×

लव जिहाद-ब्लैकमेलिंग पर साइबर पुलिस की एडवाइजरी, सोशल मीडिया सावधानी जरूरी

भोपाल में लव जिहाद और ब्लैकमेलिंग के बढ़ते मामलों पर साइबर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी। जानें सोशल मीडिया पर कैसे रहें सुरक्षित और किन बातों का रखें खास ध्यान, ताकि आप रहें ऑनलाइन अपराधों से दूर।

By: Star News

Jun 17, 20255:50 PM

view18

view0

लव जिहाद-ब्लैकमेलिंग पर साइबर पुलिस की एडवाइजरी, सोशल मीडिया सावधानी जरूरी

भोपाल. स्टार समाचार वेब
लव जिहाद और ब्लैकमेलिंग के लिए भोपाल साइबर पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है, जिसमें सोशल मीडिया के इस्तेमाल में सावधानी बरतने और आपत्तिजनक गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई है।
एडवाइजरी में कहा गया है कि किसी भी परिस्थिति में अपनी या किसी और की आपत्तिजनक तस्वीरें या वीडियो न तो बनाएं और न ही उन्हें किसी के साथ साझा करें। अक्सर ऐसे कंटेंट का इस्तेमाल ब्लैकमेलिंग या साइबर बुलिंग के लिए किया जाता है, जिससे गंभीर सामाजिक और कानूनी परिणाम हो सकते हैं।

सोशल प्लेटफार्म पर दोस्ती न करें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनजान व्यक्तियों से दोस्ती करने या उनसे निजी जानकारी साझा करने से बचने की सलाह दी गई है। साइबर अपराधी अक्सर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं, जिसके बाद ब्लैकमेलिंग, धोखाधड़ी या अन्य अपराधों को अंजाम देते हैं। किसी भी नए व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा न करें और अपनी निजी जिंदगी की जानकारियां साझा करने से बचें।

तत्काल कार्रवाई, हेल्प लाइन नंबर
साइबर अपराध का शिकार होने पर या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी होने पर तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है। नागरिक राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर सकते हैं या भारत सरकार के साइबर क्राइम पोर्टल http://cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। समय पर शिकायत करने से अपराधियों को पकड़ने और नुकसान को कम करने में मदद मिलती है।

भोपाल साइबर पुलिस ने बताया कि हाल के दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें युवाओं को भावनात्मक रूप से फंसाकर उनके निजी पलों के वीडियो या तस्वीरें हासिल की गईं और फिर उन्हें ब्लैकमेल किया गया। इन मामलों में 'लव जिहाद' के एंगल की भी जांच की जा रही है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

भोपाल बिजली कटौती: शनिवार को बावड़ियाकलां और कोहेफिजा समेत 20 इलाकों में 7 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती, देखें पूरी लिस्ट

भोपाल बिजली कटौती: शनिवार को बावड़ियाकलां और कोहेफिजा समेत 20 इलाकों में 7 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती, देखें पूरी लिस्ट

भोपाल के 20 से ज्यादा इलाकों में शनिवार को मेंटेनेंस कार्य के चलते 2.5 से 7 घंटे तक बिजली कटौती होगी। बावड़ियाकलां, न्यू कोहेफिजा और पल्लवी नगर जैसे क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित रहेगी। समय रहते निपटा लें अपने जरूरी काम।

Loading...

Mar 13, 20267:39 PM

MP Junior Doctors Stipend Hike: मध्य प्रदेश में जूनियर डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी, जानें किसे कितनी मिलेगी राशि

MP Junior Doctors Stipend Hike: मध्य प्रदेश में जूनियर डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी, जानें किसे कितनी मिलेगी राशि

मध्य प्रदेश सरकार ने जूनियर डॉक्टरों की मांग स्वीकार करते हुए स्टाइपेंड में वृद्धि का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। 1 अप्रैल 2025 से लागू होने वाली इस बढ़ोतरी में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) को आधार बनाया गया है। जानें पीजी छात्र, इंटर्न और सीनियर रेजिडेंट्स की नई सैलरी डिटेल्स।

Loading...

Mar 13, 20265:46 PM

दुआरी तालाब से अतिक्रमण हटाने कार्रवाई, दो दर्जन कच्चे-पक्के मकान जेसीबी से ध्वस्त

दुआरी तालाब से अतिक्रमण हटाने कार्रवाई, दो दर्जन कच्चे-पक्के मकान जेसीबी से ध्वस्त

रीवा के दुआरी तालाब में वर्षों से बने अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए करीब 23 कच्चे-पक्के मकानों को जेसीबी से ढहा दिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और कई परिवार बेघर हो गए।

Loading...

Mar 13, 20264:28 PM

पवन शाह हत्याकांड के बाद सिंगरौली में तनाव, कई जिलों से बुलाया गया पुलिस बल

पवन शाह हत्याकांड के बाद सिंगरौली में तनाव, कई जिलों से बुलाया गया पुलिस बल

सिंगरौली के मोरवा क्षेत्र में पवन शाह हत्याकांड के बाद तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। सुरक्षा के लिए कई जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है और संवेदनशील इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है।

Loading...

Mar 13, 20264:25 PM

विकास के नाम पर बेघर हो रहे लोगों का फूटा गुस्सा, प्रशासन ने दिया आश्वासन

विकास के नाम पर बेघर हो रहे लोगों का फूटा गुस्सा, प्रशासन ने दिया आश्वासन

केन-बेतवा लिंक सहित सिंचाई परियोजनाओं से प्रभावित किसानों और आदिवासियों ने पन्ना कलेक्ट्रेट में जोरदार आंदोलन किया। प्रशासन से वार्ता के बाद दस्तावेज उपलब्ध कराने और बेदखली रोकने के आश्वासन पर आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया गया।

Loading...

Mar 13, 20264:22 PM