रीवा-इंदौर (महू) ट्रेन को भोपाल के समीप निशातपुरा स्टेशन पर ठहराव दिलाने की मांग फिर तेज हुई। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने पश्चिम मध्य रेलवे जीएम को पत्र लिखकर यात्रियों को सुविधा देने का आग्रह किया।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
प्रदेश की राजधानी से रीवा रेलवे स्टेशन को जोड़ते हुए वर्तमान समय पर 3 रेलगाड़ी संचालित हो रही हैं। जबकि त्योहार के अवसर पर स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाती हैं। वहीं रीवा-इंदौर (महू) नाइट क्वीन का फेरा बढ़ाने के साथ-साथ इसके स्टॉपेज भी बढ़ाए जाने की मांग समय-समय पर उठती रही है। अभी हाल ही में भोपाल के समीप निशातपुरा स्टेशन शुरू हुआ है जहां से दो ट्रेन नियमित रूप से संचालित भी होने लगी है। ऐसे में विंध्य की पुरानी मांग को पूरा करने के लिए एक बार फिर आवाज उठना शुरू हो गई है। जिसमें रीवा-इंदौर त्रिसाप्ताहिक को निशातपुरा में स्टॉपेज दिए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। लगभग तीन दशक पहले शुरू हुए रीवा रेलवे स्टेशन से रेवांचल एक्सप्रेस के रूप में राजधानी तक जाने की सेवा शुरू हुई थी। अपनी बेहतर टाइमिंग तथा कम किराया की वजह से देखते ही देखते इस ट्रेन ने आईएसओ का दर्जा भी पा लिया था। इस ट्रेन में वेटिंग की स्थिति यह थी कि यदि किसी व्यक्ति को अकस्मात यात्रा की जरूरत पड़ जाए तो बिना सिफारिश के टिकट कन्फर्म होना टेढ़ी खीर था। जिसके बाद दो और ट्रेनें शुरू की गर्इं। इसके बाद भी रीवा से भोपाल के लिए यात्रियों को रिजर्वेशन नहीं मिल पा रहा है।
तीन ट्रेनें जा रहीं राजधानी
रीवा रेलवे स्टेशन से वर्तमान समय पर तीन ट्रेन प्रदेश की राजधानी के बीच यात्रा कर रही हैं। जिसमें काफी संख्या में लोगों को सहूलियत भी मिल रही है। आपको बता दें कि अलसुबह वंदे भारत के माध्यम से लोग भोपाल की यात्रा कर रहे हैं। व्यापारिक कार्य होने की वजह से कुछ यात्री वंदे भारत से भोपाल जाकर तुरंत लौट भी पाते हैं। जबकि रेवांचल एक्सप्रेस के अलावा एक द्विसाप्ताहिक ट्रेन भी संचालित हो रही है। ऐसे में वर्तमान समय पर तीन रेलगाड़ियां भोपाल की ओर दौड़ रही हैं फिर भी यात्रियों को सहज रिजर्वेशन नहीं उपलब्ध हो पा रहे हैं।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने जीएम को लिखी चिट्ठी
रीवा से इंदौर के रास्ते महू जाने वाली साप्ताहिक टेÑन को लम्बे समय से भोपाल के आसपास स्टॉपेज दिए जाने की मांग की जाती रही है। अब निशातपुरा स्टेशन अस्तित्व में आ जाने के बाद रीवा-इंदौर ट्रेन को यहां स्टॉपेज दिए जाने की मांग पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने पश्चिम मध्य रेलवे के जीएम दिलीप कुमार सिंह को एक चिट्ठी लिखी है। जिसमें उन्होंने गाड़ी संख्या 11703-11704 रीवा-अंबेडकर नगर को भोपाल के समीप निशातपुरा रेलवे स्टेशन में स्टॉपेज दिए जाने के संबंध में पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने उल्लेख किया है कि यदि ऐसा हो जाता है तो न केवल निशातपुरा बल्कि रीवा-भोपाल एवं आसपास के हजारों यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

रीवा-इंदौर (महू) ट्रेन को भोपाल के समीप निशातपुरा स्टेशन पर ठहराव दिलाने की मांग फिर तेज हुई। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने पश्चिम मध्य रेलवे जीएम को पत्र लिखकर यात्रियों को सुविधा देने का आग्रह किया।
रीवा से भोपाल और कोलकाता के लिए प्रस्तावित हवाई सेवा 28 जुलाई को भी शुरू नहीं हो सकी। शेड्यूल और सब्सिडी प्रक्रिया लंबित होने से सेवा टली, अब लोगों की उम्मीदें अगस्त महीने पर टिकी हैं।
रीवा में 20 दिन पहले दफनाए गए अधेड़ का शव हत्या की आशंका पर कब्र से निकाला गया। फोरेंसिक विशेषज्ञ पोस्टमार्टम करेंगे, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई और जांच करेगी।
सीधी जिले की छुहिया घाटी में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दो हिस्सों में टूट गया। हादसे में चालक गंभीर घायल हुआ, जबकि पुलिस ने क्रेन और जेसीबी की मदद से यातायात जल्द बहाल कराया।
सिंगरौली के कुलकवार और बगदरा गांवों के ग्रामीण वर्षों से स्थायी पुल की मांग कर रहे हैं। बरसात में बांस के अस्थायी पुल से आवागमन मजबूरी बन गया है, जबकि प्रशासनिक आश्वासन अब तक अधूरा है।
पन्ना पुलिस ने बैंक से नकदी निकालने वालों की रेकी कर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पन्ना, रीवा, सीधी और दमोह में कई वारदातें कबूल कीं।
चित्रकूट में मोबाइल चोरी के संदेह में युवक को बिजली के खम्भे से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर महिला और साथी के खिलाफ तथा महिला की शिकायत पर भी मामला दर्ज किया।
सतना जिले के 367 विद्यालयों ने प्रधानमंत्री पोषण योजना की मध्याह्न भोजन रिपोर्ट एमडीएम पोर्टल पर अपलोड नहीं की। नागौद और मैहर में सबसे अधिक लापरवाही सामने आई, जिससे निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए।
बिरसिंहपुर तहसील में अधिकारियों की कथित अनुपस्थिति से नाराज कांग्रेस नेता संतोष तिवारी ने न्यायालय कक्ष में विरोध प्रदर्शन किया। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठे, जबकि तहसीलदार ने नोटिस जारी किया।
सतना की पीएचडी शोधार्थी आंचल वर्मा ने यूनाइटेड किंगडम की अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में एडाप्टिव कंट्रोल सिस्टम पर शोध प्रस्तुत किया। वैश्विक विशेषज्ञों की सराहना के साथ उनकी उपलब्धि ने विन्ध्य और देश का मान बढ़ाया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह