IGNOU ने जुलाई 2025 सत्र के लिए एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अगस्त कर दी है। जानें 300+ से ज्यादा अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और स्किल-बेस्ड कोर्स के लिए कैसे आवेदन करें। आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और जरूरी जानकारी यहाँ पाएं।

नई दिल्ली: स्टार समाचार वेब. एज्युकेशन डेस्क
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई 2025 सत्र के लिए दाखिले की अंतिम तिथि को एक बार फिर बढ़ा दिया है। अब इच्छुक छात्र 15 अगस्त 2025 तक ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन मोड में विभिन्न कोर्सों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 31 जुलाई थी।
IGNOU की तरफ से डिप्लोमा, अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट, सर्टिफिकेट और पीजी डिप्लोमा जैसे कई तरह के कोर्स ऑफर किए जाते हैं। छात्र अब इस बढ़ी हुई समय सीमा का फायदा उठाकर इन कोर्सों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इग्नू में साल में दो बार—जनवरी और जुलाई सत्र—में एडमिशन की प्रक्रिया चलाई जाती है।
जुलाई 2025 सत्र में इग्नू छात्रों को 300 से ज़्यादा कोर्स में दाखिला लेने का सुनहरा अवसर दे रहा है। इसमें 48 अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम (जैसे B.A., B.Com., BBA) और 75 पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (जैसे M.A., M.Sc., MBA) शामिल हैं। इसके अलावा, डिप्लोमा, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और अवेयरनेस प्रोग्राम्स की भी एक लंबी लिस्ट मौजूद है।
इग्नू सिर्फ डिग्री वाले कोर्स ही नहीं, बल्कि कौशल विकास और रोज़गार उन्मुख पाठ्यक्रमों पर भी ध्यान दे रहा है। इनमें मधुमक्खी पालन (बी कीपिंग), जैविक खेती (ऑर्गेनिक फार्मिंग), और अन्य व्यावहारिक सर्टिफिकेट प्रोग्राम शामिल हैं। इन कोर्सों को खासकर स्वरोजगार और ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो ODL और ऑनलाइन दोनों तरीकों से उपलब्ध हैं।
अगर आप भी इग्नू में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले, ignouadmission.samarth.edu.in पर जाएं।
रजिस्ट्रेशन करें: "New Registration" पर क्लिक करके अपनी जानकारी (नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल) भरकर एक नया अकाउंट बनाएं।
लॉगिन और फॉर्म भरें: रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और एप्लिकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी, जैसे कोर्स का चुनाव, व्यक्तिगत विवरण और शैक्षणिक योग्यता भरें।
ज़रूरी दस्तावेज़ अपलोड करें: पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, मार्कशीट और पहचान पत्र (आधार कार्ड) जैसे दस्तावेज़ अपलोड करें।
फीस भरें और रसीद डाउनलोड करें: ऑनलाइन माध्यम से (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI) फीस का भुगतान करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद, भविष्य के लिए रसीद को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय वायु सेना (IAF) ने अग्निवीरवायु म्यूजिशियन इंटेक 01/2027 के लिए प्रोविजनल एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। भर्ती रैली का आयोजन 31 अगस्त से 9 सितंबर 2026 तक होगा। यहाँ से जानें डाउनलोड करने के स्टेप्स और जरूरी निर्देश।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए अंकों के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन छात्रों ने पहले अपनी उत्तरपुस्तिका प्राप्त कर ली है, वे अब अपने अंकों की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन की अंतिम तारीख 19 अगस्त 2026 है।
NALSAR लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों के एनरोलमेंट रोकने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) को लगाई फटकार। जानिए पूरा मामला और कोर्ट के आदेश की मुख्य बातें।
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 2027 की 10वीं और 12वीं मुख्य परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। जानिए पूरी तारीखें, समय, जरूरी निर्देश और परीक्षा केंद्र से जुड़े नियम।
सीबीएसई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। छात्र DigiLocker पर जाकर अपना स्कोर और डिजिटल मार्कशीट देख सकते हैं।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) के 9124 पदों पर भर्ती निकाली है। जानिए योग्यता, आयु सीमा, सैलरी और आवेदन की पूरी प्रक्रिया।
NEET PG 2026 की एग्जाम सिटी स्लिप आज 11 अगस्त को जारी कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in और अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 30 अगस्त को होगी।
नीट-यूजी का परिणाम जारी होने के साथ ही मध्यप्रदेश में दाखिले की प्रक्रिया अब गति पकड़ने लगी है। वेटरनरी विवि ने स्नातक प्रवेश प्रक्रिया को समय पर पूरा कराने की कवायद तेज कर दी है। पिछले सत्र में काउंसलिंग प्रक्रिया लंबी खिंचने के कारण प्रवेश में देरी हुई थी, जिसका असर शैक्षणिक सत्र पर भी पड़ा था।
मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की ई-अटेंडेंस के बाद अब कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर दर्ज होगी।
नीट-यूजी पेपर लीक केस में सीबीआई की चार्जशीट ने देश की परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीबीआई के मुताबिक, पेपर किसी प्रिंटिंग प्रेस से लीक नहीं हुआ था, बल्कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के अधिकृत विषय विशेषज्ञों ने अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल कर इसे बाहर पहुंचाया था।