टी-20 वर्ल्ड कप 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता में होगा महामुकाबला। जीतने वाली टीम पहुंचेगी सेमीफाइनल में। जानें ईशान किशन और हेटमायर के आंकड़े और मैच की पूरी जानकारी।

कोलकाता। स्पोर्ट़्स डेस्क. स्टार समाचार वेब
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अपने चरम पर है। आज शाम 7 बजे कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का आखिरी और सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच 'करो या मरो' जैसा है, क्योंकि हारने वाली टीम का वर्ल्ड कप सफर यहीं खत्म हो जाएगा और जीतने वाली टीम सेमीफाइनल का टिकट कटा लेगी।
कोलकाता का ईडन गार्डन्स दोनों ही टीमों के लिए बेहद खास है।
भारत का दबदबा: कोलकाता में भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 4 मुकाबले हुए हैं और चारों बार टीम इंडिया ने बाजी मारी है।
विंडीज का जादुई रिकॉर्ड: वेस्टइंडीज की टीम ईडन गार्डन्स में कभी कोई टी-20 वर्ल्ड कप मैच नहीं हारी है। याद दिला दें कि 2016 में इसी मैदान पर विंडीज ने इंग्लैंड को हराकर अपना दूसरा वर्ल्ड कप खिताब जीता था।
अगर इतिहास पर नजर डालें तो कुल 30 टी-20 मुकाबलों में भारत ने 19 जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज को 10 में जीत मिली है। हालांकि, वर्ल्ड कप के मंच पर वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड भारत से बेहतर है। वर्ल्ड कप के 4 मुकाबलों में से 3 विंडीज ने जीते हैं और केवल 1 में भारत को सफलता मिली है। आखिरी बार 2016 के सेमीफाइनल में विंडीज ने भारत को हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया था।
भारत की ओर से: विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने 6 मैचों में 214 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती 11 विकेट लेकर टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं।
वेस्टइंडीज की ओर से: शिमरोन हेटमायर बल्ले से आग उगल रहे हैं, उन्होंने 6 मैचों में 221 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में स्पिनर गुडाकेश मोती 10 विकेट के साथ मुख्य हथियार साबित हो रहे हैं।
ईडन गार्डन्स की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों की मददगार रही है। पिच क्यूरेटर सुजान मुखर्जी के अनुसार, यहां हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद है, हालांकि स्पिनर्स को भी मदद मिल सकती है। शाम के समय ओस (Dew) एक बड़ा फैक्टर साबित हो सकती है, जिससे टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है। कोलकाता में मौसम पूरी तरह साफ है और बारिश की कोई संभावना नहीं है।
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड, अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती और शमार जोसेफ।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय वेटलिफ़्टर लवप्रीत सिंह ने 110+ किग्रा भारवर्ग में सिल्वर मेडल जीता। जानिए उनके संघर्ष, रिकॉर्ड और अब तक के सफर की पूरी कहानी।
जब किस्मत और मेहनत साथ हो तो फिर बिगड़े हुए काम भी बन जाते हैं। कुछ ऐसा ही भारत की डिस्कस थ्रोअर महिला खिलाड़ी सीमा कालीरमन के साथ हुआ है। सीमा ने ग्लास्गो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। सीमा ने 58.65 मीटर का अपना बेस्ट थ्रो फेंका और मेडल जीता।
हॉकी वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय हॉकी टीम की नीली जर्सी को नारंगी करने पर विवाद। विरेन रास्किन्हा और प्रियंका गांधी ने जताई नाराजगी, जबकि हॉकी इंडिया अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने किया बचाव।
भारत के अनुभवी बल्लेबाज और 2020-21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले अजिंक्य रहाणे ने गुरुवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी। वह अब इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेलते नहीं दिखाई देंगे।
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 23 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में 122 भारतीय एथलीट मेडल जीतने के इरादे से उतरे हैं। भारत 8 सामान्य खेलों में पदक की चुनौती पेश कर रहा है। इतना ही नहीं, भारतीय खिलाड़ी 5 पैरा स्पर्धाओं में भी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें पैरा एथलेटिक्स, पैरा पावरलिफ्टिंग, पैरा तैराकी, पैरा ट्रैक साइकिलिंग और व्हीलचेयर बास्केटबॉल शामिल हैं।
बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। इंदौर के स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को पहली बार टीम में चुना गया है। जानिए उनके संघर्ष और करियर से जुड़ी पूरी कहानी।
भारत की शर्मिला धनकड़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं के पैरा शॉट पुट एफ 57 इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 9.81 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो कर यह उपलब्धि हासिल की। यह मौजूदा खेलों में भारत का दूसरा गोल्ड मेडल है। इसी इवेंट में भारत की शिल्पा के. शायला ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
वहीं सारांश जैन को भी पहली बार टेस्ट टीम में मौका मिला है। मध्य प्रदेश से आने वाले इस आलराउंडर ने लगातार प्रभावित किया है। उनको सुंदर की जगह टीम में जगह मिली है। सारांश आफ स्पिनर हैं और बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।
भारत के श्रीलंका दौरे से पहले चोटिल खिलाड़ियों के कारण टीम की मुश्किलें बढ़ीं। जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर और नितीश रेड्डी की फिटनेस पर क्या है अपडेट, जानें पूरी जानकारी।