
एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट का सबसे बड़ा और रोमांचक मुकाबला तय हो गया है। गोल्ड मेडल के लिए तीन अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। यह खिताबी मुकाबला सुबह 10:00 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले सुबह 9:30 बजे होगा। दोनों टीमों ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल का टिकट कटाया है। भारत ने श्रीलंका को 124 रन के बड़े अंतर से हराया, वहीं पाकिस्तान ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में बांग्लादेश को छह विकेट से मात दी।
भारत की श्रीलंका पर रिकॉर्ड जीत: भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट पर 169 रन बनाए। इशान किशन ने नाबाद 80 रन की शानदार पारी खेली, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 38 रन का योगदान दिया। जवाब में श्रीलंकाई टीम सिर्फ 45 रन पर ढेर हो गई। जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने दो-दो विकेट झटके। श्रीलंका का 45 रन पर ऑलआउट होना पूर्ण सदस्य देशों के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय का संयुक्त रूप से सबसे कम स्कोर है।
पाकिस्तान की बांग्लादेश पर जीत: बारिश के कारण 13-13 ओवर के किए गए मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बांग्लादेश ने 7 विकेट पर 111 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 11.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 112 रन बना लिए और मुकाबला छह विकेट से अपने नाम किया।
भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी फाइनल मुकाबलों की बात होती है, तो आंकड़े काफी दिलचस्प नजर आते हैं:
वनडे टूर्नामेंट फाइनल: वनडे के खिताबी मुकाबलों में पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 11 वनडे फाइनल खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 3 और पाकिस्तान ने 8 मैच जीते हैं।
टी20 टूर्नामेंट फाइनल: टी20 फॉर्मेट के फाइनल्स में भारतीय टीम पूरी तरह हावी रही है। दोनों टीमों के बीच अब तक दो टी20 फाइनल (2007 टी20 विश्व कप और 2025 दुबई फाइनल) खेले गए हैं, और दोनों बार भारत ने ही खिताब अपने नाम किया है।
भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। इस फॉर्मेट में टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है:
कुल मुकाबले: 17
भारत की जीत: 14
पाकिस्तान की जीत: 3
टाई: 1
अब एशियन गेम्स 2026 के इस हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में देखना यह होगा कि क्या टीम इंडिया अपने टी20 वर्चस्व को बरकरार रखती है या पाकिस्तान बाजी पलटने में कामयाब होता है।
एशियन गेम्स के 13वें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को हराकर 44 साल बाद ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही भारत ने एक ही दिन में कई गोल्ड मेडल अपने नाम किए।
Asian Games 2026: भारत ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-5 में एंट्री कर ली है। सुजीत कलकल, अंकुश पंघाल और परवीन हुड्डा ने जीते स्वर्ण पदक। देखें पूरी अपडेटेड पदक तालिका।
भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स के इतिहास में रिकर्व कैटेगरी में पहली बार गोल्ड जीतकर नया इतिहास रच दिया है। अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम की भारतीय तिकड़ी ने 10 बार की ओलिंपिक चैंपियन साउथ कोरिया को रोमांचक मुकाबले में 5-3 से हराकर यह स्वर्णिम सफलता हासिल की।
एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रन से करारी शिकस्त दी। ईशान किशन के नाबाद 80 रन और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना पाकिस्तान से होगा।
एशियन गेम्स 2026 के मेंस हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के आखिरी मिनट में अभिषेक ने शानदार गोल कर भारत को जीत दिलाई।
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू के शतकों की बदौलत 50 ओवर में 405 रन बनाए। वेस्टइंडीज का वनडे में यह सबसे बड़ा स्कोर है।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। बुधवार को भारत ने महज 5 घंटे के भीतर चार गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इनमें से 3 गोल्ड तीरंदाजी (आर्चरी) और 1 शूटिंग से आया। इस धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत भारत मेडल टैली में 7वें स्थान पर पहुंच गया है।
एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भारत की स्टार निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही 26 वर्षीय नीरू इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को तीरंदाजी, शूटिंग, मुक्केबाजी और कुराश समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी चुनौती पेश की। भारत 39 पदकों के साथ पदक तालिका में 12वें स्थान पर बना हुआ है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह