सतना जिले के 367 विद्यालयों ने प्रधानमंत्री पोषण योजना की मध्याह्न भोजन रिपोर्ट एमडीएम पोर्टल पर अपलोड नहीं की। नागौद और मैहर में सबसे अधिक लापरवाही सामने आई, जिससे निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता लाने के लिए तकनीक को सबसे बड़ा हथियार बताने का ढोल पीटा जाता है लेकिन सतना जिले में प्रधानमंत्री पोषण अभियान की आॅनलाइन मॉनीटरिंग व्यवस्था ही सवालों के घेरे में आ गई है। एमडीएम पोर्टल पर जिले के 3 सैकड़ा विद्यालयों की भोजन वितरण रिपोर्ट शून्य दर्ज है। ऐसे में यह बताना मुश्किल हो गया है कि इन स्कूलों में बच्चों को मध्याह्न भोजन मिला भी या नहीं।
नागौद और मैहर ने बढ़ाई चिंता
रिपोर्टिंग में सबसे अधिक लापरवाही नागौद विकासखंड में सामने आई। यहां 3 सौ 48 विद्यालयों में से 1 सौ 19 स्कूलों ने पोर्टल पर कोई जानकारी दर्ज नहीं की। इसके बाद मैहर में 4 सौ 32 में से 1 सौ 11 विद्यालयों की रिपोर्ट गायब रही। सोहावल के 3 सौ 69 में से 71, अमरपाटन के 2 सौ 77 में से 35, मझगवां के 4 सौ 53 में से 22 और रामनगर के 2 सौ 72 में से 9 विद्यालयों ने भी रिपोर्ट अपलोड नहीं की। दूसरी ओर रामपुर बघेलान के सभी 3 सौ 34 और उचेहरा के सभी 2 सौ 71 विद्यालयों ने समय पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ऑनलाइन सिस्टम, निगरानी अधूरी
प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत प्रत्येक विद्यालय को प्रतिदिन मध्याह्न भोजन वितरण की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करनी होती है। इसी डेटा के आधार पर शासन यह निगरानी करता है कि कितने बच्चों को भोजन मिला, कितने स्कूलों में भोजन बना और योजना का संचालन कितना प्रभावी रहा। लेकिन ताजा रिपोर्ट बताती है कि जिले के 3 सौ 67 विद्यालयों ने निर्धारित दिवस की जानकारी ही अपलोड नहीं की। यानी सरकारी रिकॉर्ड में इन स्कूलों का पूरा दिन ‘गायब’ है। ऐसे में यह सत्यापित करना संभव नहीं है कि बच्चों को भोजन मिला, नहीं मिला या फिर भोजन वितरण के बाद भी जानकारी दर्ज करने में लापरवाही बरती गई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।
मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! जबलपुर हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा जोड़ने और 4 हफ्ते में आदेश पालन के दिए निर्देश। जानिए एरियर, वेतन वृद्धि और पूरी खबर।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट में हुए विवाद के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 55 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी का 4 दिन बाद निकाह था, जिसे पुलिस ने इंदौर बुलाकर धर दबोचा।
मध्य प्रदेश बीजेपी में करीब 8 महीने बाद पूर्णकालिक प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति हो गई है। आरएसएस पृष्ठभूमि के चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानिए कौन हैं चंद्रशेखर और उनका राजनीतिक सफर।
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।