सतना जिले के मझगवां और चित्रकूट क्षेत्र में शराब और गांजे की अवैध बिक्री खुलेआम जारी है। महिलाएं और छात्राएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं, लेकिन प्रशासन और राजनैतिक दल मौन हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर रोक नहीं लगी तो आंदोलन होगा।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
आदिवासी बाहुल्य मझगवां क्षेत्र इन दिनों शराब और गांजा की अवैध बिक्री को लेकर गंभीर चचार्ओं में घिरा हुआ है। सरकार द्वारा तयशुदा सुरा दुकानों के बावजूद गांव-गांव में खुलेआम शराब और गांजा बेचा जा रहा है। हालात यह हैं कि मझगवां विकासखंड के केल्हौरा, महतैन, अर्जुनपुर, नकैला, लालपुर, पड़री सहित कई गांवों में जहां जरूरी दवाएं मिलना मुश्किल है, वहीं शराब की उपलब्धता की गारंटी दी जा सकती है। इस पूरे मामले में आबकारी विभाग की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्र में अवैध धंधा फल-फूल रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे हुए हैं। वहीं पुलिस और आबकारी विभाग की निष्क्रियता से शराब माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही शराब और गांजे की बिक्री पर रोक नहीं लगाई गई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। क्षेत्र की महिलाएं और युवतियां भी इसके विरोध में सड़क पर उतरने की तैयारी कर रही हैं। सरकार और प्रशासन को चाहिए कि वह इस गंभीर मुद्दे को नजरअंदाज न करे और तत्काल प्रभाव से मझगवां क्षेत्र में शराब और गांजा माफियाओं पर सख्त कार्रवाई करे, वरना आने वाले समय में यह सामाजिक संकट और भी विकराल रूप धारण कर सकता है।
महिलाओं और छात्राओं पर बढ़ रहा संकट
इस अवैध धंधे का सबसे बुरा असर महिलाओं और छात्राओं पर पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि शराब के नशे में धुत युवक रास्तों में छींटाकशी करते हैं, जिससे महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। कई बार अनहोनी घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
शराब- गांजे की बिक्री बेधड़क
सूत्रों के मुताबिक, मझगवां क्षेत्र में मध्यप्रदेश के लाइसेंसी शराब दुकानदारों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश से आने वाले शराब तस्कर भी सक्रिय हैं। ये तस्कर अपने कर्मचारियों के माध्यम से बाइक और चार पहिया वाहनों से शराब गांव-गांव पहुंचा रहे हैं। इस अवैध सप्लाई चेन को न तो पुलिस रोक रही है, न ही आबकारी विभाग कार्रवाई करने को तैयार दिखता ह, जबकि अवैध शराब के कारोबार को नियंत्रित करने विभाग ने यहां आबकारी निरीक्षक को निरीक्षक संजय साकेत बताया जाता है कि मझगवां, चौरहा के अलावा क्षेत्र की शराब दुकानों से भी पैकारी के लिए शराब गांवों में भेजी जा रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि अब यही शराब कारोबारी गांजे की भी खुलेआम बिक्री कर रहे हैं। हाल ही में लालपुर गांव में गांजे की बड़ी खेप पकड़ी गई, लेकिन कार्रवाई केवल दिखावटी रही। आरोप है कि भारी मात्रा में गांजा जब्त होने के बाद भी किसी प्रभावशाली व्यक्ति पर हाथ नहीं डाला गया।
धर्मनगरी चित्रकूट में भी नशे का कारोबार
यूं तो सरकार ने चित्रकूट को शराब मुक्त करने के लिए धर्मनगरी में शराब बंदी कर रखी है और धर्मनगरी के आसपास शराब दुकान के लायसेंस नहीं दिए हैं, बावजूद इसके चित्रकूट में गली-गली शराब की पैकारी हो रही है। यहां उप्र के शराब तस्कर धड़ल्ले से शराब की बिक्री कामतन , रजौला, नयागांव समेत कई मोहल्लों में करा रहे हैं जिससे धर्मनगरी का माहौल भी अराजक हो रहा है।
सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों मौन
हैरानी की बात यह है कि क्षेत्र के सामाजिक माहौल को बिगाड़ने वाले इस गंभीर मुद्दे पर सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने चुप्पी साध रखी है। वहीं विपक्षी नेता भी इस मुद्दे पर कुछ कहने से बचते नजर आ रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है। लोगों को ऐसा महसूस हो रहा है कि मझगवां और चित्रकूट क्षेत्र में शराब के इस अवैध धंधे को सत्ता, प्रशासन और राजनैतिक दलों का संरक्षण प्राप्त है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।