इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित जल से अब तक 16 लोगों की जान जा चुकी है। 150 लोग बीमार हैं। कांग्रेस ने प्रदेशभर में भाजपा नेताओं के बंगलों का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।

भोपाल में प्रदर्शन करते कांग्रेसी.
इंदौर/भोपाल:
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर का भागीरथपुरा इलाका इस समय भीषण स्वास्थ्य संकट से जूझ रहा है। दूषित पानी पीने के कारण अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 150 से अधिक लोग अभी भी विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने अलग-अलग अस्पतालों के आईसीयू (ICU) में भर्ती गंभीर मरीजों को बॉम्बे हॉस्पिटल में शिफ्ट करना शुरू कर दिया है।
क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग नल के पानी का उपयोग करने से कतरा रहे हैं। प्रशासन टैंकरों के जरिए जलापूर्ति कर रहा है, लेकिन शुद्ध पेयजल की भारी मांग के कारण अब गलियों में निजी कंपनियों की पानी की गाड़ियां बिकती नजर आ रही हैं। नगर निगम की टीमें इलाके के बोरिंग और पाइपलाइन में लीकेज की सघन जांच कर रही हैं ताकि संक्रमण के स्रोत का पता लगाया जा सके।
इस त्रासदी को लेकर सियासत भी गरमा गई है। रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में भाजपा विधायकों और सांसदों के बंगलों के बाहर 'घंटा बजाओ' प्रदर्शन किया।

भोपाल: कार्यकर्ता सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा व भगवान दास सबनानी के बंगले पर घंटा बजाते हुए पहुंचे और 'रघुपति राघव राजा राम' भजन गाकर विरोध दर्ज कराया।
मंदसौर: उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और सांसद सुधीर गुप्ता के आवास का घेराव किया गया। यहाँ पुलिस और कांग्रेसियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की।
कटनी: विधायक संदीप जायसवाल के बंगले पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। जहाँ कांग्रेस शोक मना रही थी, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं के 'डांस' करने पर विवाद और बढ़ गया, जिसे काबू करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने इन मौतों को प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए इसे 'हत्या' करार दिया। पटवारी ने इंदौर के प्रभारी मंत्री व मुख्यमंत्री मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने घोषणा की कि 11 जनवरी से कांग्रेस कार्यकर्ता गली-गली जाकर जनता को सरकार की विफलताओं के प्रति जागरूक करेंगे।
यह भी पढ़ें..

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।