम मझगवां-मानिकपुर खंड के बीच पुणे-सुपौल एक्सप्रेस के पिछले हिस्से के एसएलआर से लगे बीपी कोच में एक्सल हॉट के कारण धुआं निकलने लगा। मझगवां स्टेशन में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक जीएन सिंह ने इस घटना की सूचना दी थी। गाड़ी को रुकवा कर आग पर काबू पाया गया। स्टेशन पर मौजूद रेलवे स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए एक बार फिर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हरीश चौधरी, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने शिक्षा, रोजगार, 27% ओबीसी आरक्षण और बजट जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए।
उज्जैन में युवा धर्म संसद को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मानव अहंकार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि दुनिया इंसान की मर्जी से नहीं, बल्कि प्रकृति के शाश्वत नियमों से चलती है।
भोपाल के बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, हरित ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। उच्च शिक्षा में बेटियों के नामांकन पर भी विशेष चर्चा हुई।
कूनो नेशनल पार्क में प्रोजेक्ट चीता के तहत मादा चीता KGP12 ने 4 नए शावकों को जन्म दिया है। अब भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 54 हो गई है। जानिए पूरी खबर।
शिप्रा नदी के पावन तटों (रामघाट, दत्त अखाड़ा, केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, भूखी माता घाट) और भव्य महाकाल महालोक में एक साथ 33 लाख 27 हजार दीये प्रज्ज्वलित किए गए। इसके साथ ही उज्जैन ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया
उज्जैन के रामघाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश के 50 लाख लोगों को जमीन की निःशुल्क रजिस्ट्री की सौगात दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।