ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने कहा है कि अगर अमेरिका अपनी नाकेबंदी और प्रतिबंध हटा ले, तो ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने के लिए तैयार है। जानिए इस पूरी खबर की खास बातें।

ईरान। स्टार समाचार वेब
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच दुनिया के सबसे संवेदनशील समुद्री मार्ग ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ (Strait of Hormuz) को लेकर ईरान की तरफ से बड़ा बयान सामने आया है। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने स्पष्ट किया है कि अगर अमेरिका अपनी नाकेबंदी और आर्थिक प्रतिबंधों को खत्म कर देता है, तो ईरान इस अहम जलमार्ग को अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत फिर से खोलने के लिए पूरी तरह तैयार है। वर्तमान में यह इलाका अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में ईरान द्वारा रास्ता रोके जाने और उसके बाद वाशिंगटन की सख्त नाकेबंदी के कारण संघर्ष का मुख्य केंद्र बना हुआ है।
नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति पेज़ेश्कियन ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनके देश पर लगातार अनुचित दबाव बनाया जा रहा है और ईरान केवल अपने बचाव में इन हमलों का जवाब दे रहा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग का भविष्य अब पूरी तरह से अमेरिका के आगामी और सकारात्मक कदमों पर ही निर्भर करता है।
ईरान पर लग रहे तमाम आक्रामक आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए राष्ट्रपति पेज़ेश्कियन ने सवाल उठाया कि अमेरिका किस अधिकार के तहत उनके क्षेत्र पर हमले कर रहा है और उनके रास्तों को बाधित कर रहा है। उन्होंने कहा कि न तो हिजबुल्लाह और न ही ईरान ने इस संघर्ष की शुरुआत की है, बल्कि क्षेत्र पर हो रहे हमलों के कारण उन्हें मजबूरन जवाबी कदम उठाने पड़ रहे हैं। उन्होंने दो टूक कहा, “अगर हम जिंदा हैं, तो हमें अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए जवाब देना ही होगा। मरने के बाद तो कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जा सकती।”
ईरानी राष्ट्रपति ने अमेरिका के सामने होर्मुज मार्ग को बहाल करने की सीधी शर्त रखते हुए कहा कि वाशिंगटन को ईरान के खिलाफ अपनी नाकेबंदी और प्रतिबंधों की नीति को तुरंत बंद करना चाहिए। उन्होंने अमेरिकी पाबंदियों के गंभीर परिणामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन आर्थिक प्रतिबंधों का खामियाजा सीधे तौर पर आम जनता भुगत रही है, जिससे मरीजों को जरूरी इलाज मिलने में बाधा आ रही है, बेरोजगारी बढ़ रही है और देश में गरीबी की समस्या विकराल हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि युद्ध के मैदान में असफल होने के बाद अब अमेरिका अर्थव्यवस्था के जरिए ईरान पर दबाव बनाने की असफल कोशिश कर रहा है।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने कहा है कि अगर अमेरिका अपनी नाकेबंदी और प्रतिबंध हटा ले, तो ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने के लिए तैयार है। जानिए इस पूरी खबर की खास बातें।
इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर जा रहा एक यात्री जहाज विर्गो ट्रांसपोर्ट 8 रविवार को जावा सागर में अचानक लापता हो गया। यह जहाज पूर्वी जावा प्रांत के सुरबाया से बोर्नियो द्वीप के दक्षिण कालीमंतन प्रांत की राजधानी बंजारमासिन की ओर जा रहा था।
इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के 20 साल पुराने 2 किलोमीटर लंबे टनल नेटवर्क को 1100 टन विस्फोटक से तबाह किया। पीएम नेतन्याहू ने शेयर किया वीडियो।
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने देश के बुनियादी ढांचे को बर्बाद कर दिया है। प्राथमिक आंकलन के अनुसार, क्षतिग्रस्त ढांचा दोबारा खड़ा करने में 4.52 लाख करोड़ भारतीय रुपए का खर्च आएगा, जो नेपाल की कुल जीडीपी (4.32 लाख करोड़) से भी अधिक है।
'बुलेटिन ऑफ द एटॉमिक साइंटिस्ट्स' की नई रिपोर्ट के अनुसार भारत के पास अब 190 परमाणु हथियार हैं। जानिए भारत की सैन्य ताकत, प्लूटोनियम उत्पादन और परमाणु क्षमता से जुड़ी सभी खास बातें।
शराब कारोबारी विजय माल्या ने एक बार फिर खुद को भगोड़ा कहे जाने पर सवाल उठाया है। माल्या ने एक्स पर कहा-मैं भारत लौटने से भाग नहीं रहा हूं। मुझे भगोड़ा कहने वालों को समझना चाहिए कि मैं 1992 से यूके यानी ब्रिटेन का स्थायी निवासी हूं।
सिंगापुर सरकार ने प्रधानमंत्री, उप-प्रधानमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के वेतन में ऐतिहासिक बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग दुनिया में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले सरकार के प्रमुख बन जाएंगे।
अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको पर किया मिसाइल और ड्रोन हमला। मक्का समझौते के तहत पाकिस्तान और तुर्की दे सकते हैं जवाब।
पाकिस्तान के आतंकी संगठनों ने अब एक साथ दर्जनों ड्रोन उड़ाने और बड़े ड्रोन हमले की साजिश रचनी शुरू कर दी है। पाकिस्तान में कई जगहों पर इन संगठनों से जुड़े आतंकियों को एक साथ दर्जनों ड्रोन चलाने और इनके जरिये निगरानी और हमले की दो महीने तक ट्रेनिंग दी गई है।
इंडोनेशिया के अनाक क्राकाटोआ ज्वालामुखी में भारी विस्फोट के बाद जकार्ता सहित 8 एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं। 50 हजार फीट ऊंची राख के कारण 1,500 से अधिक उड़ानें रद्द और 1.70 लाख यात्री प्रभावित हुए हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह